Tamil Nadu Winning Candidates List 2026 : तमिलनाडु में किस सीट से किस उम्मीदवार ने मारी बाजी? देखें सीटवार पूरी लिस्ट

Tamil Nadu Election Winners List: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया है. अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीती हैं, जबकि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को अपनी ही सीट पर हार का सामना करना पड़ा है. जानें राज्य की सभी 234 सीटों का पूरा हाल.

Tamil Nadu Winning Candidates List 2026
Tamil Nadu Winning Candidates List 2026

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Tamil Nadu Winning Candidates List 2026: तमिलनाडु की राजनीति में एक नया इतिहास रचा गया है. आज साल 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि राज्य की जनता ने पारंपरिक द्रविड़ राजनीति के साथ-साथ एक नए विकल्प को भी खुले दिल से स्वीकार किया है. सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में न केवल प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा दी है. 

Read more!

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के शुरुआती घंटों से ही TVK ने जो बढ़त बनाई थी वो अब जीत के आंकड़ों में बदल गई है. मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके और ई. पलानीस्वामी की एआईएडीएमके के बीच होने वाले पारंपरिक मुकाबले को इस बार त्रिकोणीय संघर्ष में बदलते देखा गया. नीचे दी गई लिस्ट  में आप देख सकते हैं कि आपके विधानसभा क्षेत्र से किस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.

स्टालिन की ऐतिहासिक हार

इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर कोलाथुर सीट पर देखने को मिला, जहाँ वर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को TVK के उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने शिकस्त दी. वहीं, थलपति विजय ने खुद पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) दोनों ही सीटों से भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित की है.

किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें

निर्वाचन आयोग (ECI) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 234 सीटों का अंतिम नतीजे कुछ इस प्रकार रहे:  

TVK: 108 सीटें (सबसे बड़ी पार्टी)

DMK: 59 सीटें

AIADMK: 47 सीटें

कांग्रेस (INC): 05 सीटें

PMK: 04 सीटें

अन्य (CPI, CPM, BJP, IUML, आदि): शेष सीटें..

तमिलनाडु में कब हुआ था मतदान?

आपको बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 23 अप्रैल 2026 को राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में चुनाव हुआ. इस बार तमिलनाडु में रिकॉर्ड 85.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो कि राज्य के चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे उच्च मतदान प्रतिशत है.

