Barabanki UPSC Topper Anupam Verma: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसके आते ही उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मुबारकपुर रसौली में जश्न का माहौल है. दरअसल, यहां के रहने वाले अनुपम वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट लगन से संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर ली है. अनुपम की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है. खास बात ये है कि अनुपम ने नौकरी पर रहते हुए कड़ी महनते से UPSC का एग्जाम क्रैक किया है. ऐसे में चलिए जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी...
ADVERTISEMENT
बीडीओ की जिम्मेदारी के साथ हासिल किया बड़ा मुकाम
अनुपम वर्मा की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वो वर्तमान में अयोध्या के सोहावल में खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर तैनात हैं. एक सरकारी अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी. उनकी मेहनत रंग लाई और अब उनका चयन इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) के लिए हुआ है.
रिजज्ट आते ही घर में छाई खुशी की लहर
यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद जैसे ही अनुपम के आसपास वाले को उनके चयन की खबर मिली तो उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. पड़ोसी और रिश्तेदार मिठाइयां लेकर उनके घर पहुंचने लगे. उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.
यूपीएससी 2025 के टॉपर्स की लिस्ट
इस साल यूपीएससी की परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, राजेश्वरी सुवे दूसरे और एकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे हैं. टॉप-5 की सूची में राघव झुनझुनवाला को चौथी और इशान भटनागर को पांचवीं रैंक मिली है. इस बार कुल 958 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है. इसमें सामान्य वर्ग के 317 और ओबीसी वर्ग के 306 उम्मीदवारों के साथ अन्य श्रेणियों के छात्र भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: शामली की बेटी आस्था जैन बनी आईएएस, पहले प्रयास में 131वीं तो तीसरी बार 9वीं रैंक पाकर मिली सफलता
ADVERTISEMENT

