लाइव

West Bengal Election 2026 Phase 2 Live Updates: 5 बजे तक हुआ 89.99% मतदान, खिदिरपुर में TMC कार्यकर्ता ने सुवेंदु अधिकारी को घेरा, ममता ने जीतने का किया दावा, जानें हर अपडेट

West Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग का समय खत्म हो चुका है. वोटिंग के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लड़ाई-झगड़े की खबर सांमने आई. भवानीपुर में एक बार फिर सुवेंदु अधिकारी को TMC कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा. लाइव ब्लॉग में जानिए पल-पल के अपडेट्स.

WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates
WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates

सौरव कुमार

follow google news

 West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और निर्णायक चरण के लिए आज 29 अप्रैल को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था और वोटिंग का समय खत्म हो चुका है. अब वो ही वोट दे पाएंगे जो वोटिंग सेंटर के लाइन में लगे हुए है. आज का दिन बंगाल की राजनीति के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आज कुल 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए हैं. इन सीटों में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गढ़ माने जाने वाले दक्षिण बंगाल के जिले-कोलकाता, हावड़ा, हुगली, और उत्तर व दक्षिण 24 परगना शामिल हैं.

Read more!

आज की सबसे बड़ी लड़ाई भवानीपुर विधानसभा सीट पर रही, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के दिग्गज नेता सुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला. पहले चरण में हुए भारी मतदान (करीब 93%) के बाद दूसरे चरण में भी मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है. चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है.

बीजेपी जहां दक्षिण बंगाल के इस किले को ढहाने की कोशिश में है, वहीं ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं. क्या प्रधानमंत्री मोदी की रैलियां रंग लाएंगी या दीदी का जादू बरकरार रहेगा? हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें और पाइए हर बूथ की सटीक जानकारी, हिंसा या शांतिपूर्ण मतदान की खबरें और दिग्गजों के बयान.

वोटिंग सुबह 7:00 बजे से शुरू कर शाम 6:00 बजे तक चली. पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ...

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 05:46 PM • 29 Apr 2026

    LIVE WB Election Phase 2 Voting: भवानीपुर सीट पर कितनी हुई वोटिंग?

    West Bengal Voting Phase 2 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के दूसरे फेज वोटिंग में भवानीपुर सीट हॉट सीट बना रहा क्योंकि यहां से ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में थे. इस बीच 5 बजे तक के ताजा वोटर टर्नआउट के मुताबिक भवानीपुर सीट पर 85.51% मतदान हुआ है.
     

  • 05:40 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Election 2026 Phase 2 Live Updates: पश्चिम बंगाल के किस जिले में कितनी हुई वोटिंग?

    West Bengal Voting Phase 2 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में सुबह 7 बजे से लगातार मतदान की प्रक्रिया चल रही है. इसी बीच शाम 5 बजे तक राज्य में 00% वोटिंग हुई है. यहां देखें जिलेवार आंकड़ें.

    पूर्व बर्धमान – 92.46% (सबसे अधिक मतदान)

    हुगली- 90.34%

    नदिया – 90.28%

    हावड़ा- 89.44.73%

    कोलकाता उत्तर – 87.77%

    उत्तर 24 परगना – 89.74%

    दक्षिण 24 परगना – 89.57%

    कोलकाता दक्षिण – 86.11%
     

  • 05:34 PM • 29 Apr 2026

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live:  शाम 5 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान अब अपने आखिरी समय में है. इसी बीच 5 बजे तक का सबसे ताजा वोटर टर्न आउट सामने आया है जिसके मुताबिक 89.99% वोटिंग हुई है.
     

  • 05:26 PM • 29 Apr 2026

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: खिदिरपुर में सुवेंदु अधिकारी का घेराव, 'जय श्रीराम' बनाम 'जय बांग्ला' के लगे नारे

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के खिदिरपुर स्थित सुधीर बसु रोड पर आज भारी तनाव देखा गया. यहां नेता प्रतिपक्ष और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी का तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई; जहां सुवेंदु अधिकारी 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहे थे, वहीं टीएमसी कार्यकर्ताओं ने 'जय बांग्ला' के नारों के साथ उनका विरोध किया. गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल सीट पर सुवेंदु अधिकारी सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे हैं.
     

