Kerala CM Candidate: केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन? इन 3 नामों की सबसे ज्यादा चर्चा, सोनिया गांधी किस पर लगाएंगी फाइनल मुहर?

Kerala CM Candidates Name: केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ (UDF) की प्रचंड जीत के बाद अब सबकी नजरें इस सवाल पर टिकी हैं कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसके लिए दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है. कहा जा रहा है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के मंथन के बाद अब अंतिम फैसला सोनिया गांधी के हाथों में है.

केरल में मुख्यमंत्री पद की रेस में रमेश चेन्निथाला, वीडी सतीशन और केसी वेणुगोपाल के नाम सबसे आगे
केरल में मुख्यमंत्री पद की रेस में रमेश चेन्निथाला, वीडी सतीशन और केसी वेणुगोपाल के नाम सबसे आगे

राजू झा

follow google news

Kerala Election Results 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने दक्षिण भारत की राजनीति में कांग्रेस के लिए नई संजीवनी का काम किया है. 140 सीटों वाली विधानसभा में यूडीएफ (UDF) गठबंधन ने 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इसमें अकेले कांग्रेस के खाते में 63 सीटें आई हैं. बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि केरल की कमान किसके हाथों में होगी?

Read more!

दिल्ली दरबार में बैठकों का दौर

इस बीच मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की मैराथन बैठकें चल रही हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भी हिस्सा लिया. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केरल के पर्यवेक्षक अजय माकन, मुकुल वासनिक और प्रदेश प्रभारी दीपा दास मुंशी ने अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी है. दीपा दास मुंशी ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की सलाह पर सोनिया गांधी ही लेंगी.

रेस में शामिल हैं ये 3 नाम शामिल

मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए तीन नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं:

1. केसी वेणुगोपाल: 

2. वि डी सतीशन

3. रमेश चेन्नीथला

पोस्टरबाजी पर राहुल गांधी की नाराजगी

केरल में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के समर्थकों द्वारा की जा रही पोस्टरबाजी से राहुल गांधी खासे नाराज बताए जा रहे हैं. उन्होंने साफ शब्दों में नेताओं को हिदायत दी है कि वे अपने समर्थकों को काबू में रखें और शांति बनाए रखें. राहुल गांधी का मानना है कि इस तरह की अनुशासनहीनता पार्टी की छवि खराब करती है.

अगले 24 घंटे हैं बेहद अहम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर मुख्यमंत्री के नाम का आधिकारिक ऐलान हो सकता है. सोनिया गांधी जैसे ही नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगाएंगी, मल्लिकार्जुन खरगे इसका औपचारिक ऐलान करेंगे. केरल की जनता और पार्टी कार्यकर्ता अब सांसें थामकर दिल्ली से आने वाले आदेश का इंतजार कर रहे हैं.

 

    follow google news