देखें किसे उम्मीदवार को मिली जीत

# निर्वाचन क्षेत्र विजेता उम्मीदवार पार्टी
1 गुम्मिदीपोंडी एस. विजयकुमार TVK
2 पोन्नेरी (SC) रवि एम. एस. TVK
3 तिरुत्तानी जी. हरि AIADMK
4 तिरुवल्लुर टी. अरुणिमा TVK
5 पूनमल्ली (SC) प्रकाशम आर. TVK
6 आवड़ी आर. रमेश कुमार TVK
7 मदुरावॉयल रेवंत चरण TVK
8 अंबत्तूर बालमुरुगन जी. TVK
9 माधवराम एम. एल. विजयप्रभु TVK
10 तिरुवोट्टियूर सेंथिल कुमार एन. TVK
11 डॉ. राधाकृष्णन नगर एन. मैरी विल्सन TVK
12 पेरम्बूर सी. जोसेफ विजय TVK
13 कोलत्तूर वी. एस. बाबू TVK
14 विल्लिवाक्कम आधव अर्जुना TVK
15 थिरु-वि-का-नगर (SC) एम. आर. पल्लवी TVK
16 एगमोर (SC) ए. राजमोहन TVK
17 रायपुरम केवी विजय दामू TVK
18 हार्बर पीके शेखरबाबू DMK
19 चेपौक-तिरुवल्लिकेनी उदयनिधि स्टालिन DMK
20 थाउजेंड लाइट्स प्रभाकर जे. सी. डी. TVK
21 अन्ना नगर वी. के. रामकुमार TVK
22 विरुगामबक्कम सबरीनाथन आर. TVK
23 सैदापेट अरुल प्रकाशम एम. TVK
24 त्यागरायनगर आनंद एन. TVK
25 मायलापुर वेंकटरमणन पी. TVK
26 वेलाचेरी कुमार आर. TVK
27 शोलिंगनल्लूर ईसीआर पी. सरवनन TVK
28 अलंदुर एम. हरीश TVK
29 श्रीपेरंबुदूर (SC) थेन्नारासु के. TVK
30 पल्लावरम जे. कामाक्षी TVK
31 ताम्बरम डी. सरथकुमार TVK
32 चेंगलपट्टू एस. त्यागराजन TVK
33 तिरुपोरुर बी. विजयराज TVK
34 चेयूर (SC) राजशेखर ई. AIADMK
35 मदुरंतकम (SC) मरगथम कुमारवेल के. AIADMK
36 उथिरामेरूर मुनिरथिनम जे. TVK
37 कांचीपुरम आर. वी. रंजीतकुमार TVK
38 अरक्कोणम (SC) वी. गांधीराज TVK
39 शोलिंगुर जी. कपिल TVK
40 काटपाडी एम. सुधाकर TVK
41 रानीपेट ताहिरा TVK
42 आर्कोट एसएम सुकुमार AIADMK
43 वेल्लूर एम. एम. विनोद कन्नन TVK
44 अनाइकट्टू डी. वेलझगन AIADMK
45 किलवैथिननकुप्पम (SC) थेनरल कुमार ई. TVK
46 गुडियाट्टम (SC) के. सिंधु TVK
47 वानियामबाडी सैयद फारूक बाशा IUML
48 अंबूर विल्वानाथन एसी DMK
49 जोलारपेट वीरमणि के. सी. AIADMK
50 तिरुपत्तूर तिरुपति एन. TVK
51 उथंगाराई (SC) एन. एलैयाराजा TVK
52 बरगुर ईसी गोविंदरासन AIADMK
53 कृष्णागिरी मुकुंदन पी. TVK
54 वेप्पनाहल्ली श्रीनिवासन पी. एस. DMK
55 होसुर बालकृष्णरेड्डी पी. AIADMK
56 थल्ली रामचंद्रन टी. CPI
57 पालाकोड अनबलगन केपी AIADMK
58 पेन्नागरम गजेंद्रन एस. TVK
59 धर्मपुरी सौम्या अंबुमणि PMK
60 पप्पिरेड्डीपट्टी मरगथम वेत्रिवेल AIADMK
61 हरूर (SC) संपतकुमार वी. AIADMK
62 चेंगम (SC) एस. वेलु AIADMK
63 तिरुवन्नामलाई वेलु ईवी DMK
64 किलपेन्नाथुर रामचंद्रन एस. AIADMK
65 कलासपक्कम एग्री कृष्णमूर्ति AIADMK
66 पोलूर अभिषेक आर. TVK
67 अरणी जयसुधा एल. AIADMK
68 चेय्यार मुक्कूर एन. सुब्रमण्यन AIADMK
69 वंदावासी (SC) अंबेतकुमार एस. DMK
70 गिंगी गणेशकुमार ए. PMK
71 मैलम शनमुगम सी. वी. ई. AIADMK
72 तिंदिवनम (SC) वन्नी अरासु VCK
73 वानूर (SC) गौतम डी. DMK
74 विल्लुपुरम लक्ष्मणन आर. DMK
75 विक्रावंडी शिवकुमार सी. PMK
76 तिरुक्कोयिलुर पलानीसामी एस. AIADMK
77 उलुंदुरपेट्टई वसंतवेल जी. आर. DMK
78 ऋषिवंदियम कार्तिकेयन के. DMK
79 शंकरपुरम राकेश आर. AIADMK
80 कल्लाकुरिची (SC) अरुल विग्नेश सी. TVK
