तमिलनाडु में विजय सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा खेला… AIADMK के 30 विधायकों का TVK को समर्थन का ऐलान

न्यूज तक डेस्क

12 May 2026 (अपडेटेड: May 12 2026 12:38 PM)

AIADMK Split News: तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले मुख्यमंत्री विजय की सरकार को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है. AIADMK के करीब 30 विधायक और AMMK ने TVK सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. इस फैसले ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है और AIADMK में टूट की अटकलें तेज हो गई हैं.

फ्लोर टेस्ट से पहले विजय सरकार को मिली 31 विधायकों को सपोर्ट
फ्लोर टेस्ट से पहले विजय सरकार को मिली 31 विधायकों को सपोर्ट
Google CTA

Tamil Nadu AIADMK Support TVK: तमिलनाडु में विजय सरकार के फ्लोर टेस्ट से ठीक एक दिन पहले बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय की पार्टी TVK को दो और पार्टियों सपोर्ट मिल गया है. ‘आज तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, AIADMK और AMMK के विधायक अब विजय सरकार के समर्थन में आ गए हैं.

Read more!

बताया जा रहा है कि AIADMK के वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम के नेतृत्व में पार्टी के करीब 30 विधायकों ने TVK को समर्थन देने का फैसला किया है. वहीं, टीटीवी दिनाकरन की पार्टी AMMK के विधायक कामराज ने भी विजय सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है.

बुधवार को होना है फ्लोर टेस्ट

बुधवार को तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है, जहां TVK को अपना बहुमत साबित करना होगा. यहां आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में TVK को 108 सीटें मिली थीं. हालांकि, विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और बाद में एक सीट से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद पार्टी के पास 107 विधायक रह गए.

इसके बाद TVK ने कांग्रेस की 5 सीटों, वामपंथी दलों की 2-2 सीटों, VCK और मुस्लिम लीग की 2-2 सीटों के समर्थन से सरकार बनाई थी. अब AIADMK और AMMK के इस समर्थन के बाद विजय सरकार की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है.

AIADMK में हुई टूट?

AIADMK सीवी शनमुगम ने TVK को समर्थन देने पर कहा कि उनका पार्टी तोड़ने का कोई इरादा नहीं है बल्कि वो 'जनता के जनादेश' का सम्मान कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'जनता ने विजय को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दिया है और हम उस जनादेश का सम्मान करते हैं.'

गौरतलब है कि हाल ही आए चुनावी नतीजों में AIADMK को सिर्फ 47 सीटें पर ही सफलता मिली थी. वहीं अब 30 विधायकों के टीवीके के ऐलान के बाद पार्टी प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी के पास सिर्फ 17 विधायक रह गए हैं. शनमुगम ने कहा कि विधायकों ने एस.पी. वेलुमणि को विधायक दल का नेता और जी. हरि को उपनेता चुना गया है.

विजय ने किसी सीट से लड़ा चुनाव?

विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय ने दो सीटों यानी पेरम्बूर (Perambur) और तिरुचिरापल्ली पूर्व से जीत दर्ज की थी. चुनाव नियमों के अनुसार, एक विधायक दो सीटों का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता है. ऐसे में इसलिए विजय को एक सीट छोड़नी पड़ी.

विजय ने कौन सी सीट अपने पास रखी?

आपको बता दें कि विजय ने पेरम्बूर (चेन्नई) सीट को अपने पास रखा है. उन्होंने तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से इस्तीफा दिया है. विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद 10 मई 2026 को इस्तीफा दिया था. ऐसे में अब इस इस्तीफे की वजह से तिरुचिरापल्ली पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में अब उपचुनाव (bypoll) होगा.