Bengal oath ceremony Live Updates: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक बड़ा उलटफेर और ऐतिहासिक मोड़ देखने को मिलने वाला है. लंबी खींचतान और कयासों के बाद अब साफ हो गया है कि बंगाल की कमान सुवेंदु अधिकारी के हाथों में होगी. बीते कल यानी 8 मई को कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में हुई बीजेपी विधायक दल की हाई-प्रोफाइल बैठक में सुवेंदु को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है.
खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम पर मुहर लगाते हुए इसका आधिकारिक ऐलान किया. आज सुबह 11 बजे सुवेंदु मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा.
आइए जानते हैं आज के इस बड़े घटनाक्रम की हर छोटी-बड़ी अपडेट:
- 12:04 PM • 09 May 2026
पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह LIVE: शुभेंदु अधिकारी के साथ इन पांच नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आर.एन. रवि ने इन सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले नेताओं के नाम निम्नलिखित हैं:
दिलीप घोष
अग्निमित्रा पॉल
अशोक कीर्तनिया
क्षुदीराम टुडू
निसिथ प्रमाणिक
- 11:49 AM • 09 May 2026
Suvendu Adhikari CM Oath Ceremony Live Updates: शुभेंदु अधिकारी के बाद 3 मंत्री ले चुके हैं शपथ
West Bengal election: शुभेंदु अधिकारी के मंत्री शपथ लेने के बाद अब तक तीन मंत्री ले चुके हैं शपथ. बनगांव से जीते अशोक कीर्तनिया भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं.
- 11:45 AM • 09 May 2026
Suvendu Adhikari Oath LIVE: अग्निमित्रा पॉल ने ली ईश्वर के नाम की शपथ
West Bengal Oath Live: भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता अग्निमित्रा पॉल ने भी ली शपथ. वह दो बार से लगातार जीत रही हैं.
- 11:40 AM • 09 May 2026
WB Oath Ceremony Live: दिलीप घोष ने भी ली शपथ
बीजेपी विधायक दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. वह खड़गपुर से विधायक चुने गए हैं.
- 11:34 AM • 09 May 2026
शुभेंदु अधिकारी ने लिया शपथ, बंगाल को मिल गया उनका पहला CM, जानें उन्होंने क्या क्या कहा
राज्यपाल आर्यन रवि ने अपॉइन्ट किया शुवेंदू अधिकारी को बंगाल का मुख्यमंत्री. इसके बाद वो मंच पर पहुंचे और शपथ लेने की प्रक्रिया शुरू की.
- 11:19 AM • 09 May 2026
WB CM Suvendu Adhikari oath ceremony: पीएम ने लिया 98 वर्षीय माखनलाल सरकार का आशीर्वाद
WB CM Suvendu Adhikari oath ceremony: मंच पर प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक श्री माखनलाल सरकार का आशीर्वाद लिया. 98 साल की आयु में भी श्री माखनलाल सरकार स्वतंत्रता के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी दिग्गजों में से एक हैं. 1952 में कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ जाते समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.
1980 में भाजपा के गठन के बाद, उन्होंने पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के लिए संगठनात्मक समन्वयक के रूप में कार्य किया. केवल एक साल के भीतर उन्होंने लगभग 10,000 सदस्यों को जोड़ने में मदद की. 1981 से उन्होंने लगातार सात वर्षों तक जिला अध्यक्ष के रूप में सेवा की जो उस समय एक असाधारण उपलब्धि थी जब भाजपा नेता आमतौर पर एक ही संगठनात्मक पद पर दो साल से अधिक नहीं रह सकते थे.
- 11:06 AM • 09 May 2026
LIVE Bengal swearing-in ceremony updates: परेड ग्राउंड के अंदर समर्थकों का भारी हुजूम, बाहर झालमुड़ी
कोलकाता के परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मैदान के बाहर, विक्रेता झालमुड़ी बेचते नजर आए. वही लोकप्रिय स्नैक जो भाजपा के चुनावी अभियान का पर्याय बन गया था.
- 11:02 AM • 09 May 2026
WB Oath: अब फैसले थोपें नहीं जाएंगे, शपथ से पहले बंगाल में बोले शुभेंदु अधिकारी
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार काम करने के अंदाज में ममता बनर्जी से बिल्कुल अलग होगा उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह अपनी कैबिनेट के साथियों पर फैसले थोपने के बजाय 'सामूहिक नेतृत्व' (Collective Leadership) के सिद्धांत पर प्रशासन चलाएंगे.
शुभेंदु अधिकारी ने अपने विजन को स्पष्ट करते हुए कहा, 'राज्य का शासन 'मैं' नहीं चलाऊंगा, बल्कि 'हम' मिलकर सरकार चलाएंगे. हमारा लक्ष्य सिर्फ राज्य के भीतर समन्वय बनाना ही नहीं है, बल्कि केंद्र और राज्य के बीच एक बेहतर और सुगम तालमेल के साथ बंगाल को आगे बढ़ाना है."
- 10:49 AM • 09 May 2026
Bengal CM Oath: ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
Bengal CM Oath: कुछ ही देर में शुभेंदु अधिकारी बंगाल के सीएम पद की शपथ लेंगे. वो ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं.
- 10:43 AM • 09 May 2026
West Bengal: शपथ से पहले ही एक्शन में बीजेपी, ममता सरकार के इस बड़े फैसले को पलटने की तैयारी
बंगाल में सत्ता बदलते ही बड़े बदलावों का दौर शुरू हो गया है. शपथ लेने से पहले ही बीजेपी ने संकेत दे दिया है कि वह ममता बनर्जी सरकार के फैसलों को पलटने वाली है. सबसे बड़ा बदलाव राज्य सचिवालय को लेकर है. अब तक ममता बनर्जी हावड़ा स्थित 'नबन्ना' इमारत से सरकार चला रही थीं लेकिन शुभेंदु अधिकारी और उनकी नई कैबिनेट ने वापस कोलकाता की ऐतिहासिक 'राइटर्स बिल्डिंग' लौटने का फैसला किया है. शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्री सीधे राइटर्स बिल्डिंग जाकर ही अपना कार्यभार संभालेंगे.
दरअसल नबन्ना को पहले वामपंथी सरकार ने कपड़ों के व्यापार (गारमेंट हब) के लिए बनाया था, लेकिन 2011 में सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी ने 2013 में सचिवालय को वहां शिफ्ट कर दिया था. चर्चा है कि उन्होंने ऐसा अपने ज्योतिषी की सलाह पर किया था. दूसरी तरफ राइटर्स बिल्डिंग का अपना ऐतिहासिक महत्व है जहां से राज्य के पहले मुख्यमंत्री प्रफुल्ल चंद्र घोष से लेकर बुद्धदेव भट्टाचार्य तक सभी ने शासन किया था. अब बीजेपी इसी ऐतिहासिक विरासत को फिर से बहाल करने जा रही है.
- 10:24 AM • 09 May 2026
Bengal CM Oath Ceremony Live: समारोह में शामिल होने बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Bengal CM Oath Ceremony Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार के दौरान वादा किया था कि अगर बंगाल में उनकी सरकार बनती है तो वो शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे. उसी वादे को पूरा करते हुए पीएम मोदी आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं.
- 10:10 AM • 09 May 2026
West Bengal: शुभेंदु की नई टीम में कौन-कौन? दिलीप घोष के साथ इन नामों की चर्चा तेज
West Bengal Oath Ceremony: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के राजतिलक की तैयारी पूरी हो चुकी है लेकिन सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उनके साथ 'टीम बंगाल' में कौन-कौन शामिल होगा. ताजा खबरों की मानें तो शपथ ग्रहण समारोह में शुभेंदु के साथ कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
सूत्रों के मुताबिक, जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है उन्हें फोन के जरिए इसकी जानकारी दे दी गई है. सबसे ज्यादा चर्चा बीजेपी के दिग्गज नेता दिलीप घोष को लेकर है. कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सरकार में दिलीप घोष को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और उनका नाम शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट में सबसे आगे चल रहा है.
- 10:01 AM • 09 May 2026
west bengal oath ceremony Live: शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में उमड़ा रंगों और संस्कृति का संगम
शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में संस्कृति और रंगों की अनूठी झलक देखने को मिली. यहां 'रंगों और संस्कृति का संगम' का मतलब है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा, नाच-गाने और उत्साह के साथ जुटे हैं.
यहां देखें वीडियो:
- 09:27 AM • 09 May 2026
WB New CM Oath Ceremony: शुभेंदु अधिकारी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ी
LIVE WB New CM Oath Ceremony: कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री बनने जा रहे शुभेंदु अधिकारी के घर के बाहर बड़ी संख्या में कोलकाता पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. उनके आवास वाले इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस कदम को उठाया गया है. शुभेंदु अधिकारी के घर के बाहर पुलिस की गाड़ियां और सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है.
- 08:47 AM • 09 May 2026
West Bengal CM Oath Live: बिहार के CM सम्राट चौधरी भी होंगे शामिल
पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के CM सम्राट चौधरी भी पटना से कोलकाता के लिए रवाना हो चुके हैं. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जीतन राम मांझी भी निकले हैं. इसके अलावा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे.
- 08:38 AM • 09 May 2026
west bengal oath ceremony live: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में दिल्ली से पहुंचा भारी-भरकम 'डेलिगेशन'
Bengal Government Formation: कोलकाता में आज सियासी हलचल चरम पर है क्योंकि शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से दिग्गज नेताओं का भारी जमावड़ा लगा है. केंद्र सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री सुरेश गोपी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से कोलकाता पहुंचे हैं. इनके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सांसद हर्षवर्धन सिंगला की मौजूदगी ने इस आयोजन को बेहद हाई-प्रोफाइल बना दिया है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि बंगाल की राजनीति के इस नए अध्याय को केंद्र का पूरा समर्थन हासिल है.
ADVERTISEMENT