81 गंगावल्ली (SC) नल्लाथम्बी ए. AIADMK
82 अत्तूर (SC) जयसंकरण एपी AIADMK
83 येरकॉर्ड (ST) उषारानी पी. AIADMK
84 ओमलूर मणि आर. AIADMK
85 मेट्टूर वेंकटचलम जी. AIADMK
86 इडापड्डी एडप्पादी पलानीस्वामी AIADMK
87 संकरी वेत्रिवेल एस. AIADMK
88 सलेम (पश्चिम) लक्ष्मणन एस. TVK
89 सलेम (उत्तर) शिवकुमार के. TVK
90 सलेम (दक्षिण) विजय तमिलन पार्थिबन TVK
91 वीरापांडी पलानीवेल एम. एस. TVK
92 रासीपुरम लोगेश तमिलसेल्वन TVK
93 सेंथामंगलम पी. चंद्रशेखर TVK
94 नमक्कल दिलीप सी. एस. TVK
95 परमति-वेलूर शेखर एस. AIADMK
96 तिरुचेंगोडु अरुणराज के. जी. TVK
97 कुमारपलायम सी. विजयलक्ष्मी TVK
98 इरोड (पूर्व) एम. विजय बालाजी TVK
99 इरोड (पश्चिम) अनंत मोहन के. के. TVK
100 मोदक्कुरिची डी. शनमुगन TVK
101 धारापुरम (SC) सत्यभामा पी. AIADMK
102 कंगायम एनएसएन नटराज AIADMK
103 पेरुंदुरई जयकुमार एस. AIADMK
104 भवानी करुपन्नन केसी AIADMK
105 अंथियूर हरिभास्कर पी. AIADMK
106 गोबीचेट्टीपलायम सेंगोट्टैयन के. ए. TVK
107 भवानीसागर वी. पी. तमिलसेल्वी TVK
108 उदगमंडलम भोजराजन एम. BJP
109 गुडलूर (SC) द्रविडमणि एम. DMK
110 कुन्नूर एम. राजू DMK
111 मेट्टुपालयम सुनील आनंद TVK
112 अविनाशी (SC) कमाली एस. TVK
113 तिरुप्पुर (उत्तर) वी. सत्यभामा TVK
114 तिरुप्पुर (दक्षिण) बालमुरुगन एस. TVK
115 पल्लाडम के. रामकुमार TVK
116 सुलूर एनएम सुकुमार TVK
117 कवुंडमपालयम कनिमोझी संतोष TVK
118 कोयंबटूर (उत्तर) वी. संपतकुमार TVK
119 थोंडामुथुर एसपी वेलुमणि AIADMK
120 कोयंबटूर (दक्षिण) वी. सेंथिल बालाजी DMK
121 सिंगानल्लूर के. एस. श्री गिरि प्रसथ TVK
122 किनाथुकादवु विग्नेश के. TVK
123 पोलाची के. नित्यानंदन DMK
124 वालपराई (SC) कुट्टी सुधाकर ए. DMK
125 उदुमलईपेट्टई जयकुमार एम. DMK
126 मदथुकुलम आर. जयरामकृष्णन DMK
127 पलानी रविमनोहरन के. AIADMK
128 ओडंचत्रम सक्करापानी आर. DMK
129 अथूर आई. पेरियासामी DMK
130 निलाकोट्टई (SC) अय्यनार आर. TVK
131 नथम नथम विश्वनाथन आर. AIADMK
132 डिंडीगुल सेंथिलकुमार आई. पी. DMK
133 वेदासंदूर समीनाथन टी. DMK
134 अरावकुरुचि इलांगो आर. DMK
135 करूर एमआर विजयभास्कर AIADMK
136 कृष्णरायपुरम (SC) सत्या एम. TVK
137 कुलिथलाई सूर्यनूर ए. चंद्रन DMK
138 मनाप्पराई आर. कतिरावन TVK
139 श्रीरंगम रमेश TVK
140 तिरुचिरापल्ली (पश्चिम) के. एन. नेहरू DMK
141 तिरुचिरापल्ली (पूर्व) सी. जोसेफ विजय TVK
142 थिरुवेरुम्बुर वी. नवलपट्टू विजी TVK
143 लालगुडी लीमारोज मार्टिन AIADMK
144 मनाचनल्लूर कतिरावन एस. DMK
145 मुसिरी एम. विग्नेश TVK
146 थुरैयूर (SC) रविशंकर एम. TVK
147 पेरम्बलूर (SC) शिवकुमार के. TVK
148 कुन्नम शिवशंकर एस. एस. DMK
149 अरियालुर राजेंद्रन एस. AIADMK
150 जयमकोंडम वैथिलिंगम जी. PMK
151 तिट्टाकुडी (SC) गणेशन सी. वी. DMK
152 वृद्धाचलम प्रेमलता विजयकांत DMDK
153 नेवेली राजेंद्रन आर. AIADMK
154 पनरुटी मोहन के. AIADMK
155 कुड्डालोर बी. राजकुमार TVK
156 कुरुिंजिपडी एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम DMK
157 भुवनागिरी अरुनमोझितेवन ए. AIADMK
