Falta Assembly Bypoll Result 2026: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्हें कुल 149666 वोट मिले हैं. वहीं उनके सामने चुनाव लड़ रहे तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.उन्हें केवल 7783 वोट ही मिल सके हैं.
ADVERTISEMENT
आपको बता दें कि इस विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे से ही कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की काउंटिंग शुरू हुई थी. इस चुनाव में मुख्य रूप से बीजेपीऔर सीपीआईएम के बीच सीधा मुकाबला देखा गया. इसके पीछे की वजह तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान का वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही खुद को चुनावी दौड़ से अलग कर लेना था.
डायमंड हार्बर यूनिवर्सिटी में हुई वोटों की गिनती
फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में दोबारा कराए गए मतदान की गिनती को लेकर प्रशासन बेहद सतर्क था. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के तहत डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय परिसर में बने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भारी मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी. इस बार चुनावी मैदान में कुल 6 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे.
जानिए किस कैंडिडेट को मिले कितने वोट?
बीजेपी - देबांग्शु पांडा - 149666
टीएमसी - जहांगीर खान - 7783
कांग्रेस - अब्दुर रज्जाक मोल्ला - 10084
सीपीआईएम - शंभू नाथ कुर्मी - 40645
निर्दलीय प्रत्याशी - दीप हाटी - 247
निर्दलीय प्रत्याशी - चंद्रकांत रॉय - 983
नोटा - 784
फाल्टा सीट पर दोबारा क्यों हुई वोटिंग?
दरअसल, 29 अप्रैल को बंगाल में सेकंड फेज की वोटिंग के दौरान इस पूरे इलाके में भारी हंगामा और विवाद हो गया था. वोटिंग के दिन कई पोलिंग बूथों से चुनाव आयोग को गंभीर शिकायतें मिली थीं. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम पर कोई पदार्थ और सेलोटेप चिपकाए जाने का मामला सामने आया था. इसके साथ ही कई मतदान केंद्रों पर अन्य तरह की कई शिकायतें मिली थी. ऐसे में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने फाल्टा सीटी के सभी 285 बूथों पर नए सिरे से वोटिंग कराने का फैसला लिया था.
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पुनर्मतदान
चुनाव आयोग के आदेश के बाद फाल्टा विधानसभा सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर बीते 21 मई 2026 को दोबारा वोट डाले गए थे. इस पुनर्मतदान के दौरान सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिसके कारण गुरुवार को बेहद शांतिपूर्ण माहौल में वोटिंग संपन्न हुई. वहीं टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान वोटिंग से दो दिन पहले ही मैदान से हट चुके थे, इसलिए राजनीतिक जानकार पहले से ही सत्ताधारी दल बीजेपी की जीत की पूरी उम्मीद जता रहे थे. हालांकि, उन्होंने अपना नाम वापस लेने की घोषणा कर दी थी लेकिन नियमों के मुताबिक उनका नाम ईवीएम मशीन पर दर्ज रहा.
ADVERTISEMENT


