अमित शाह आज तय करेंगे बंगाल का नया मुख्यमंत्री...सुवेंदु अधिकारी समेत इन 4 नेताओं के नाम की चर्चा तेज

West Bengal New CM: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर है.सुवेंदु अधिकारी समेत कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में हैं. अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक, डिप्टी सीएम फॉर्मूला, मंत्रिमंडल की सोशल इंजीनियरिंग और संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है.

West Bengal New CM
West Bengal New CM

न्यूज तक डेस्क

follow google news

पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी को इस बार बीजेपी ने करारी शिकस्त दी है. 293 सीटों में से 207 सीटें जीतकर बीजेपी ने बंगाल में एक नया कीर्तिमान रच दिया है और ममता के 15 साल के सियासी किले को ढहा दिया है. लेकिन इसी जीत के साथ ही चर्चाएं तेज हो गई है कि बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, सरकार के मंत्रिमंडल का स्ट्रक्चर कैसा होगा और साथ ही किन चेहरों को इसमें जगह मिल सकती है? आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.

Read more!

अमित शाह पहुंचे कोलकाता, चलेगा बैठकों का दौर

बंगाल में मुख्यमंत्री चुनने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जिसमें दोनों नेता पहले सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुनेंगे जो कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री होगा. बीजेपी के विधायक दल की बैठक के लिए अमित शाह कोलकाता पहुंच चुके है और नोवोटेल में यह बैठक होगी. कहा जा रहा कि बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले अमित शाह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग बैठक कर सकते है. मिली जानकारी के मुताबिक आज 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सारी बातें तय हो जाएंगी. फिर आधिकारिक तौर पर नाम का ऐलान कर दिया जाएगा और 9 मई को बीजेपी विधायक दल का नेता बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

मुख्यमंत्री की रेस में कौन-कौन नेता?

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री चेहरे की रेस में कई नाम चल रहे है. हालांकि इस रेस में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे चल रहा है. इसके अलावा भी कई नाम जैसे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, कद्दावर नेता दिलीप घोष भी है. अगर महिला मुख्यमत्री की बात करें तो अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. आपको बता दें कि बंगाल चुनाव के दौरान अमित शाह ने यह साफ कर दिया था कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल की मिट्टी का ही होगा. 

मंत्रिमंडल का कैसा होगा स्ट्रक्चर?

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के अलावा डिप्टी सीएम को लेकर भी चर्चाएं तेज है. कहा जा रहा है कि यहां भी दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते है. इसके अलावा अमित शाह विधानसभा स्पीकर का  भी चुनाव कर सकते है. मंत्रिमंडल के स्ट्रक्चर की बात की जाएं तो इसमें सोशल इंजीनियरिंग और क्षेत्रीय संतुलन दोनों को ध्यान में रखा जाए. बंगाल में मतुआ वोट बैंक बीजेपी की जीत का बड़ा आधार है और पार्टी इस वर्ग को सरकार में उचित जगह देना चाह रही है. 

इसके अलावा बीजेपी का टारगेट है कि मंत्रिमंडल में उन लोगों को जगह दी जाएं जिनका जमीनी स्तर पर जुड़ाव काफी गहरा हो और जनता के बीच लोकप्रिय भी हो. साथ ही पार्टी जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी.

कौन-कौन बन सकते है मंत्री?

मुख्यमंत्री के अलावा बंगाल सरकार में मंत्री बनने वाले लोगों की भी लिस्ट काफी लंबी है. कहा तो यह भी जा रहा है कि अगर सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा तो उन्हें सरकार का सबसे मजबूत विभाग गृह या वित्त मंत्रालय सौंपा जा सकता है. इससे सरकार को उनके अनुभव का अच्छा खासा फायदा मिल सकता है. इसके अलावा डिजाइनर से नेता बनीं अग्निमित्रा पॉल ने भी महिला वोट बैंक को एकजुट करने के लिए काफी काम किया है और बीजेपी उन्हें भी मंत्री बना सकती है.

इसके अलावा दिलीप घोष, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, बैरकपुर विधायक अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, रूपा गांगुली, दीपक बर्मन, सजल घोष और जोएल मुर्मू का भी नाम रेस में शामिल है. साथ ही आरजी कर पीड़िता की मां और पहली बार विधायक बनीं रत्ना देबनाथ का भी काफी सुर्खियों में है.

'...पिएंगे, जश्न मनाएंगे...पैलेस आओ गप्प करेंगे', सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ के आखिरी शब्द, दोस्त कासिम ने क्या बताया?

    follow google news