केरल में 'हाथ' का कमाल: 140 सीटों पर कौन जीता और कौन हारा? देखें पूरी लिस्ट

न्यूज तक डेस्क

• 07:10 PM • 04 May 2026

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF गठबंधन जीत गया है और उसे बहुमत मिल गया है. पिछले 10 साल से सत्ता में रही लेफ्ट (LDF) अब सरकार से बाहर हो गई है. वहीं बीजेपी भी राज्य में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश करती दिख रही है. देखें 140 सीटों की पूरी डिटेल

NewsTak
Google CTA

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं. 10 साल से सत्ता संभाल रहा लेफ्ट (LDF) गठबंधन चुनाव हार गया है और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. 140 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 71 सीटों की जरूरत थी, जिसे पार करते हुए UDF सत्ता में वापसी कर रहा है. 

Read more!

वामपंथी दलों के लिए यह हार एक ऐतिहासिक झटका है, क्योंकि इसके साथ ही भारत के किसी भी राज्य में अब उनकी सरकार नहीं बचेगी. 1960 के दशक के बाद यह पहली बार है जब देश के किसी भी कोने में वामपंथ की सत्ता नहीं होगी. दूसरी तरफ, बीजेपी का इस बार खाता भी नहीं खुल सका है.