Bengal Election Exit Poll 2026: पश्‍चिम बंगाल में BJP की बनेगी सरकार?... Chanakya Strategies के एग्जिट पोल ने चौंकाया

West Bengal Exit Poll 2026: पश्‍चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है. 294 सीटों पर हुए मतदान के बाद अब सबकी नजरें 4 मई को आने वाले फाइनल रिजल्ट पर टिकी हुई हैं.

​​​​​​​Bengal Chanakya Strategy Exit Poll
​​​​​​​Bengal Chanakya Strategy Exit Poll

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bengal Chanakya Strategies Exit Poll: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लास्ट फेज यानी दूसरे चरण की वोटिंग खत्म को गई है. अब  इसके बाद से सबके मन में बस एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर इस चुनाव में बंगाल की सत्ता पर किसका कब्जा होगा? वोटिंग के बाद अब पूरे देश की नजर  इस बात पर है कि क्या बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी होगी या बीजेपी इतिहास रचेगी. इसी बीच अब चाणक्य स्ट्रैटेजीज (Chanakya Strategies ) का  एग्जिट पोल सामने आया है. एग्जिट पोलके आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो सकता है. यहां बीजेपी सरकार बना सकती है. वहीं, ममता बनर्जी की चौथी बार सत्ता पर काबिज होने के सपने पर पानी  फिर सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं  एग्जिट पोल में क्या-कुछ सामने आया है. हालांकि, असली नतीजे 4 मई 2026 को मतगणना के बाद ही साफ होंगे.

Read more!

बंगाल में किस पार्टी को कितनी सीटें?

चाणक्य स्ट्रेटजी के  एग्जिट पोल के आंकड़ें के मुताबिक बंगाल में इस बार बीजेपी और टीएमसी के बीच मुकाबला काफी करीबी हो सकता है. चाणक्य स्ट्रैटेजीज (Chanakya Strategies ) का  एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो पश्चिम बंगाल में इस बार ममता बनर्जी की कुर्सी हिल सकती है.  एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के 294 सीटों मेंऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस यानी AITMC  को 130 से 140 सीटें मिल सकती है. वहीं  बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जो कि बहुमत के आंकड़े यानी 148 को आसानी से पार कर रहा है. ऐसे में चाणक्य स्ट्रैटेजीज (Chanakya Strategies ) के  एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती हुई दिख रही है.  इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी को इस बार 2-4 सीटें जीतना का अनुमान है. जबकि अन्य के खाते में 4-6 सीटें जा सकती है.

वोट शेयर के मामले में भी बीजेपी आगे

वहीं,  एग्जिट पोल में सीटों के साथ साथ वोट प्रतिशत के मामले में भी बीजेपी बढ़त बनाती दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 43 प्रतिशत से 45 प्रतिशत तक वोट मिल सकते हैं. दूसरी ओर एआईटीसी को 40 प्रतिशत से 43 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 3 से 6 प्रतिशत और अन्य उम्मीदवारों को 8 से 10 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

दो चरणों में हुई थी वोटिंग

आपको बता दें कि पश्‍चिम बंगाल की 294 सीटों पर इस बार दो फेज में वोट डाले गए थे. पहले फेज में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. वहीं दूसरे फेज में आज यानी 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले गए थे.

    follow google news