DMK vs TVK vs AIADMK: क्या तमिलनाडु में खत्म होगा द्रविड़ राजनीति का दबदबा? DV Research के एग्जिट पोल ने चौंकाया

Tamil Nadu Exit Poll 2026: DV Research के एग्जिट पोल के अनुसार, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाला द्रमुक गठबंधन (DMK+) 112-128 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में वापसी करता दिख रहा है.

TamilNady Exit poll
TamilNady Exit poll

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी नजरें सत्ता की कुर्सी पर टिकी हैं. DV Research ने राज्य की सभी 234 सीटों पर किए गए अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस सर्वे के आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि तमिलनाडु की राजनीति में इस बार एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. जहां डीएमके (DMK+) अपनी सत्ता बचाने के लिए संघर्ष करती दिख रही है वहीं अभिनेता विजय की पार्टी (TVK+) एक बड़ी ताकत बनकर उभरती नजर आ रही है.

Read more!

किसे कितनी सीटें?

एग्जिट पोल के मुताबिक, सत्तारूढ़ डीएमके गठबंधन बहुमत के करीब तो है लेकिन टीवीके (TVK+) ने कड़ी चुनौती पेश की है.

गठबंधन / पार्टी संभावित सीटें अनुमानित वोट शेयर (%)
DMK+ (द्रमुक गठबंधन)    112 - 128      40%
TVK+ (तमिलगा वेत्री कड़गम)     68 - 84       35%
AIADMK+ (अन्नाद्रमुक)    30 - 46        22%
अन्य     00 - 02      3%

 कैसे हुआ यह विश्लेषण?

DV Research ने इस एग्जिट पोल के विश्लेषण के लिए 'स्ट्रैटिफाइड रैंडम सैंपलिंग' तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसके तहत तमिलनाडु की विविधता को ध्यान में रखते हुए 18,050 मतदाताओं से सीधा संवाद किया गया. इस सर्वे में संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए 55% शहरी और 45% ग्रामीण आबादी को शामिल किया गया है, साथ ही इसमें 55% पुरुष और 45% महिला वोटरों की भागीदारी रही. डेटा जुटाने का यह काम 24 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच मतदान केंद्रों से बाहर निकलने वाले मतदाताओं के साथ फेस-टू-फेस इंटरव्यू के जरिए किया गया, ताकि जाति, समुदाय और पिछले राजनीतिक रुझानों के आधार पर सटीक नतीजे निकाले जा सकें.

किन मुद्दों पर जनता ने दिया साथ?

सर्वे के दौरान मतदाताओं से उनके वोट के पीछे के मुख्य कारणों को भी पूछा गया. इसमें स्थानीय विधायक, मुख्यमंत्री का चेहरा और सरकार के प्रदर्शन के साथ-साथ विकास, जातिगत समीकरण और महंगाई जैसे मुद्दे सबसे ज्यादा हावी रहे.

एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि तमिलनाडु में मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है. डीएमके गठबंधन बहुमत (118 सीट) के जादुई आंकड़े को छूता नजर आ रहा है, लेकिन टीवीके (TVK+) के जबरदस्त प्रदर्शन ने अन्नाद्रमुक (AIADMK+) को तीसरे नंबर पर धकेल दिया है. अब असली नतीजों के दिन यह साफ होगा कि तमिलनाडु की जनता 'द्रविड़ मॉडल' को चुनती है या बदलाव को मौका देती है.

ये भी पढ़ें: DMK या AIADMK? तमिलनाडु में किसकी बनेगी सरकार, Matrize एग्जिट पोल में बड़ा खुलासा

    follow google news