'108 के 108 विधायक दे देंगे सामूहिक इस्तीफा...', तमिलनाडु में DMK-AIADMK के साथ आने के बीच TVK ने दी बड़ी धमकी?

Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस चरम पर है. विजय की पार्टी TVK के 108 विधायक सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी देने की खबरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. DMK और AIADMK के संभावित गठबंधन, राज्यपाल से मुलाकात और बहुमत के गणित के बीच जानिए तमिलनाडु में सरकार गठन का पूरा समीकरण क्या है.

Tamil Nadu Government Formation
Tamil Nadu Government Formation

प्रमोद माधव

follow google news

तमिलनाडु में चुनाव भले ही खत्म हो गए है लेकिन राज्य का राजनीतिक पारा काफी हाई है. तमिलनाडु चुनाव में विजय थलापति की पार्टी TVK(तमिलगा वेट्री कझगम) 234 सीटों में से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 नहीं मिल पा रहा है. विजय को सरकार बनाने के लिए कम से कम 10 सीटों की जरूरत है और इसी को लेकर जोड़-तोड़ की राजनीति जारी है. इसी बीच जब DMK-AIADMK के गठबंधन की बातें शुरू हुई तो TVK ने एक बड़ी धमकी दी है, जिससे राजनीतिक पारा एक बार फिर हाई हो गया है. आइए विस्तार से जानते है TVK का फैसला और सरकार बनाने को लेकर पूरा समीकरण.

Read more!

TVK ने दी बड़ी धमकी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विजय की पार्टी TVK ने कहा है कि अगर राज्य में DMK और AIADMK के गठबंधन की सरकार बनती है तो TVK के 108 विधायक सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे. कहा जा रहा कि जैसे ही यह बात सामने आई है राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और यह चर्चा का विषय बन गया है.

राज्यपाल ने विजय को लौटाया खाली हाथ

आपको बता दें कि बीते कल भी TVK चीफ विजय थलापति तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने पहुंचे थे. लेकिन इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने उन्हें 118 विधायकों का साइन किया हुआ पत्र लाने को कहा और खाली हाथ लौटा दिया. इससे पहले भी विजय राज्यपाल से मिल चुके है.

विजय को चाहिए 6 विधायकों का सपोर्ट

विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटों पर चुनाव जीता है लेकिन दो सीटों से विजय खुद चुनाव जीते है. विजय को एक सीट छोड़नी होगी, तो इस हिसाब से TVK के पास 107 विधायक बचेंगे. वहीं कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों के साथ TVK को समर्थन देने की बात कही है. इससे TVK के पास 112 विधायक है और अब उन्हें 6 विधायकों का सपोर्ट चाहिए ताकि वह सरकार बनाने के जादुई आंकड़े 118 छू सकें.

फिलहाल विजय सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय दलों से बात कर रहे है,  जिसमें VCK के 2 विधायक और वाम दल के 4 विधायक है. हालांकि कुछ दिन पहले ही IUML और वाम दलों ने TVK को सपोर्ट नहीं देने की बात कही थी. 

DMK-AIADMK के बीच होगा गठबंधन?

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ की इस राजनीति में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया है जब DMK और AIADMK के गठबंधन की चर्चाएं होने लगी. अगर ऐसा हो जाता है तो विजय के लिए यह सबसे बड़ा झटका साबित होगा क्योंकि 108 सीट पाने के बाद भी वह सरकार बनाने से चूक जाएंगे.

AIADMK ने अपने 28 विधायकों को पुडुचेरी के पूरनकुप्पम के एक निजी रिसॉर्ट में ठहराया है और सारे विधायक वहीं मौजूद है. तो दूसरी तरफ DMK ने अपने सारे विधायकों को 10 मई तक चेन्नई में रहने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि पार्टी हित में कोई बड़ा फैसला होने वाला है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर क्या राज्य में DMK-AIADMK गठबंधन कर सरकार बनाती है या फिर विजय राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनते है.

तमिलनाडु में विजय थलापति के लिए बड़ा अपडेट, DMK ने VCK को दे दिया हरी झंडी

    follow google news