लाइव

Puducherry Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी में सभी 30 सीटों पर परिणाम घोषित, देखें कौन कहां से जीता

Puducherry Election Results 2026 Live Updates: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की 30 सीटों पर परिणाम घोषित हो गया है. यहां NDA ने एक बार फिर बाजी मार ली है. देखें परिणाम की डिटेल.

NewsTak
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Puducherry Vote Counting 2026: आखिरकार पुडुचेरी में सभी 30 सीटों पर परिणाम घोषित हो गया. सबसे ज्यादा 12 सीटें ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) को मिलीं. डीएमके के खाते में 5 सीटें आईं. एक तरफ बीजेपी को 4 सीटें मिलीं वहीं पहली बार पुडुचेरी में चुनाव लड़ रही टीवीके ने 2 सीटें झटक लीं. कांग्रेस और LJK को एक-एक सीटों पर सफलता मिली. ADMK को एक और अन्य के खाते में 5 सीटें आईं. पुडुचेरी में सरकार बनाने के लिए 16 सीटों की जरूरत थी. AINRC और बीजेपी और ADMK के गठबंधन को बहुमत से ज्यादा यानी 17 सीटें मिलीं. 

Read more!

Puducherry Election Results 2026: पुडुचेरी में 17 सीटों के साथ BJP+ को मिला बहुमत, यहां देखें जीत-हार की पूरी लिस्ट
 

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 06:14 PM • 04 May 2026

    puducherry Assembly Election 2026 Counting: 22 सीटों पर नतीजों का हुआ ऐलान

    puducherry Assembly Election 2026 Counting: पुडुचेरी की 30 सीटों में से 22 के परिणाम आ गए हैं. इसमें बीजेपी + ने 12 सीटें, कांग्रेस+ की झोली में 3 सीटें, टीवीके ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है. इनके अलावा LJK को एक सीट, NYMK को एक सीट और अन्य को अभी तक 3 सीटें मिली हैं. 

  • 04:07 PM • 04 May 2026

    puducherry Election Results LIVE Updates: पुडुचेरी में 18 सीटों के नतीजे घोषित

    LIVE puducherry Election Results Updates: पुडुचेरी में 18 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. इसमें BJP+ ने 12 सीटों पर और कांग्रेस+ ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है. 

  • 03:52 PM • 04 May 2026

    Puducherry Assembly Election 2026 LIVE: पुडुचेरी की 17 सीटों पर रिजल्ट का ऐलान

    Puducherry Assembly Election 2026 LIVE Updates: पुडुचेरी की 17 सीटों पर रिजल्ट घोषित हो चुका है. इसमें AINRC ने 9 सीटें, बीजेपी ने 2 सीटें, AIDMK ने 1 सीट यानी NDA ने कुल 14 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा गठबंधन 4 सीटों पर लीड कर रही है. वहीं कांग्रेस के सहयोगी DMK के खाते में अभी तक 1 सीट, कांग्रेस के खाते में 1 सीट आ चुकी है. अन्य में 3 निर्दलियों ने बाजी मारी है. 

  • 02:32 PM • 04 May 2026

    Puducherry Election Results LIVE Updates: पुडुचेरी में BJP+ ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की

    Puducherry Election Results LIVE Updates: पुडुचेरी में BJP+ ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं कांग्रेस+ 2 और अन्य ने एक सीट पर जीत दर्ज की है. 

  • 01:50 PM • 04 May 2026

    puducherry Election Results Updates: ताजा अपडेट में BJP+ ने 8 सीटें जीती, 3 पर कर रहे लीड

    puducherry Election Results Updates: ताजा अपडेट के मुताबिक पुडुचेरी की 30 सीटाें में से 11 सीटों पर परिणाम घोषित हो गए हैं. इसमें बीजेपी के साथ गठबंधन वाली AINRC 6 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं 3 सीटों पर लीड कर रही है. बीजेपी एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है और एक पर लीड कर रही है. कांग्रेस 1 सीट जीत चुकी है. AIDMK जो बीजेपी के साथ है उसने भी एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है. DMK जो कांग्रेस के साथ गठबंधन में है वो भी एक सीट जीत चुकी है. एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया है. पुडुचेरी के सीएम एन रंगासामी चुनाव जीत चुके हैं. 

  • 12:57 PM • 04 May 2026

    puducherry Vote Counting 2026: AINRC ने एक और सीट पर मारी बाजी

    puducherry Vote Counting 2026: AINRC के ई मोहनदोस ने एम्बलम सीट पर बाजी मार ली है. मोहनदोस ने 4061 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. इसके साथ अभी तक बीजेपी+ ने 3 सीटें और कांग्रेस+ ने एक सीट जीत ली है. 

  • 12:41 PM • 04 May 2026

    puducherry Election Results Updates: पुडुचेरी में BJP+ 2 और कांग्रेस + ने 1 सीट जीती

    puducherry Election Results Updates: पुडुचेरी में 3 सीटों का रिजल्ट घोषित हो गया है. थट्टांचवाडी (पुडुचेरी) से AINRC उम्मीदवार एन. रंगासामी 4441 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है. मन्नादिपेट (पुडुचेरी)
    BJP उम्मीदवार ए. नमस्सिवयम 6110 वोटों के अंतर से बाजी मार ली है. वहीं नेल्लितोप (पुडुचेरी) में DMK उम्मीदवार वी. कार्तिकेयन 850 वोटों के अंतर से चुनाव जीत चुके हैं. 

