'गड्ढे खोदने जाते हो क्या..' : मदन दिलावर ने सरेआम ग्राम विकास अधिकारी की लगाई क्लास, गंदगी देख भड़के मंत्री

राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर ने पंचायत निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी को फटकार लगाई. गांव में गंदगी और विकास कार्यों में लापरवाही देखकर मंत्री भड़क गए. उन्होंने अधिकारी की गैर-मौजूदगी और सफाई कर्मचारियों के भुगतान में धांधली पर तीखे सवाल किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

NewsTak

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर एक बार फिर अपने सख्त अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उनके गुस्से का शिकार बने हैं एक ग्राम विकास अधिकारी (VDO), जिन्हें मंत्री जी ने जनता के सामने जमकर फटकार लगाई. दरअसल, मंत्री दिलावर पंचायत के निरीक्षण पर थे, जहां गांव में फैली गंदगी और सफाई व्यवस्था की बदहाली देखकर उनका पारा चढ़ गया.

Read more!

ड्यूटी से नदारद रहने पर मांगा जवाब

निरीक्षण के दौरान जब मंत्री ने ग्राम विकास अधिकारी से उनकी उपस्थिति और पंचायत के विकास कार्यों का हिसाब मांगा, तो अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. मंत्री ने कड़े लहजे में पूछा कि "ग्राम पंचायत में कितने दिन आते हो?" अधिकारी के गोल-मोल जवाब पर दिलावर और भड़क गए और बोले, "बाकी दिन कहां जाते हो? वहां गड्ढे खोदने जाते हो क्या?". 

सफाई कर्मचारी के हक और भ्रष्टाचार पर वार

मंत्री मदन दिलावर ने गांव में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मचारियों के भुगतान में हो रही गड़बड़ी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी को मिलने वाले पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है. उन्होंने VDO को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए पूछा कि "साल भर का पैसा कौन खा गया?" मंत्री ने स्पष्ट किया कि ठेके पर काम होने के बावजूद यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि कर्मचारी को उसका पूरा हक मिले.

वृक्षारोपण पर भी घेरा

सिर्फ सफाई ही नहीं, मंत्री ने पिछले साल लगाए गए पौधों की स्थिति पर भी रिपोर्ट मांगी. अधिकारी की लापरवाही पर तल्ख टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मदन दिलावर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

    follow google news