फलता सीट पर फिर गरमाया पारा! री-पोलिंग से 72 घंटे पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान पहुंचे हाईकोर्ट, लगाने लगे ये गुहार!

अनुपम मिश्रा

18 May 2026 (अपडेटेड: May 18 2026 2:47 PM)

Falta Seat Repolling: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग से पहले सियासी तनाव बढ़ गया है. 21 मई को होने वाली री-पोलिंग से ठीक 72 घंटे पहले दाखिल इस याचिका में जहांगीर खान ने राजनीतिक साजिश के तहत झूठी FIR दर्ज कराने का आरोप लगाया है। जानिए हाईकोर्ट में क्या हुई मांग, कब होगी सुनवाई और क्यों रद्द हुई थी फलता सीट की वोटिंग.

Falata Seat Repolling
Jahangir Khan TMC Candidate
Google CTA

Jahangir Khan News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार चर्चा तो कई सीटों की थी, लेकिन TMC नेता जहांगीर खान की फलता सीट को लेकर माहौल अलग ही गरमाया हुआ था. चुनाव के बाद गड़बड़ी की वजह से फलता सीट की वोटिंग कैंसिल कर दी गई थी और अब 21 मई को यहां फिर से चुनाव होने है. लेकिन इसी बीच चुनाव से 72 घंटे पहले TMC उम्मीदवार ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और सुरक्षा की मांग की है. जहांगीर खान ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक साजिश के तहर उनपर कई झूठी FIR दर्ज कराई है और इसी वजह से उन्हें खतरा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

जहांगीर खान ने लगाई याचिका

जहांगीर खान ने उच्च न्यायालय में याचिका लगाते हुए कहा है कि वह फलता विधानसभा क्षेत्र में TMC के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और क्षेत्र में उनका चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है. लेकिन राजनीतिक साजिश के कारण उनके खिलाफ जानबूझकर कई झूठे आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं, ताकि उन्हें चुनावी प्रक्रिया से दूर किया जा सकें. जहांगीर खान ने इन्हीं चुनावी दबाव और गिरफ्तारी के डर से अपनी स्वतंत्रता और सुरक्षा की मांग करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है.

2 बजे हो सकती है सुनवाई

इस मामले में जहांगीर खान की ओर से वकील किशोर दत्ता है. उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के जज सौगत भट्टाचार्य का ध्यान खींचन की कोशिश की और इस मामले में तत्काल सुनावई करने का अनुरोध किया है. मिली जानकारी के मुताबिक इस याचिका पर आज दोपहर 2 बजे सुनवाई हो सकती है.

21 मई को फलता में होगी री-पोलिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में 29 अप्रैल को फलता सीट पर भी चुनाव हुआ था. लेकिन यहां पर EVM में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने जांच की और फिर से री-पोलिंग के ऑर्डर दिए. चुनाव आयोग के मुताबिक अब 21 मई को फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 वोटिंग सेंटर्स पर 21 मई को सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया होगी. इसमें सहायक मतदान केंद्र भी शामिल रहेंगे और किसी बूथ पर माहौल ना खराब हो इसका ध्यान रखा जाएगा. इसके बाद 24 मई को फलता सीट के परिणाम सामने आएंगे.

कैसे आए थे चर्चा में?

जहांगीर खान की चर्चा तब शुरू हुई जब उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल शर्मा ने जहांगीर खान को नसीहत दी थी. दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान फलता सीट से ऐसी जानकारी आई की जहांगीर खान और उनके समर्थक इलाके में लोगों को डरा-धमका रहे है. इसी बीच अजय पाल शर्मा जहांगीर खान के घर पहुंच गए और उन्होंने कड़े शब्दों ने नसीहत देते हुए कहा था कि अगर किसी ने बदमाशी की तो कायदे से इलाज किया जाएगा. फिर बाद में राना-पछताना मत...(पूरी खबर पढ़े)