  • 05:08 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: हम दो-तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार- ममता बनर्जी

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: भवानीपुर से टीएमसी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी जीत का बड़ा दावा किया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार बंगाल में बीजेपी चुनाव हार रही है. हम राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं.'


     

  • 04:56 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Election 2026 Phase 2 Live Updates: पूर्व बर्धमान में स्कूल के पास बम की सूचना से हड़कंप

    West Bengal Voting Phase 2 2026 LIVE:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच पूर्व बर्धमान के बीरूड़ी से बड़ी खबर आ रही है. बीरूड़ी प्राइमरी स्कूल के पास बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NIA, CID और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. मतदान केंद्र के पास बम की खबर से इलाके के मतदाताओं में हड़कंप मच गया है, हालांकि सुरक्षा बल स्थिति को नियंत्रित करने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में जुटे हैं.


     

  • 04:43 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: फाल्टा में लाठीचार्ज का वीडियो आया सामने!

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए IPS अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों ने हल्की लाठीचार्ज की है. देखें इस घटना का पूरा वीडियो.

     

  • 04:32 PM • 29 Apr 2026

    LIVE WB Election Phase 2 Voting: फाल्टा में अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में हुआ लाठीचार्ज

    West Bengal Voting Phase 2 LIVE Updates: फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के आखिरी घंटों में माहौल एक बार फिर गरमा गया है. दक्षिण 24 परगना के फाल्टा में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अर्धसैनिक बलों (Para Forces) ने हल्का लाठीचार्ज किया है. जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गई. इलाके में फिलहाल भारी सुरक्षा बल तैनात है.
     

  • 04:27 PM • 29 Apr 2026

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: ममता बनर्जी ने CRPF पर लगाया बड़ा आरोप

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "...CRPF के लोग और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं, उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा. कल रात से उन्होंने अत्याचार शुरु किया. हमारे कितने लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया. यह न्यायालय की अवमानना है, मैंने कभी इस तरह का लोकतंत्र नहीं देखा... हमारी जीत होगी, TMC जीत रही है.'


     

  • 04:07 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Election 2026 Phase 2 Live Updates: फोर्स को दी गई पूरी छूट- सुवेंदु अधिकारी

    West Bengal Voting Phase 2 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव में भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'अभी-अभी CO ने आदेश दे दिया कि पूरे प्रदेश में 4 से ज्यादा आदमी जहां खड़े होंगे उन्हें खदेड़ने के लिए सेंट्रल फोर्स जो चाहे कर सकती है. CO ने आदेश दिया है कि जो लोग पहले ही वोट दे चुके हैं वे घर चले जाएं...'. TMC द्वारा हंगामे पर उन्होंने कहा, 'बांग्लादेशी मुसलमान, घुसपैठिया, वे लोग हंगामा कर रहे थे... लेकिन सभी हिंदू जाग गए हैं.'

     

  • 03:57 PM • 29 Apr 2026

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: हॉट सीट भवानीपुर पर क्या है वोटिंग का हाल?

    LIVE WB Election Phase 2 Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है. इस चुनाव में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के मैदान में उतरने से यह विधानसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है. 3 बजे तक के ताजा वोटर टर्न आउट के मुताबिक 75.66% वोटिंग हुई है.
     

  • 03:47 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: पश्चिम बंगाल के किस जिले में कितने हुई वोटिंग?

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: पश्चिम बंगाल में सुबह से ही लगातार वोटिंग रही है और 3 बजे के ताजा वोटर टर्नआउट के मुताबिक राज्य में 78.68% वोटिंग हो गई है. यहां देखें जिलेवार आंकड़े: 

    पूर्व बर्धमान – 83.11% (सबसे अधिक मतदान)

    हुगली- 80.77%

    नदिया – 79.79%

    हावड़ा- 77.73%

    कोलकाता उत्तर – 78.00%

    उत्तर 24 परगना – 77.39%

    दक्षिण 24 परगना – 76.75%

    कोलकाता दक्षिण – 75.38%
     

  • 03:37 PM • 29 Apr 2026

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: 3 बजे तक के चौंकाने वाले वोटिंग प्रतिशत आए सामने!

