केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन, राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में 20 विधायकों ने भी ली शपथ, IUML को मिली बड़ी जिम्मेदारी

न्यूज तक डेस्क

18 May 2026 (अपडेटेड: May 18 2026 12:33 PM)

Kerala CM Oath Ceremony: केरल में नई UDF सरकार का गठन हो गया है और वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली. नई सरकार में IUML को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. जानिए किन-किन ने लिया शपथ, शपथ ग्रहण समारोह की बड़ी बातें और केरल चुनाव में UDF की ऐतिहासिक जीत का पूरा अपडेट.

VD Satheesan Oath
VD Satheesan Oath
Google CTA

VD Satheesan oath ceremony: केरल में यूडीएफ की शानदार जीत के बाद आज यानी 18 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो गया है. केरल में गठबंधन को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले वीडी सतीशन को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.  मुख्यमंत्री के साथ उनके 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है. इस शपथ की चर्चा इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि केरल में लगभग 6 दशक के बाद पहला ऐसा मौका है, जहां पूरे मंत्रिमंडल ने एक साथ शपथ ली हो.

Read more!

शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जैसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तीन राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल हुए और पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया. साथ ही इस नई सरकार में IUML पार्टी को भी बड़ी हिस्सेदारी मिली है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

कांग्रेस के इन वरिष्ठ नेताओं ने ली शपथ

केरल की नई सरकार में वीडी सतीशन के अलावा 20 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है, जिसमें कांग्रेस के कई कद्दावर शामिल है. कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने भी शपथ ली है और उन्होंने बताया कि वह गृह मंत्री बनकर काम संभालेंगे. इसके अलावा केरल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ और कांग्रेस विधायक के. मुरलीधरन ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. नए मंत्रिमंडल में इनके अलावा अनूप जैकब, सीपी जॉन, एपी अनिल कुमार, टी सिद्दीकी, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदू कृष्णा, एम लिजू, केए तुलसी और ओजे जनीश ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है.

IUML का बढ़ा कद, मिली जिम्मेदारी

राज्य में UDF गठबंधन में महत्वपूर्ण साझेदार दल IUML यानी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को भी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. IUML के पांच विधायकों  पी.के. कुन्हालीकुट्टी, एन. शमसुद्दीन, के.एम. शाजी, पी.के. बशीर और वी.ई. अब्दुल गफू ने नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है. वहीं पहली बार विधायक बने वी.ई. अब्दुल गफू ने शपथ लेने के बाद कहा है कि वो काफी खुश है और पूरी लगन के साथ काम करेंगे.

राधाकृष्णन होंगे विधानसभा अध्यक्ष

शपथ ग्रहण से एक दिन पहले रविवार को वीडी सतीशन ने ऐलान किया था कि, कांग्रेस के कद्दावर नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष होंगे. वहीं विधायक अपू जॉन जोसेफ को सरकार का मुख्य सचेतक बनाया गया है.

केरल चुनाव में UDF ने लहराया था परचम

आपको बता दें कि हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनाव में UDF ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. 140 विधानसभा सीटों वाले राज्य में UDF ने अकेले ही 102 जीतें जीतकर, पूरा खेल एकतरफा कर दिया. 102 में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 63 सीटें मिली थी. वहीं LDF को महज 35 सीटें ही मिली है, जिसमें BJP सिर्फ 3 सीट ही जीत पाई. 

Charchit Chehra: वीडी सतीशन को ही क्यों बनाया गया केरल का नया मुख्यमंत्री? जानें इसके पीछे की पूरी कहानी