West Bengal Exit Poll: बंगाल में बड़ा उलटफेर! क्या BJP करेगी सत्ता पर कब्जा? Matrize के आंकड़ों ने बढ़ाई हलचल

Matrize एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में BJP को बढ़त मिलती दिख रही है और वह बहुमत के करीब पहुंच सकती है. TMC को कड़ी टक्कर मिल रही है. क्षेत्रवार आंकड़े मुकाबले को रोचक दिख रहे हैं.

Matrize Exit Poll
Matrize Exit Poll

न्यूज तक

follow google news

West Bangal Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 अपने अंतिम चरण में आ गया है. बिहार में आज मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है.अब सबकी नजरे इस बात पर है कि यहां किसकी सरकार बनेगी. मतदान के बाद तमाम एग्जिट पोल आने लगे हैं, जिनमें अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. इसी बीच हम आपको Matrize का एग्जिट पोल बताने जा रहे हैं. 

Read more!

Matrize के सर्वे के मुताबिक इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ता की लड़ाई में BJP को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है. सर्वे 23 से 29 अप्रैल 2026 के बीच किया गया था, जिसमें 68,750 लोगों की राय शामिल की गई.

BJP को मिल सकता है बहुमत

Matrize के एग्जिट पोल के अनुसार BJP को 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं. वहीं TMC को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा अन्य के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती है. 

TMC+ 125-140
BJP 146-161
Others 6-10

किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिलेगा?

वोट शेयर की बात करें तो BJP को 42.5% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि TMC+ को 40.8% और अन्य को 16.7% वोट मिल सकते हैं.

TMC+ 40.8%
BJP 42.5%
Others 16.7%

नॉर्थ बंगाल की 54 सीटों पर कौन आगे?

नॉर्थ बंगाल की 54 सीटों में BJP मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. यहां BJP को 30 से 33 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि TMC+ को 15 से 18 सीटें मिल सकती हैं. वोट शेयर में भी BJP 43.8% के साथ आगे है, जबकि TMC+ 41.7% पर है. 

साउथ बंगाल में TMC की मजबूत पकड़

साउथ बंगाल में 183 सीटें हैं, वहां TMC+ की स्थिति मजबूत बताई गई है. यहां TMC+ को 88 से 98 सीटें मिल सकती हैं, जबकि BJP को 80 से 90 सीटों का अनुमान है. वोट शेयर में TMC+ 44.6% के साथ आगे है, जबकि BJP 42.1% पर है. 

राह रीजन में कांटे की टक्कर

रार्ह क्षेत्र की 57 सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी है. TMC+ को 26 से 32 सीटें मिल सकती हैं, जबकि BJP को 25 से 30 सीटों का अनुमान है. वोट शेयर में भी दोनों पार्टियों के बीच बहुत कम अंतर है. 

महिला वोटर TMC के साथ, पुरुष BJP की ओर

जेंडर वाइज डेटा के मुताबिक पुरुष वोटरों में BJP को 44% समर्थन मिल सकता है, जबकि TMC+ को 40%. वहीं महिला वोटरों में TMC+ 44% के साथ आगे है, जबकि BJP को 41% समर्थन मिलने का अनुमान है. 

चुनाव के बड़े मुद्दे क्या रहे?

Matrize के सर्वे में सामने आया कि इस चुनाव में बेरोजगारी (14%), चुनावी हिंसा (13%), सरकार से नाराजगी (12%), अवैध घुसपैठ (12%) और SIR जैसे मुद्दे प्रमुख रहे. इसके अलावा भ्रष्टाचार (10%) और महिला सुरक्षा (7%) भी वोटर्स के लिए अहम मुद्दे रहे. 
 

    follow google news