    LIVE WB Election Phase 2 Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान की प्रक्रिया सुबह से ही चल रही है और लोग अभी भी लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर वोट डाल रहे है. इसी बीच 3 बजे तक के ताजा टर्नआउट के मुताबिक 78.68% मतदान हुआ है.
     

  • 03:10 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अमित शाह और केंद्रीय बलों पर साधा निशाना

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री और सुरक्षा बलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'अमित शाह की कसाईयों और जल्लादों की यह फौज मतदान के दिन आम लोगों पर अत्याचार करते समय एक मासूम बच्चे तक को चोट पहुंचाने से बाज नहीं आ रही है. आम नागरिकों के गुस्से को खुद देखिए.'

     

  • 03:02 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: ममता बनर्जी के आवास के पास सुवेंदु अधिकारी का विरोध, लगे 'गो बैक' के नारे

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: विपक्ष के नेता और भवानीपुर व नंदीग्राम से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को आज भारी विरोध का सामना करना पड़ा. जब उनका काफिला कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से मात्र 100 मीटर की दूरी से गुजर रहा था, तभी वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ 'गो बैक' (वापस जाओ) के नारे लगाने शुरू कर दिए. इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई.

     

  • 02:43 PM • 29 Apr 2026

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: 'मुझ पर नारेबाजी करने वाले बांग्लादेशी वोटर हैं'- सुवेंदु अधिकारी

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates:  बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने मतदान के दौरान अपने खिलाफ हुई नारेबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ नारे लगाने वाले लोग 'बांग्लादेशी वोटर' हैं और वे इसलिए निराश हैं क्योंकि उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं.

    इस बीच, सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं. नए आदेश के अनुसार, मतदान करने के बाद अब एक जगह पर 4 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
     

  • 02:14 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Election 2026 Phase 2 Live Updates: EVM पर टेप मिलने वाली जगहों पर दोबारा होगा मतदान!

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि जिन भी मतदान केंद्रों पर EVM मशीनों पर काले या सफेद रंग का टेप लगा पाया गया है, वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा. उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि यदि किसी विशेष विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में बूथों से इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं, तो उस पूरी विधानसभा सीट पर फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया जा सकता है.


     

  • 02:05 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Voting Phase 2 2026 LIVE: किस फेज में 1 बजे तक ज्यादा हुई वोटिंग?

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे फेज में भी बंपर वोटिंग हो रही है. इसी वोटिंग के बीच एक सवाल उठने लगा है कि क्या आज पहले फेज के साथ-साथ फिर सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे? तो आंकड़ों के मुताबिक पहले फेज में 1 बजे तक 62.18% मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में यह आंकड़ा 61.11 फीसदी का है. यानी आंकड़ा पहले फेज से थोड़ा कम है.
     

  • 01:49 PM • 29 Apr 2026

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: सुवेंदु अधिकारी की सीट पर कितनी हुई वोटिंग?

    West Bengal Voting Phase 2 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भवानीपुर सीट हॉट सीट बनी हुई है. इस सीट पर ममता बनर्जी का सीधा मुकाबाल सुवेंदु अधिकारी से है. इसी बीच 1 बजे तक के ताजा वोटर टर्नआउट सामने आए है जिसके मुताबिक भवानीपुर सीट पर 58.53% मतदान हुआ है.
     

  • 01:42 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Voting Phase 2 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल के किस जिले में हुई कितनी वोटिंग?

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: 1 बजे तक के वोटर टर्नआउट के मुताबिक राज्य में  61.11% मतदान हुआ है. यहां देखें जिलेवार मतदान प्रतिशत:

    पूर्व बर्धमान – 66.80% (सबसे अधिक मतदान)

    हुगली- 64.57%

    नदिया – 61.41%

    हावड़ा- 60.68%

    कोलकाता उत्तर – 60.18%

    उत्तर 24 परगना – 59.20%

    दक्षिण 24 परगना – 58.58%

    कोलकाता दक्षिण – 57.73%
     

follow google news