Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान के बाद अब सबकी नजरें नतीजों पर हैं. इस बीच Matrize का एग्जिट पोल सामने आ गया है. Matrize एग्जिट पोल के अनुसार, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाला DMK+ गठबंधन एक बार फिर सत्ता में वापसी करता दिख रहा है. यह सर्वे 23 अप्रैल 2026 को किया गया, जिसमें 45,640 लोगों की राय ली गई और इसका मार्जिन ऑफ एरर +/- 3% बताया गया है.
ADVERTISEMENT
DMK+ को बहुमत, AIADMK+ पीछे
Matrize के एग्जिट पोल के अनुसार, 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में DMK+ को 122 से 132 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं AIADMK+ गठबंधन को 87 से 100 सीटें मिल सकती हैं. TVK को 10 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य के खाते में 0 से 6 सीटें जा सकती हैं. Matrize के आंकड़ों में DMK सरकार बनाने की स्थिति में दिख रहा है.
वोट शेयर में भी DMK आगे
वोट शेयर के आंकड़े भी DMK+ के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं. सर्वे के मुताबिक DMK+ को 40.3% वोट मिल सकते हैं, जबकि AIADMK+ को 37.1% वोट शेयर मिलने का अनुमान है. TVK को 17.5% और अन्य को 5.1% वोट मिलने की बात कही गई है.
दक्षिण तमिलनाडु में कड़ी टक्कर
दक्षिण तमिलनाडु क्षेत्र में मुकाबला कांटे का बताया गया है, लेकिन यहां भी DMK+ को बढ़त मिलती दिख रही है. इस क्षेत्र की 51 सीटों में DMK+ को 25 से 28 सीटें मिल सकती हैं, जबकि AIADMK+ को 20 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है.
कावेरी डेल्टा में AIADMK की पकड़
कावेरी डेल्टा और सेंट्रल रीजन में तस्वीर कुछ अलग नजर आती है. यहां AIADMK+ को 22 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि DMK+ को 19 से 21 सीटें मिल सकती हैं. यह क्षेत्र AIADMK के लिए मजबूत माना जा रहा है और यहां उसे बढ़त मिलती दिख रही है.
वेस्ट और नॉर्थ रीजन में DMK का दबदबा
वेस्ट और सेंट्रल क्षेत्र में DMK+ को 33 से 34 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि AIADMK+ को 18 से 20 सीटें मिल सकती हैं. वहीं नॉर्थ रीजन में भी DMK+ 26 से 30 सीटों के साथ आगे है, जबकि AIADMK+ 11 से 13 सीटों पर सिमटता दिख रहा है.
चेन्नई रीजन में भी DMK की बढ़त
राजधानी चेन्नई और आसपास के इलाकों में भी DMK+ मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है. इस क्षेत्र की 37 सीटों में DMK+ को 19 से 22 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि AIADMK+ को 10 से 13 सीटें मिल सकती हैं. TVK यहां 3 से 5 सीटें हासिल कर सकता है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.
पुरुष और महिला वोटर्स की अलग पसंद
Gender-wise डेटा में भी दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है. पुरुष वोटर्स में AIADMK+ को 41% और DMK+ को 40% समर्थन मिल सकता है, जबकि महिला वोटर्स में DMK+ को 44% और AIADMK+ को 36% वोट मिलने का अनुमान है. यह संकेत देता है कि महिला मतदाता DMK के पक्ष में झुकते दिख रहे हैं.
चुनावी मुद्दों में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा
सर्वे में वोटर्स से प्रमुख मुद्दों की जानकारी भी ली गई. जिसमें बेरोजगारी 26% के साथ सबसे बड़ा मुद्दा है. इसके बाद विकास 14%, महंगाई 13%, सरकारी योजनाएं 12% और भ्रष्टाचार 5% जैसे मुद्दे सामने आए हैं. इसके अलावा परिवारवाद, महिला सुरक्षा और क्षेत्रीय पहचान जैसे मुद्दे भी चुनाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
नतीजों से पहले बढ़ा सस्पेंस
कुल मिलाकर Matrize का एग्जिट पोल तमिलनाडु में DMK+ की वापसी के संकेत दे रहा है. हालांकि AIADMK+ भी पूरी तरह मुकाबले से बाहर नहीं है. TVK की मौजूदगी ने चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है. अब सबकी नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं जो तय करेंगे कि तमिलनाडु में अगली सरकार किसकी बनेगी.
ADVERTISEMENT


