Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु TVK चीफ विजय का मुख्यमंत्री बनना अब लगभग तय माना जा रहा है. शनिवार को VCK और IUML ने विजय की पार्टी TVK को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया. इन दोनों पार्टियों के 2-2 विधायक हैं और इनके समर्थन के बाद विजय के पक्ष में कुल 120 विधायक हो गए हैं. यह संख्या सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 के जादुई आंकड़े से ज्यादा है.
इसी बीच अब सूत्रों के मुताबिक, TVK चीफ विजय रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. बताया जा रहा है कि राज्यपाल सभी विधायकों के समर्थन पत्र और हस्ताक्षरों से संतुष्ट हैं. राज्यपाल से मुलाकात के बाद राज्य की राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है.
आपको बता दें कि सिर्फ दो साल पुरानी TVK ने इस चुनाव में तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति को पूरी तरह हिला दिया है. पार्टी ने DMK और AIADMK जैसी दिग्गज पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए 234 सीटों वाली विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने का रिकॉर्ड बनाया.
हालांकि विजय को अपनी दो सीटों में से एक छोड़नी होगी, जिसके बाद पार्टी की संख्या 107 रह जाएगी. लेकिन कांग्रेस के 5 और वामदलों के 4 विधायकों के समर्थन से टीवीके पहले ही मजबूत स्थिति में थी, जिसे अब VCK और IUML के समर्थन ने पूर्ण बहुमत में बदल दिया है.
पल पल की अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 08:02 PM • 09 May 2026
Tamil Nadu Government Formation LIVE: थलापति विजय के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, स्टेडियम में दिख सकता है फिल्मी माहौल
Tamil Nadu Government Formation News Live Updates: तमिलनाडु में विजय के संभावित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. विजय की लोकप्रियता और समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए यह आयोजन किसी पारंपरिक राजनीतिक कार्यक्रम से ज्यादा बड़े फिल्मी ऑडियो लॉन्च जैसा नजर आ सकता है. सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है और स्टेडियम की बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. हालांकि, अंतिम फैसला राज्यपाल की मंजूरी और सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा.
- 07:54 PM • 09 May 2026
Tamil Nadu Government Formation: कल दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय
Tamil Nadu Government Formation News Live Updates: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस अब लगभग खत्म होता नजर आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक, TVK चीफ विजय कल यानी रविवार दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. बताया जा रहा है कि राज्यपाल सभी विधायकों के समर्थन पत्रों और हस्ताक्षरों से संतुष्ट हैं, जिसके बाद सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है.
- 07:38 PM • 09 May 2026
Tamil Nadu Government Formation LIVE: राज्यपाल से मिले थलापति विजय, सामने आई मुलाकात की तस्वीर
Tamil Nadu Government Formation News Live Updates: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस के TVK के चीफ ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की है. इस दौरान हुई बैठक की तस्वीर भी सामने आई है, जिसने राज्य में सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT


