Assam Election 2026 C-Voter Survey: असम में चुनावी बिगुल बज चुका है. वोटिंग की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं. इस बार मुकाबला मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस के गौरव गोगोई के बीच माना जा रहा है. इसी बीच अब प्रदेश में जनता का मूड जानने के लिए C-Voter ने एक सर्वे किया है. सर्वे में लोगों से मौजूदा सरकार के कामकाज, उनकी संतुष्टि और क्या वे इस बार सरकार बदलना चाहते हैं या नहीं जैसे अहम सवाल पूछे गए. इस दराैरान सर्वे के जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि जनता का रुझान किस ओर जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सर्वे में क्या नतीजे निकलकर सामने आए हैं.
ADVERTISEMENT
मौजूदा सीएम का प्रदर्शन कैसा है?
सर्वे में असम के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया. इस दौरान 25.8% लाेगों ने उनके काम से को खराब बताया. उनका कहना था कि वे मौजूदा सरकार के कामकाज से खुश नहीं है. हालांकि, सर्वे में 47.1% लोगों ने हेमंत सरकार के कामकाज से खुश नजर आए. उन्होंने इसे अच्छा और बेहतरनी बताया. सर्वे के मुताबिक, 23.2% लोगों ने उनके प्रदर्शन को एवरेज बताया.
लोगों सरकार के कामकाज से नाखुश, लेकिन...
सर्वे की सबसे खास बात प्रदेश में लोग सरकार के कामकाज की नाराजगी को लेकर रहा. सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि क्या वे मौजूदा हेमंत सरकार को बदलना चाहते हैं तो 41.1% लोगों ने कहना है कि वे सरकार से नाराज तो हैं लेकिन इसे बदलना नहीं चाहते. वहीं सर्वे में 29.8% लोगों ने कहा कि वे सरकार के कामकाज से नाराज हैं और मौजूदा सरकार को बदलना चाहते हैं. हालांकि, 25.1% लोग सरकार के काम काज से पूरी तरह खुश नजर आए.
असम में कब होगी वोटिंग?
आपको बात दें कि असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इसके नतीजे 4 मई को आने वाले हैं. ऐसे में फिलहाल सर्वे के आंकड़े से पता चलता है कि असम में हेमंत विश्वा शर्मा की लोकप्रियता बरकरार है. उनके खिलाफ नाराजगी के बाद भी असम की जनता उनकी वापसी चाहती है.
यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले ही कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, 3 उम्मीदवारों के नामांकन हुए खारिज
ADVERTISEMENT


