'शुभेंदु ने 5000 TMC वर्कर को...', तृणमूल से सस्पेंड किए जाने के बाद रिजू दत्ता ने फिर दिया बड़ा बयान

न्यूज तक डेस्क

• 05:57 PM • 11 May 2026

Riju Dutta Statement: TMC से 6 साल के लिए सस्पेंड किए गए रिजू दत्ता ने अब शुभेंदु अधिकारी की खुलकर तारीफ की है. ANI से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि शुभेंदु अधिकारी ने 5000 TMC कार्यकर्ताओं की जान बचाई. जानिए रिजू दत्ता के नए बयान, TMC पर लगाए आरोप और बंगाल की राजनीति में मचे बवाल की पूरी कहानी.

Riju Dutta Statement
Riju Dutta Statement
Google CTA

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी TMC से हाल में ही निकाले गए प्रवक्ता रिजू दत्ता ने शुभेंदु अधिकारी की तारीफ कर दी. रिजू दत्ता ने साफ कहा है कि शुभेंदु अधिकारी की सूझ-बूझ और धैर्य की वजह से TMC के 5000 कार्यकर्ताओं की जान बच गई है, नहीं तो उस दिन सारे मारे जाते. रिजू के इस बयान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया उफान खड़ा कर दिया. पार्टी से निकाले जाने के बाद पहले यूपी कैडर के IPS अजय पाल शर्मा से माफी और अब शुभेंदु अधिकारी के तारीफ में दिया गया बयान खूब चर्चा में है. विस्तार से जानिए रिजू दत्ता ने ऐसा क्यों कहा.

Read more!

पार्टी से निकलने के बाद रिजू दत्ता के बदले सुर

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान रिजू दत्ता ने IPS अजय पाल शर्मा को लेकर तीखी बयानबाजी की थी. लेकिन 9 मई को TMC ने रिजू दत्ता को पार्टी की अनुशासन समिति के नियम उल्लंघन करने और नियमों का पालन न करने के आरोप में 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है. इसके बाद से ही उनके सुर बदल गए है. 10 मई को रिजू ने एक वीडियो जारी कर साफ किया कि उन्होंने जो भी टिप्पणी की थी तो वह पार्टी प्रवक्ता के तौर पर की थी और इसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था.

अब शुभेंदु अधिकारी की तारीफ में कही ये बात

पश्चिम बंगाल में 4 मई को चुनावी नतीजों की घोषणा हुई थी, जिसमें बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया और शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को करारी शिकस्त दी थी. इसी बीच रिजल्ट के दूसरे ही दिन शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब TMC से निकाले जाने के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए रिजू दत्ता ने कहा कि, शुभेंदु अधिकारी ने कम से कम 5000 TMC कार्यकर्ताओं की जान बचाई है. क्योंकि जैसे ही उनके PA की हत्या हुई तो बीजेपी समर्थकों में भारी गुस्सा आ गया था. अगर उस रात बंगाल में बदला लेने की बात होती तो 5000 TMC कार्यकर्ता मारे जाते. लेकिन शुभेंदु अधिकारी ने शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था अपने हाथ में ना लेने की बात कही, जिस वजह से सब शांति से हो गया.

कुर्सी पर बैठने लायक शुभेंदु

इसी बातचीत में रिजू दत्ता ने कहा कि, भारत के इतिहास में अगर टॉप 10 नेताओं की लिस्ट बनाई जाए तो ममता बनर्जी का नाम उसमें जरूर होगा,  लेकिन शुभेंदु अधिकारी अलग ही है. वह MP रहें, कैबिनेट मंत्री रहें और बाद में नंदीग्राम में ममता बनर्जी को भी हराया. उन्होंने आगे कहा की शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर बेमिसाल है और वह अकेले व्यक्ति है जो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लायक है.

TMC पर बोला हमला

रिजू दत्ता ने TMC लीडरशिप पर भी करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि अंदरूनी डायनामिक्स और बाहरी कंसल्टेंट्स के कथित गलत इस्तेमाल ने पार्टी को पूरी तरह से कमजोर कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि एक बाहरी एजेंसी(I-PAC) ने पार्टी के कामकाज पर असर डाला है. रिजू ने आगे कहा कि, दीदी और अभिषेक बनर्जी को इस बात की जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि कैसे एक बाहरी एजेंसी ने पूरे हिस्से पर कब्ज कर लिया है.

अजय पाल शर्मा को धमकाने वाले TMC नेता रिजू दत्ता मांग रहे हैं माफी! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल