Tamil Nadu West Bengal Voting LIVE: लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का एक महत्वपूर्ण पड़ाव आज यानी 23 अप्रैल को शुरू होने जा रहा है. दक्षिण भारत के शक्तिशाली राज्य तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों और पूर्वी भारत के रणनीतिक राज्य पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे है. बंगाल में ममता बनर्जी की TMC और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. पहले चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल की कुल 152 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और करीब 80,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी.
तमिलनाडु: त्रिकोणीय मुकाबले की आहट
तमिलनाडु में इस बार मुकाबला केवल पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों यानी सत्तारूढ़ DMK और विपक्षी AIADMK के बीच नहीं है. अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) की एंट्री ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन जहां अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में हैं, वहीं एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली AIADMK वापसी के लिए संघर्ष कर रही है. राज्य के 5.67 करोड़ से अधिक मतदाता कल उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.
दोनों ही राज्यों में मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरु हो गया है और शाम 6:00 बजे तक चलेगा. चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की है.
दोनों राज्यों के चुनाव के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ...
- 03:44 PM • 23 Apr 2026
Tamil Nadu Elections 2026 Voting Live: तमिलनाडु में क्या है वोटिंग का हाल?
Live Updates Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए सुबह से ही अलग-अलग मतदान केंद्र पर वोटिंग की प्रक्रिया जारी है. सामने आए ताजा वोटर टर्नआउट के मुताबिक 3 बजे तक राज्य में 70 प्रतिशत मतदान हुआ है.
- 03:37 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Election 2026 Phase 1 Live Updates: 3 बजे तक पश्चिम बंगाल में कितनी हुई वोटिंग?
Bengal Elections 2026 Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज के तहत सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. राज्य के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर लोग सुबह से ही वोट डालने आ रहे है और इसका नतीजा वोटिंग प्रतिशत पर भी साफ दिखाई दे रहा है. इसी बीच 3 बजे तक का ताजा वोटर टर्नआउट सामने आया है जिसके मुताबिक 78.77% वोटिंग हुई है.
- 03:27 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: बीरभूम में भाजपा उम्मीदवार और TMC पार्षद के बीच तीखी बहस
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: बीरभूम के सिउड़ी में भाजपा उम्मीदवार और तृणमूल पार्षद शिप्रा मजूमदार के बीच तीखी बहस हुई. भाजपा प्रत्याशी ने पार्षद पर 100 मीटर के दायरे का उल्लंघन कर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया, जबकि पार्षद ने सफाई दी कि वह केवल एक दिव्यांग मतदाता की मदद कर रही थीं.
- 03:17 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Election 2026 Phase 1 Live Updates: कूच-बिहार में BJP और TMC कार्यकर्ता भिड़े
Bengal Elections 2026 Voting Live: माथाभांगा के कूचबिहार चाय बागान क्षेत्र में मतदान के दौरान उस समय तनाव फैल गया जब भाजपा उम्मीदवार निशित प्रमाणिक और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार साबलू बर्मन के समर्थक आमने-सामने आ गए. मतदान केंद्रों के पास दोनों गुटों की ओर से जमकर 'जय श्री राम' और 'जय बांग्ला' के नारे लगाए गए, जिससे स्थिति संवेदनशील हो गई. तृणमूल उम्मीदवार बर्मन ने आरोप लगाया कि निशित प्रमाणिक मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि प्रमाणिक ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें वोट खरीदने की जरूरत नहीं है और उनके समर्थकों के लिए उनकी एक सेल्फी ही काफी है. हालांकि, सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते कोई शारीरिक झड़प नहीं हुई और दोनों उम्मीदवारों के वहां से जाने के बाद स्थिति नियंत्रण में रही.
- 03:08 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला
West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में क्षतिग्रस्त कर दी गई है. भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, 'हमारी कार चलना शुरू की तभी एक बड़ा पत्थर हमारे कार के पीछे के शीशा पर लगा और शीशा टूट गया. कोई पीछे से हमला कर दे तो हम क्या कर सकते हैं...हम दूसरे जगह जा रहे थे तभी ऐसा हुआ और ऐसा बार-बार किया जा रहा है. अब आप समझ ही रहे होंगे ये कौन कर रहा है और क्यों किया जा रहा है?...अल्पसंख्यक इलाके में कौन ये सब करेगा, TMC के साथ अल्पसंख्यकों का अच्छा संबंध है....लेकिन मुसलमान भाई-बहन भी मोदी की सरकार चाहते हैं वे लोग को पता है कि उन्होंने कुछ काम नहीं किया है. पत्थर मारकर मुझे रोक नहीं सकते हैं हम फिर से जाएंगे...हमने थाने में बोल दिया है लेकिन अभी तक लिखित शिकायत नहीं किया है..'
- 02:08 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Election 2026 Phase 1 Live Updates: हुमायूं कबीर ने चुनाव आयोग से की बड़ी मांग!
West Bengal Voting 2026 LIVE: आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, 'TMC जो गुंडागर्दी कर रही है उसका जवाब उन्हें जनता देगी, इनकी गुंडागर्दी 4 मई को खत्म हो जाएगी. मैं रास्ते पर खड़ा था, तभी उन्होंने अचानक हमला किया और पुलिस बल ने मेरे लोगों के ऊपर लाठीचार्ज किया. अतिरिक्त SP माजिद खान को निलंबित करना चाहिए, उनके खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए.'
- 01:56 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: नंदीग्राम सीट पर क्या है हाल?
Bengal Elections 2026 Voting Live Updates: पहले फेज के 152 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं लेकिन उसमें नंदीग्राम सीट एक हॉट सीट है. नंदीग्राम सीट पर भाजपा से शुभेंदु अधिकारी उम्मीदवार है और इसकी वजह से सीट हॉट सीट बनी हुई है. 1 बजे तक ताजा अपडेट के मुताबिक नंदीग्राम सीट पर 65.46% वोटिंग हुई है.
- 01:49 PM • 23 Apr 2026
Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: तमिलनाडु में 1 बजे तक कितनी वोटिंग हुई?
Tamil Nadu Elections 2026 Live: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर आज सुबह से ही वोट डाले जा रहे हैं. 1 बजे सामने आए ताजा वोटर टर्नआउट के मुताबिक राज्य में 56.81 फीसदी वोटिंग हुई है.
- 01:40 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: 1 बजे तक बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग!
Bengal Elections 2026 Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज के तहत 152 सीटों पर सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया चल रही है. 1 बजे तक के ताजा वोटर टर्नआउट के मुताबिक राज्य में 62.18 फीसदी वोटिंग हुई है.
- 01:27 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: EVM में खराबी को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने उठाया बड़ा कदम!
West Bengal Voting 2026 LIVE: बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने फोन पर एक चुनाव अधिकारी से बात की और उनसे मतदान केंद्र पर EVM में आई खराबी को ठीक करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, 'बूथ नंबर 141 पर EVM ठीक से काम नहीं कर रही है...इसके चलते धूप में खड़े आम मतदाताओं को बिना वोट डाले ही घर लौटना पड़ रहा है. इस स्थिति से कैसे निपटा जाए, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है, इस समय आपका हस्तक्षेप अत्यंत आवश्यक है.'
- 01:08 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: वोट देने के बाद बूथ के सामने ही हो गई महिला की मौत
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: पश्चिम बंगाल के केशपुर में वोट डालने के बाद एक महिला की बूथ के सामने ही मौत हो गई. महिला का नाम इशरतन बीबी (55) है.य वह पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर विधानसभा क्षेत्र के दीघा इलाके में रहती थीं.
मृतका के पति नवाबजान अली ने बताया - 'परिवार के चार सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं. मेरा नाम भी उसमें नहीं है. सिर्फ मेरी पत्नी का ही वोट था. मैं उन्हें वोट डलवाने ले गया था. मैं बूथ से बाहर निकलकर खड़ा हो गया, क्योंकि मेरा वोट नहीं था. वोट डालने के बाद बाहर आकर, जब मेरी पत्नी एक 'टोटो' में बैठीं, तो उनकी मौत हो गई.'
- 12:56 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: कुमारगंज में BJP उम्मीदवार की पिटाई
Bengal Elections 2026 Voting Live: कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार की कथित तौर पर TMC समर्थकों ने पिटाई कर दी. यह घटना तब हुई जब सुवेंदु सरकार ने बूथ पर 'बूथ जैमिंग' (मतदान में बाधा डालने) का आरोप लगाते हुए वहां पहुंचने की कोशिश की. BJP उम्मीदवार को एक व्यक्ति का पीछा करते हुए भी देखा गया, जिस पर उन्होंने बूथ के अंदर अपने पोलिंग एजेंट को प्रवेश न देने का आरोप लगाया था.
- 12:42 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: हुमायूं कबीर ने TMC को लेकर साधा निशाना
West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: मुर्शिदाबाद के नाओडा विधानसभा क्षेत्र में TMC और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. AUJP के संस्थापक हुमायूं कबीर का कहना है कि, TMC चोरों की पार्टी है और नाओडा की जनता ने उन्हें नकार दिया है.
- 12:33 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: शुभेंदु अधिकारी ने ममता पर साधा निशाना!
West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'मैं जब आ रहा था तब हमारी हिंदू शादीशुदा दीदी घर से आकर रोने लगी उन्होंने कहा कि अगर ममता दीदी आ गई तो हम खत्म हो जाएंगे... जनता, खासकर माता, बहन, दीदी ये लोग ममता बनर्जी को सबक सिखाएंगे और उनका सूपड़ा साफ करेंगे...'
- 12:26 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: TMC और हुमायूं कबीर के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुई झड़प
LIVE Updates West Bengal Voting 2026: मुर्शिदाबाद में TMC और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. यहां देखें वीडियो:
- 12:12 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: तृणमूल कैंप ऑफिस में तोड़फोड़ का लगा आरोप
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: हरिश्चंद्रपुर के बांगरुआ में निवर्तमान मंत्री ताजमुल हुसैन के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तृणमूल के कैंप ऑफिस में तोड़फोड़ के आरोपों से तनाव व्याप्त है. तृणमूल नेता स्वपन अली ने सनसनीखेज दावा किया है कि मंत्री हुसैन सीधे तौर पर कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं और उन्हीं के निर्देश पर पार्टी कार्यालय को क्षतिग्रस्त कर झंडे-बैनर फाड़े गए. इसके विपरीत, मंत्री के बेटे इमरान अली और कांग्रेस समर्थकों ने इन आरोपों को नकारते हुए अशांति का ठीकरा तृणमूल के ही दूसरे गुट (स्वपन अली और मोरजिना खातून) पर फोड़ा है. इस विवाद के बाद पुलिसिया लाठीचार्ज और एक ग्रामीण की गिरफ्तारी से क्षेत्र में माहौल और अधिक गरमा गया है.
- 11:55 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Election 2026 Phase 1 Live Updates: शुभेंदु अधिकारी की सीट पर हुई कितनी वोटिंग?
West Bengal Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया चल रही है. 11 बजे तक राज्य में कुल 41.11 % वोटिंग हुई है. आज के चुनाव में नंदीग्राम हॉट सीट है जहां से शुभेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे है. इसी बीच 11 बजे तक के जारी वोटर टर्नआउट के मुताबिक नंदीग्राम सीट पर 42.80% वोटिंग हुई है.
- 11:50 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: अमित शाह पहुंचे कोलकाता BJP ऑफिस
Bengal Elections 2026 Voting Live: गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता के सॉल्ट लेक में BJP पार्टी ऑफिस में बनाए गए वॉर रूम में पहुंचे है. वे यहां पर लगभग एक घंटे तक रहेंगे.
- 11:46 AM • 23 Apr 2026
Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: तमिलनाडु में हो रही ताबड़तोड़ वोटिंग, लेटेस्ट आंकड़े आए सामने
Tamil Nadu Elections 2026 Live: तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और लोग काफी बढ़-चढ़कर वोट करने पहुंच रहे है. इसी बीच वोटर टर्नआउट के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 11 बजे तक राज्य में 37.56% वोटिंग हुई है.
- 11:42 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: पश्चिम बंगाल के लगभग हर मतदान केंद्र पर सुबह से ही वोटरों की भारी भीड़ देखी जा रही है. इसी बीच 11 बजे तक का वोटर टर्नआउट सामने आया है, जिसके मुताबिक 41.11 फीसदी वोटिंग हुई है.
ADVERTISEMENT


