'कहते है ना मेहनत कभी जाया नहीं करती और वह मेहनत अगर शिद्दत और लगन के साथ किया जाए तो उसके परिणाम भी दिखते ही है.' इन्हीं बातों को सच साबित करके दिखाया है राजस्थान के जोधपुर की दिव्यांगी ने. दिव्यांगी को 10वीं बोर्ड में 99 प्रतिशत(99%) अंक मिले है, जिसके बाद उनके पूरे इलाके में जश्न का माहौल है. दिव्यांगी के इस परिणाम ने ना केवल अपने स्कूल, अपने इलाके बल्कि पूरे राज्य का नाम रौशन किया है. दिव्यांगी को 3 विषयों में शत प्रतिशत अंक यानी 100 अंक मिले है.
ADVERTISEMENT
जोधपुर की बेटी का कमाल
राजस्थान बोर्ड(RBSE) ने आज यानी 24 मार्च को दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए है. इस बार पासिंग परसेंटेज पिछले साल से अच्छा रहा और इस बार 94.23% विद्यार्थी पास हुए. हालांकि एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है और छात्राओं का पासिंग परसेंटेज 94.20 और छात्रों का 93.63 प्रतिशत रहा. इन्हीं में से एक टॉपर जोधपुर की दिव्यांगी भी है. दिव्यांगी ने जोधपुर के एसटी. ऑस्टिन'स सर. एसईसी. स्कूल से पढ़ाई की है. दिव्यांगी के पिता का नाम योगेश शर्मा और मां का नाम रक्षा शर्मा है.
किस सब्जेक्ट में मिले कितने मार्क्स?
दिव्यांगी को 10वीं बोर्ड परीक्षा में जो मार्क्स मिले है जो भी चर्चा का विषय बना है. दिव्यांगी को 3 विषयों में 100 मार्क्स और 3 विषयों में 98 मार्क्स मिले है और कुल 594 मार्क्स(99 प्रतिशत) अंक मिले है.
- हिंदी- 98
- इंग्लिश- 100
- साइंस- 100
- सोशल साइंस- 98
- मैथ्स- 100
- संस्कृत- 98
यहां देखें मार्कशीट
खेतों से ओलंपिक तक का सफर, राजस्थान के जालौर का 'नीरज चोपड़ा' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ADVERTISEMENT