158 चिदंबरम थमीमुन अंसारी एम. DMK
159 कट्टुमन्नारकोइल (SC) एलई जोतिमणि VCK
160 सिरकाली (SC) सेंथिलसेल्वन आर. DMK
161 मयिलादुथुराई जमाल मोहम्मद यूनुस INC
162 पूमपुहार निवेथा एम. मुरुगन DMK
163 नागपट्टिनम एम. एच. जवाहिरुल्लाह DMK
164 किलवेलूर (SC) लता टी. CPI-M
165 वेदारण्यम मनियन ओएस AIADMK
166 तिरुथुराइपूंडी (SC) मारीमुथु के. CPI
167 मन्नारगुडी कामराज एस. AMMK
168 तिरुवारूर कलैवानन पूंडी के. DMK
169 नन्निलम कामराज आर. AIADMK
170 तिरुविदईमरुदुर (SC) गोवी चेझियान DMK
171 कुंभकोणम विनोद TVK
172 पापनासम शाहजहाँ IUML
173 तिरुवैयारु दुरई चंद्रशेखरन DMK
174 तंजावुर आर. विजयसरवणन TVK
175 ओराथनाडु आर. वैथिलिंगम DMK
176 पट्टुकोट्टई अन्नादुरई के. DMK
177 पेरावुरानी अशोककुमार एन. DMK
178 गंधर्वकोट्टई (SC) एन. सुब्रमण्यन TVK
179 विरालीमलई विजयभास्कर सी. AIADMK
180 पुदुक्कोट्टई वी. मुथुराजा DMK
181 थिरुमय्यम रघुपति एस. DMK
182 अलंगुडी शिव वी. मेय्यानाथन DMK
183 अरंतंगी मोहम्मद फरवास जे. TVK
184 करईकुडी डॉ. प्रभु टी.के. TVK
185 तिरुप्पत्तूर सीनिवासा सेतुपति आर. TVK
186 शिवगंगा कुलंदै रानी ए. TVK
187 मानामदुरई (SC) इलांगोवन डी. TVK
188 मेलूर पी. विश्वनाथन INC
189 मदुरै पूर्व कार्तिकेयन एस. TVK
190 शोलावंदन (SC) करुपैया एम. वी. TVK
191 मदुरै उत्तर ए. कल्लानाई TVK
192 मदुरै दक्षिण एम. एम. गोपीसन TVK
193 मदुरै सेंट्रल मजहर बदरुद्दीन TVK
194 मदुरै पश्चिम थंगापांडी एसआर TVK
195 तिरुपरनकुंड्रम निर्मलकुमार आर. TVK
196 तिरुमंगलम मणिमारन एम. DMK
197 उसिलामपट्टी विजय एम. TVK
198 अंडीपट्टी महाराजं ए. DMK
199 पेरियाकुलम (SC) सबरी अयंगरन जी. TVK
200 बोडिनायकनूर पन्नीरसेल्वम ओ. DMK
201 कंबम जगन्नाथमिश्रा प्ला TVK
202 राजपालयम जगदेश्वरी के. TVK
203 श्रीविल्लीपुत्तुर (SC) कार्तिक ए. TVK
204 सत्तूर कदरकरैराज ए. DMK
205 शिवकाशी कीर्तना एस. TVK
206 विरुधुनगर सेल्वम पी. TVK
207 अरुप्पुकोट्टई रामचंद्रन के.के.एस.एस.आर. DMK
208 तिरुचुली थंगम थेनारासु DMK
209 परमकूडी (SC) एडवोकेट कतिरावन के.के. DMK
210 तिरुवदनई राजिव TVK
211 रामनाथपुरम कदरबाचा मुथुरामलिंगम DMK
212 मुदुकुलथुर आर. एस. राजाकन्नप्पन DMK
213 विलाथिकुलम मार्कंडयन जी. वी. DMK
214 थूथुकुडी श्रीनाथ TVK
215 तिरुचेंदूर अनिता आर. राधाकृष्णन DMK
216 श्रीवैकुंठम सरवनन जी. TVK
217 ओट्टापिडरम (SC) पी. मथनराजा TVK
218 कोविलपट्टी करुणानिधि के. DMK
219 संकरनकोइल (SC) धिलीपन जयशंकर AIADMK
220 वासुदेवनल्लूर (SC) ई. राजा DMK
221 कदायमल्लूर राजेंद्रन टी. एम. DMK
222 तेनकासी डॉ. कलई कतिरावन DMK
223 अलंगुलम पॉल मनोज पांडियन DMK
224 तिरुनेलवेली मुरुगन आर. एस. TVK
225 अंबासमुद्रम इसाकी सुबया AIADMK
226 पलयमकोट्टई एम. अब्दुल वहाब DMK
227 नंगुनेरी रेड्डियारपट्टी वी. नारायणन TVK
228 राधापुरम डॉ. सतीश क्रिस्टोफर TVK
229 कन्याकुमारी थलवई सुंदरम एन. AIADMK
230 नगरकोइल ऑस्टिन DMK
231 कोलाचेल थरहाई कथबर्ट INC
232 पद्मनाभपुरम चेल्लास्वामी आर. CPI-M
233 विलावनकोड प्रवीण टीटी INC
234 किल्लियूर राजेश कुमार एस. INC

 

    follow google news