10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में वैकेंसी, 56900 तक मिलेगी सैलरी

न्यूज तक डेस्क

• 11:40 AM • 08 Feb 2026

61 Cavalry Jaipur Vacancy: रक्षा मंत्रालय ने जयपुर स्थित 61 कैवलरी में सईस (ग्रुप-सी) के 12 पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं पास युवा इसके लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 56,900 रुपये तक वेतन मिलेगा.

NewsTak
Google CTA

Ministry of Defence Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और भारतीय सेना के साथ जुड़कर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने जयपुर स्थित '61 कैवलरी' में ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती 'सईस' के पदों के लिए की जा रही है, जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है.

Read more!

कितने पद और कितनी सैलरी?

इस भर्ती के जरिए कुल 12 पद भरे जाएंगे. चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा. इसके अलावा, केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. सरकारी कर्मचारियों को नियमों के अनुसार 35 वर्ष तक की छूट मिल सकती है. अन्य वर्गों के आयु सीमा की बात करें तो अलग-अलग वर्गों के लिए यह इस प्रकार है:

EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 18 से 25 वर्ष.

OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 18 से 28 वर्ष.

ST (अनुसूचित जनजाति): 18 से 30 वर्ष.

कैसे होगा सिलेक्शन?

भर्ती की प्रक्रिया काफी सीधी है. सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा पास करने वालों का मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

यह भर्ती ऑफलाइन माध्यम से हो रही है. इच्छुक उम्मीदवारों को A4 साइज पेपर पर अपना आवेदन टाइप करवाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ डाक (Post) द्वारा भेजना होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन छपने के 21 दिनों के भीतर है. आपकी पोस्टिंग जयपुर या नई दिल्ली में की जा सकती है.