केरल में कल UDF सरकार का शपथ ग्रहण… मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन समेत 21 विधायक बनेंगे मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

न्यूज तक डेस्क

17 May 2026 (अपडेटेड: May 17 2026 8:19 PM)

Kerala Cabinet Ministers List: केरल की राजनीति में सोमवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा. यहां करीब 60 साल बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब पूरा UDF मंत्रिमंडल एकसाथ शपथ लेने जा रहा है. इस दौरान वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और 20 विधायक मंत्री पद की. इसके लिए तिरुवनंतपुरम में भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

केरल में सोमवार को होगा UDF सरकार का शपथ ग्रहण
केरल में सोमवार को होगा UDF सरकार का शपथ ग्रहण
Google CTA

VD Satheesan CM Oath Ceremony: केरल में नई सरकार के गठन को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है. राज्य में सोमवार सुबह 10 बजे नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस दौरान UDF नेता वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद  जबकि 20 अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. खास बात यह है कि करीब 60 साल बाद केरल की राजनीति में ऐसा मौका आया है, जब पूरा UDF मंत्रिमंडल एक साथ शपथ लेने जा रहा है.

Read more!

वीडी सतीशन ने सरकार गठन की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल को 20 मंत्रियों की लिस्ट पहले ही सौंपी जा चुकी है. अगर इस इसमें खुद वीडी सतीशन का नाम भी जोड़ दिया जाए तो कुल 21 लोग सोमवार को  शपथ लेंगे. उन्होंने साफ किया कि मंत्रियों के नामों की इस पूरी सूची को पार्टी हाईकमान की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही राज्यपाल के पास भेज दी गई है.

कांग्रेस और मुस्लिम लीग के खाते में आए सबसे ज्यादा पद

'आज तक' की रिपोर्ट के अनुसार, UDF की इस नई सरकार में सबसे ज्यादा मंत्री पद कांग्रेस के खाते में गए हैं. कांग्रेस से वीडी सतीशन, के मुरलीधरन, रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, एपी अनिल कुमार, बिंदु कृष्णा, पीसी विष्णुनाध, एम लिजू,टी सिद्दीक, ओजे जनीश,  रोजी एम जॉन, और केए तुलसी मंत्री पद की शपथ लेंगे

वहीं गठबंधन के दूसरे बड़े दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग यानी IUML से पीके कुन्हालीकुट्टी, पीके बशीर, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी और वीई अब्दुल गफूर मंत्री बनेंगे. इनके अलावा केरलम कांग्रेस से मॉन्स जोसेफ RSP से शिबू बेबी जॉन केरलम कांग्रेस (जैकब) से अनूप जैकब और CMP से सीपी जॉन को भी इस मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.

तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

बता दें कि केरलम के मुख्यमंत्री पद के निर्वाचित उम्मीदवार वीडी सतीशन सोमवार सुबह अपनी पूरी कैबिनेट के साथ जब शपथ लेंगे. इसका आयोजन तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में किया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बड़े सियासी उलटफेर और ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए कांग्रेस पार्टी के कई शीर्ष और राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता भी विशेष रूप से केरलम पहुंच रहे हैं. अब हर किसी की नजरें सोमवार सुबह 10 बजे होने वाले इस समारोह पर टिकी हैं.

केरलम में किस पार्टी को मिली कितनी सीटें?

केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने जीत दर्ज करते हुए सबसे ज्यादा सीटें हासिल कीं. 140 सदस्यीय विधानसभा में UDF ने 102 सीटें जीतकर सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा पार कर लिया. UDF गठबंधन में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 63 सीटें, IUML को 22 और केरल कांग्रेस को 7 सीटें मिलीं. वहीं, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) 35 सीटों पर सिमट गया, जिसमें CPI(M) को 26 और CPI को 8 सीटें मिलीं.इसके अलावा भाजपा नीत NDA ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसे केरल में अब तक का उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है.