Falta Re-poll Update: फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग से पहले जहांगीर खान ने कर दिया बड़ा ऐलान, पलटा गया चुनाव?

इंद्रजीत कुंडू

19 May 2026 (अपडेटेड: May 19 2026 2:45 PM)

Jahangir Khan News: पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग से पहले बड़ा सियासी उलटफेर हो गया है. जहांगीर खान ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने पहले ही 29 अप्रैल की वोटिंग रद्द कर 21 मई को दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था. जहांगीर खान के इस फैसले के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

Jahangir Khan News
Jahangir Khan News
Google CTA

पश्चिम बंगाल के सबसे बहु-चर्चित विधानसभा सीट फलता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. 29 अप्रैल को हुए मतदान में गड़बड़ी के आरोपों की जांच करते हुए चुनाव आयोग ने वोटिंग रद्द कर दी थी. अब यहां 21 मई को री-पोलिंग होनी थी और इससे पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा भी चल रहा था. लेकिन इसी बीच TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने बड़ा ऐलान कर दिया है कि वह चुनावी मैदान छोड़ रहे हैं और अब चुनाव नहीं लड़ेंगे. जहांगीर खान ने यह ऐलान चुनाव प्रचार खत्म होने की समय सीमा से कुछ देर पहले ही किया है, जिसके बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

Read more!

दिलीप घोष ने साधा निशाना

जहांगीर खान के इस फैसले के बाद बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने TMC समेत जहांगीर पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, इस चुनाव का परिणाम सबको मालूम है इसलिए कोई भी कैंपेन नहीं चल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि, बंगाल में अब गुंडागर्दी खत्म हो गया है तो कैंपेन करके क्या ही करेगा? इनको ये भी पता है कि TMC बुरी तरह हारेगा.

जहांगीर खान ने लगाया था आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद भी फलता सीट पर ड्रामा खत्म नहीं हुआ था और लगातार सुर्खियों में बना हुआ था. बीते दिन जहांगीर खान ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और आरोप लगाया कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है और झूठे FIR दर्ज करवाए जा रहे है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि जहांगीर खान को 25 मई तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, हालांकि उन्हें जांच में सहयोग देना होगा.

TMC का गढ़ रहा है फलता

फलता विधानसभा दक्षिण 24 परगना जिले में आती है. यह सीट पिछले काफी समय से TMC के साथ-साथ खासतौर पर अभिषेक बनर्जी का गढ़ मानी जाती है. साल 2011 में चुनाव जीतने के बाद से इस सीट पर TMC का दबदबा कायम है. साल 2021 में TMC ने यहां करीब 40 हजारों से चुनाव जीता था.

फलता में पुष्पा बनाम सिंघम

इस बार फलता में सियासी सरगर्मी किसी फिल्म के स्क्रिप्ट से कम नहीं थी. दरअसल कहानी की शुरुआत तब हुई जब यूपी कैडर के चर्चित IPS अजय पाल शर्मा को पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा गया. अजय पाल शर्मा को यूपी में सिंघम के नाम से जाना जाता है और उन्होंने वहां पहुंचते ही जहांगीर खान के घर पहुंच संभल कर रहने की नसीहत दी थी. उनके इस बयान के बाद जहांगीर खान ने चुनावी रैली में कहा कि, अगर तुम सिंघम हो, तो मैं पुष्णा हूं...पुष्पराज झुकेगा नहीं.

'शुभेंदु ने 5000 TMC वर्कर को...', तृणमूल से सस्पेंड किए जाने के बाद रिजू दत्ता ने फिर दिया बड़ा बयान