  • 11:53 AM • 04 May 2026

    Puducherry Election Results LIVE: पुडुचेरी में हो गया बड़ा उलटफेर

    LIVE Puducherry Vidhan Sabha Chunav: पुडुचेरी में बड़ा उलटफेर होते नजर आ रहा है. 11:45 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस+ ने अचानक बढ़त बना ली है. कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन 11 सीटों पर लीड करने लगा है. वहीं बीजेपी+ 15 सीटों पर और अन्य 3 सीटों पर लीड कर रहे हैं. 

  • 11:51 AM • 04 May 2026

    puducherry Election Results LIVE: पुडुचेरी में 11:30 बजे तक का रुझान

    Puducherry Assembly Election Results LIVE: पुडुचेरी में 11:30 बजे तक के रुझान के मुताबिक BJP+ 15 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर लीड कर रहे हैं. 

  • 11:44 AM • 04 May 2026

    puducherry Results LIVE: पुडुचेरी में 11:30 बजे तक का रुझान

    puducherry Results LIVE: पुडुचेरी में 11:30 बजे तक के रुझान के मुताबिक BJP+ 15 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर लीड कर रहे हैं. 

  • 11:27 AM • 04 May 2026

    puducherry Election Results 2026: 11:15 बजे तक का ताजा अपडेट

    puducherry Election Results 2026: सवा 11 बजे तक के अपडेट के मुताबिक BJP+ 14 सीटों पर कांग्रेस+ 5 सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर आगे हैं. 

  • 11:02 AM • 04 May 2026

    puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE: ताजा अपडेट के मुताबिक NDA काफी आगे

    puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी में एनडीए 14 सीटों पर लीड कर रही है. इसमें सबसे ज्यादा सीटों पर ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस लीड कर रही है. कांग्रेस+ 5 सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर लीड कर रहे हैं. 

  • 10:52 AM • 04 May 2026

    puducherry Election Results 2026: पुडुचेरी में इंडिया ब्लॉक की बढ़त....?

    puducherry Election Results 2026: पुडुचेरी में इंडिया ब्लॉक ने 7 सीटों पर बढ़ा बना ली है. वहीं एनडीए 13 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं. 

  • 10:33 AM • 04 May 2026

    puducherry Election Results Updates: साढ़े 10 बजे तक का ताजा अपडेट

    puducherry Election Results Updates: सुबह के साढ़े 10 बजे तक एनडीए 13 सीटों पर, इंडिया 6 सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं. 

  • 10:14 AM • 04 May 2026

    puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी में 10 बजे तक के अपडेट के मुताबिक ताजा रुझान देखिए

    puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE: सुबह के 10 बजे तक बीजेपी+ 13 और कांग्रेस+ 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं. अन्य 4 सीटों पर लीड कर रहे हैं. 

  • 10:05 AM • 04 May 2026

    LIVE puducherry Election Results Updates: NDA की बढ़त चौंकाने वाली

    puducherry Vidhan Sabha chunav live: NDA ने 13 सीटों पर बढ़त बना ली है. इसमें सबसे ज्यादा AINRC 8 से ज्यादा सीटों पर आगे है. वहीं इंडिया ब्लॉक 6 सीटों पर आगे चल रही है. 

  • 09:57 AM • 04 May 2026

    live puducherry Assembly Election 2026 Counting: चुनाव आयोग के आकंड़े क्या कहते हैं?

    puducherry Assembly Election 2026 LIVE Counting: चुनाव आयोग की तरफ से ताजा अपडेट के मुताबिक पुडुचेरी में NDA की ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस 7 सीटों पर वहीं AIADMK 1 सीट पर आगे चल रही है. कांग्रेस पार्टी 2 सीटों पर भाजपा एक सीट पर डीएमके 1 सीट पर और अन्य 3 सीटों पर लीड कर रहे हैं. गठबंधन के आधार पर देखें तो एनडीए 9 सीटों पर और इंडिया ब्लॉक 3 सीटों पर आगे चली रही है. 

  • 09:53 AM • 04 May 2026

    puducherry Results LIVE: पुडुचेरी में ये गठबंधन आमने-सामने

    puducherry Results LIVE: इस चुनाव में पुडुचेरी में NDA यानी ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस और बीजेपी AIDMK और LJKI एक साथ मिलकर लड़ रही हैं. वहीं इंडिया ब्लॉक में DMK, कांग्रेस लड़ रहे हैं. वहीं TVK तीसरे विकल्प के रूप में लड़ रही है. 

  • 09:40 AM • 04 May 2026

    puducherry Election Results Updates: ताजा अपडेट के मुताबिक कौन कितनी सीटों पर आगे...देखिए

    puducherry Election Results Updates: ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपपी+ 7, कांग्रेस+ 3 और अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं. 

  • 09:34 AM • 04 May 2026

    puducherry Election Results 2026: BJP बढ़त बनाती हुई

    puducherry Election Results 2026: बीजेपी+ ने 6 सीटों पर बढ़त बना ली है. वहीं 2 सीटों पर कांग्रेस+ और 3 सीटों पर अन्य उम्मीदवार लीड कर रहे हैं. 

follow google news