Matrize Assam Exit Poll: असम विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान के बाद अब सबकी नजरें नतीजों पर हैं. मतदान समाप्त होने के बाद अब Matrize का एग्जिट पोल भी आ गया है. जिसके अनुसार, असम में एक बार फिर BJP+ गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है. असम में यह एग्जिट पोल 9 अप्रैल 2026 को किया गया. यह सर्वे रैंडम सैंपलिंग और क्वांटिटेटिव डेटा कलेक्शन के आधार पर किया गया, जिसमें फील्ड सर्वे और CATI मेथड का इस्तेमाल हुआ.
ADVERTISEMENT
इस सर्वे में कुल 32,912 लोगों से बातचीत की गई, जिसमें 17,443 पुरुष, 8,886 महिलाएं और 6,582 युवा मतदाता शामिल रहे. सर्वे का मार्जिन ऑफ एरर ±3% बताया गया है.
कुल सीटों पर क्या कहता है एग्जिट पोल
असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं. Matrize एग्जिट पोल के अनुसार, BJP+ गठबंधन को 85 से 95 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस+ को 25 से 32 सीटों का अनुमान है, जबकि अन्य दलों को 6 से 12 सीटें मिल सकती हैं.
वोट शेयर की बात करें तो BJP+ को 45.5%, कांग्रेस+ को 39.8% और अन्य को 14.7% वोट मिलने का अनुमान है.
बराक वैली में BJP मजबूत
बराक वैली की 13 सीटों में BJP+ को 9 से 10 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस+ को 3 से 4 सीटों का अनुमान है. इस क्षेत्र में BJP+ का वोट शेयर 48.4% तक जा सकता है, जबकि कांग्रेस+ 40.2% पर रह सकती है.
नॉर्थ और सेंट्रल असम में BJP का दबदबा
नॉर्थ और सेंट्रल असम में 38 सीटें आती है, इस क्षेत्र में BJP+ को 28 से 30 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस+ को 6 से 8 सीटों का अनुमान है. यहां BJP+ का वोट शेयर 46.1% और कांग्रेस+ का 40.3% रहने की संभावना है.
लोअर असम में मुकाबला थोड़ा कड़ा
33 सीटों वाले लोअर असम में BJP+ को 19 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस+ को 9 से 11 सीटें मिल सकती हैं. यहां BJP+ का वोट शेयर 40.6% और कांग्रेस+ का 37.2% रह सकता है, जिससे मुकाबला थोड़ा करीबी नजर आता है.
अपर असम में BJP का क्लीन स्विप जैसा प्रदर्शन
27 सीटों वाले अपर असम में BJP+ को 21 से 22 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस+ को 3 से 5 सीटों का अनुमान है. यहां BJP+ का वोट शेयर 46.9% तक पहुंच सकता है.
बोडोलैंड क्षेत्र में कांग्रेस लगभग साफ
BTAD क्षेत्र की 15 सीटों में BJP+ को 12 से 13 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस+ को यहां कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान है. इस क्षेत्र में BJP+ का वोट शेयर 44.2% और अन्य का 37.1% बताया गया है.
पुरुष और महिला वोटरों का रुझान
एग्जिट पोल के अनुसार पुरुषों में BJP+ को 50% और महिलाओं में 55% समर्थन मिल सकता है. वहीं कांग्रेस+ को पुरुषों में 40% और महिलाओं में 37% वोट मिलने का अनुमान है.
चुनाव के बड़े मुद्दे क्या रहे
इस चुनाव में विकास सबसे बड़ा मुद्दा रहा, जिसे 16% लोगों ने प्रमुख बताया. इसके अलावा अवैध घुसपैठ और चाय बागान मजदूरों का मुद्दा 14-14% के साथ अहम रहा. धार्मिक ध्रुवीकरण (10%), सरकारी योजनाएं (9%), राज्य सरकार का कामकाज (12%) और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहे.
क्या संकेत मिलते हैं इस एग्जिट पोल से
पूरे आंकड़ों को देखें तो असम में BJP+ गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है. लगभग हर क्षेत्र में पार्टी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. हालांकि लोअर असम और कुछ क्षेत्रों में कांग्रेस मुकाबले में दिख रही है, लेकिन कुल मिलाकर तस्वीर BJP+ के पक्ष में जाती दिख रही है.
ADVERTISEMENT


