बंगला, जमीन और करोड़ों की संपत्ति… ऐसी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं थलपति विजय, इन सोर्स होती है तगड़ी कमाई

न्यूज तक डेस्क

• 11:59 AM • 05 May 2026

TVK Vijay Property Details: तमिलनाडु चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद थलपति विजय की संपत्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसमें आलीशान बंगला, जमीन और कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं. फिल्मों के साथ निवेश से भी उनकी कमाई करोड़ों में होती है.

Thalapathy Vijay Net Worth
Thalapathy Vijay Net Worth
Google CTA

Thalapathy Vijay Net Worth: तमिलनाडु में थलपति विजय की ऐतिहासिक जीत ने देशभर में सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने  महज दो साल पहले अपनी राजनीतिक पार्टी TVK की शुरुआत की थी. इस विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी TVK ने सबको पछाड़े हुए 108 सीटें जीती. अब इस बड़ी जीत के बाद देशभर में विजय की निजी जिंदगी और उनकी  संपत्ति को लेकर चर्चाएं शुरू होने लगी हैं. लोग जानना चाहते हैं कि पर्दे पर राज करने वाले विजय के पास असल जिंदगी में कितनी दौलत है.

Read more!

600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं विजय

विजय के चुनावी हलफनामे से मिली जानकारी के अनुसार उनके पास 600 करोड़ रुपये से अधिक की कुल चल और अचल संपत्ति है. उनकी इस संपत्ति का सबसे बड़ा और अहम हिस्सा उनका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो है. विजय ने जमीन और मकानों में बड़ा निवेश किया है. इसने उन्हें आर्थिक रूप से और शक्तिशाली बनाया है.

चेन्नई के नीलंकराई में है आलीशान महल जैसा घर

विजय की संपत्तियों में सबसे ज्यादा चर्चा उनके चेन्नई स्थित घर की होती है. चेन्नई के नीलंकराई में समुद्र के किनारे उनका एक बेहद आलीशान बंगला है. इसकी कीमत करीब 70 से 80 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उनका ये घर ईसीआर जैसे प्राइम लोकेशन पर बना है. इस बंगले में सभी आधुनिक सुख सुविधाएं मौजूद हैं. इसमें एक निजी जिम और शानदार स्विमिंग पूल भी मौजूद है.

कमर्शियल प्रॉपर्टी से होती है करोड़ों की कमाई

विजय फिल्मों और राजनीति के अलावा एक निवेशक भी हैं. उन्होंने चेन्नई में कई कमर्शियल बिल्डिंग्स खरीदी हैं जिन्हें उन्होंने किराए पर दिया हुआ है. इन इमारतों से उन्हें हर महीने करोड़ों रुपये का किराया मिलता है. इसके अलावा विजय ने पूरे तमिलनाडु में कई जगहों पर जमीन के बड़े हिस्सों में निवेश किया है जिससे उनका भविष्य और सुरक्षित हो गया है.

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Winning Candidates List 2026 : तमिलनाडु में किस सीट से किस उम्मीदवार ने मारी बाजी? देखें सीटवार पूरी लिस्ट