Watch: नई दिल्ली से पिता की धमाकेदार जीत और केजरीवाल की बड़ी हार पर क्या बोली प्रवेश वर्मा की बेटी

सुमित पांडेय

08 Feb 2025 (अपडेटेड: Feb 8 2025 3:20 PM)

Delhi Election Results 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपने पिता प्रवेश वर्मा की अरविंद केजरीवाल पर बड़ी जीत के बाद प्रवेश वर्मा की बेटियों त्रिशा और सानिधि का रिएक्शन सामने आया है.

प्रवेश वर्मा की बेटियों ने केजरीवाल की हार पर क्या कहा.
प्रवेश वर्मा की बेटियों ने केजरीवाल की हार पर क्या कहा.
Google CTA

Delhi Election Results 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपने पिता प्रवेश वर्मा की अरविंद केजरीवाल पर बड़ी जीत के बाद उनकी बेटियों त्रिशा और सानिधि का बड़ा रिएक्शन सामने आया है. नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की बेटियों त्रिशा और सानिधि ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा- "हम नई दिल्ली के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं. दिल्ली के लोग झूठ बोलकर सरकार चलाने वाले व्यक्ति को दोबारा मौका देने की गलती कभी नहीं करेंगे."

Read more!

उन्होंने आगे कहा कि हमें पता था कि स्पष्ट जीत होगी, हम बस सही समय का इंतजार कर रहे थे. इस बार दिल्ली के लोगों ने झूठ को जीतने नहीं दिया."

प्रवेश वर्मा की बेटी सानिधि ने कहा, "हम सभी बहुत खुश हैं. मैं नई दिल्ली के लोगों को अगले पांच साल तक उनकी सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देती हूं. हम विधायक बनने पर बहुत खुश हैं. पार्टी ने हमें जो पद दिया है, उसे हमने हमेशा स्वीकार किया है, इस बार भी हम इसे खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे." 

प्रवेश वर्मा की बेटी.

केजरीवाल को 3186 वोटों से मिली शिकस्त 

सबसे हॉट सीट नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया है. यहां आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने बड़ा झटका देते हुए करारी शिकस्त दी है. प्रवेश वर्मा ने करीब 3186 वोटों से अरविंद केजरीवाल को कराया है. 

बता दें कि नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव जीतते रहे हैं और वह दिल्ली के सीएम रहे हैं. वहीं, प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा सीएम रहे हैं. जबकि संदीप दीक्षित दिल्ली की सबसे लंबे समय तक सीएम रहीं शीला दीक्षित के बेटे हैं. माना जाता है कि दिल्ली की नई दिल्ली सीट से जीतने वाले को सीएम की कुर्सी मिलती है.