Jharkhand Election: झारखंड में मतदान से ठीक पहले आई बड़ी खबर | सर्वे ने किया हैरान |

न्यूज तक

11 Nov 2024 (अपडेटेड: Nov 11 2024 3:45 PM)

Jharkhand Election

Google CTA

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए बस कुछ ही वक्त बाकी है, उससे ठीक पहले एक और चौंकाने वाला ताजा सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। IANS और मैटराइज़ के इस सर्वे में बाजी पलटती हुई नजर आ रही है। IANS और मैटराइज़ के सर्वे के मुताबिक झारखंड में INDIA गठबंधन को सिर्फ 18 से 25 सीटें मिल सकती हैं जबकि NDA के खाते में 45 से 50 सीटें जाने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य को 2 से 5 सीटें मिल सकती है। इस हिसाब से देखा जाए तो झारखंड में NDA की सरकार बन सकती है। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं, बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत होती है।

Read more!

#JharkhandElection #JharkhandSurvey