live blog active
लाइव

Falta Re-Poll 2026 Voting LIVE: फलता में री-पोलिंग शुरू, बूथों के बाहर लंबी कतारों में खड़े लोग, देखें पल-पल के अपडेट्स

Falta Assembly Re-Election 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल की फलता सीट के सभी 285 बूथों पर री-पोलिंग शुरू हो गई है. टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के हटने के बाद अब मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. देखें वोटिंग प्रतिशत और पल-पल की लाइव अपडेट्स.

LIVE Falta Re-Poll Elections 2026 Updates
फलता विधानसभा उपचुनाव 2026 लाइव अपडेट

सौरव कुमार

follow google news

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की हाई-प्रोफाइल फलता विधानसभा सीट पर आज सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हो रही है. चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर चुनावी अनियमितताओं, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और धांधली की शिकायतों के बाद इस पूरी सीट पर पुनर्मतदान का फैसला सुनाया था. राज्य में बीजेपी की नई सरकार बनने और शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद हो रहा यह चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है.

Read more!

वोटिंग से ठीक दो दिन पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान (जो अपने 'पुष्पा' वाले बयान से चर्चा में आए थे) ने अचानक चुनाव से हटने का ऐलान कर सबको चौंका दिया. हालांकि, तकनीकी नियमों के कारण ईवीएम पर उनका नाम और टीएमसी का सिंबल मौजूद रहेगा, लेकिन वे रेस से बाहर हैं. इस त्रिकोणीय मुकाबले में मुख्य टक्कर बीजेपी के देवांग्शु पांडा, कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला और माकपा (CPI-M) के शंभू नाथ कुर्मी के बीच मानी जा रही है. सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र में केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई है. इस सीट के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे.

फलता सीट पर हो रही हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ...

  • 08:50 AM • 21 May 2026

    LIVE Falta Re-Poll Elections 2026 Updates: फलता में री-पोलिंग के बीच सुभेंदु सरकार ने किया बड़ा फैसला!

    Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल के बहु-चर्चित सीट फलता में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मदरसों को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. नए सरकारी निर्देश के अनुसार, अब राज्य के सभी मदरसों में 'वंदे मातरम' का गायन अनिवार्य कर दिया गया है. 

  • 08:40 AM • 21 May 2026

    LIVE Falta Assembly Elections 2026: फलता सीट पर वोट डालने आए एक मतदाता ने सुनाया अपना दुख!

    Falta Assembly Re-election Election Voting LIVE: दक्षिण 24 परगना के फलता विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो चुका है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की कतारें देखने को मिल रही हैं, और इलाके के माहौल में पहले के मुकाबले एक बड़ा बदलाव साफ महसूस किया जा सकता है. मतदान करने आए एक स्थानीय मतदाता ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, 'अब माहौल बिल्कुल वैसा ही है जैसा मेरे बचपन में हुआ करता था. 15 साल पहले हम वोट डालने से डरते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है. 15 साल पहले तो हमें बूथ तक आने भी नहीं दिया जाता था, गुंडे हमें गेट पर ही रोक देते थे… आज मैं बहुत खुश हूं.'


     

  • 08:32 AM • 21 May 2026

    Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: जहांगीर खान के हटते ही फलता पर हो गई बीजेपी vs कांग्रेस?

    West Bengal Falta Seat LIVE: जहांगीर खान के चुनावी प्रक्रिया से हटने के फैसले के बाद इस बार फलता सीट का समीकरण पूरी तरह बदल ही गया है. अब तक जो चुनाव TMC और BJP के बीच था, अब वह कांग्रेस vs BJP की ओर शिफ्ट हो गया है. BJP ने देवांग्शु पांडा तो कांग्रेस ने अब्दुर रज्जाक मोल्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं रेस में CPI(M) भी है, जो कि फिर से एक बार सत्ता काबिज करने की कोशिश में जुटी हुई है.

  • 08:18 AM • 21 May 2026

    LIVE Falta Re-Poll Elections 2026 Updates: फलता में क्या इस बार जीत पाएगी बीजेपी या जारी रहेगा पुराना ट्रेंड? 

    Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: फलता विधानसभा सीट के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गई है. TMC कैंडिडेट जहांगीर खान के मामले से अलग होने के बाद मुकाबला और भी रोचक हो गया है. लेकिन इस बीच सवाल उठने लगा है कि आखिर क्या इस बार भी बीजेपी फलता सीट पाएगी या नहीं? दरअसल फलता पहले CPI(M) का गढ़ थी, जिसमें 2001 में TMC ने सेंध लगाया था. हालांकि 2006 में एक बार फिर TMC यह सीट हार गई, लेकिन 2011 में वापसी के बाद आज तक सत्ता पर कायम है. इस बार समीकरण पूरी तरह ही बदल गए है क्योंकि जहांगीर खान ने चुनावी प्रक्रिया से हटने का ऐलान कर दिया है. तो अब यह देखना दिलचस्प होगा की आखिर फलता की सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाती है.

  • 07:56 AM • 21 May 2026

    Falta Re-Poll Assembly Elections 2026  LIVE: फलता में आखिर क्यों झुका पुष्पा?

    LIVE Falta Re-Poll Elections 2026 Updates: फलता विधानसभा सीट पर इस बार TMC के जहांगीर खान और BJP के देवांग्शु पांडा के बीच रोचक मुकाबला था. जहांगीर खान, जो कि खुद को पुष्पा बता रहे थे, चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले ही चुनावी प्रक्रिया से दूर होने का ऐलान कर दिया. उनके इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई. इसी बीच बताया जाने लगा कि जहांगीर खान ने हताश को मैदान छोड़ने का फैसला लिया. दरअसल पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आते ही प्रशासन का रवैया सख्त हो चुका है और फलता से जहांगीर खान के करीबी सैदुल खान की गिरफ्तारी भी हुई है. इसके अलावा जहांगीर खान के प्रचार के लिए कोई भी TMC का बड़ा नेता नहीं पहुंचा था, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया.

  • 07:52 AM • 21 May 2026

    Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: 2.36 लाख मतदाता करेंगे फैसला

    West Bengal Falta Seat LIVE: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर सुबह से ही वोटिंग शुरू हो गई है. यहां 285 मतदान केंद्रों पर आज 2.36 मतदाता हार-जीत का फैसला करेंगे, जिसमें की 1.15 लाख महिलाएं शामिल है.

  • 07:41 AM • 21 May 2026

    Falta Assembly Re-election Election Voting LIVE: सयानी घोष ने जहांगीर खान को लेकर दिया बड़ा बयान

    Falta Re-Poll Assembly Elections 2026  LIVE: फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग से कुछ घंटे पहले TMC सांसद सयानी घोष ने जहांगीर खान को लेकर बड़ा दिया है. उन्होंने कहा है कि यह जहांगीर खान का निजी फैसला है और TMC ने भी यह साफ किया है कि इसमें पार्टी का कोई हाथ नहीं है. देखें वीडियो:

     

  • 07:32 AM • 21 May 2026

    Falta Re-poll West Bengal Election News LIVE: फलता में वोटिंग शुरू, मतदान केंद्र पर सुबह से ही भीड़

    LIVE Falta Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से री-पोलिंग शुरू हो गई. फलता की 285 मतदान केंद्रों पर आज वोट डाले जा रहे है. इस बीच सुबह से मतदान सेंटर्स पर काफी भीड़ देखी जा रही है.

follow google news