Breaking: VCK और वामदलों ने विजय की पार्टी TVK को दिया समर्थन, तमिलनाडु की सियासत में हलचल तेज

प्रमोद माधव

08 May 2026 (अपडेटेड: May 8 2026 3:48 PM)

Tamil Nadu Political News: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. विजय थलापति की पार्टी TVK को VCK समेत वामदलों का समर्थन मिलने की खबर ने सत्ता का समीकरण बदल दिया है. अब तमिलगा वेट्री कझगम के लिए सरकार बनाने का रास्ता लगभग साफ नजर आ रहा है. जानिए तमिलनाडु में किस तरह बदला पूरा राजनीतिक गणित.

Tamil Nadu Political News
Tamil Nadu Political News
Google CTA

तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर चल रहे घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. अभिनेता से राजनेता बने विजय थलापति की पार्टी TVK अब राज्य में सरकार बना सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वामदल और VCK ने TVK को समर्थन देने का फैसला कर लिया है. साथ ही शाम 4:30 बजे सभी पार्टियां मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है.

Read more!

TVK और कांग्रेस पार्टी को मिलाकर 113 सीटें थीं. अब वीसीके और वाम दलों समर्थन के बाद TVK के पास 119 का आकड़ा टच हो जाएगा. बहुमत का जादुई आंकड़ा 118 है. ऐसे में अब तमिलनाडु में टीवीके गठबंधन का सरकार बनना तय माना जा रहा है. इधर विजय थलापति ने एक बार फिर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. माना जा रहा है कि शाम साढ़े 4 बजे विजय थलापति कांग्रेस, वीसीके और वाम दलों के समर्थन के साथ राज्यपाल के सामने बहुमत का जादुई आंकड़ा पेश कर सकते हैं. राज्यपाल से हरी झंडी मिलने के बाद विजय जल्द ही शपथ ग्रहण कर सकते हैं. 

AIDMK खेमे में खलबली

सूत्रों की मानें तो AIDMK बीजेपी से खुद को अलग कर सरकार बनाने की योजना में थी. अब TVK का सरकार बनाने का रास्ता साफ होने पर पांचवी बार डीएमके को तमिलनाडु में सरकार बनाने से महरूम रहना होगा. 

बीजेपी ने लिया अलग स्टैंड

इधर बहजेपी का कहना है कि विश्वास मत के दौरान उनका विधायक किसी पार्टी को सपोर्ट नहीं करेगा. गौरतलब है कि तमिलनाडु में बीजेपी की एक ही सीट है. बीजेपी ने एआईडीएमके साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. 

'108 के 108 विधायक दे देंगे सामूहिक इस्तीफा...', तमिलनाडु में DMK-AIADMK के साथ आने के बीच TVK ने दी बड़ी धमकी?