राहुल गांधी और पवन खेड़ा के आरोपों पर भड़के असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, दोनों के दे ये बड़ा कदम उठाने की चेतावनी

 Assam Election 2026: असम में चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गई है. राहुल गांधी और पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार और फर्जी पासपोर्ट के गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने अब कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Pawan Khera Allegations
Pawan Khera Allegations

निधि तनेजा

follow google news

Pawan Khera Allegations: असम में विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद राजनीतिक पारा सातवें आसमान है. रविवार का पूरा दिन मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और उनकी पत्नी रिनिकी शर्मा के नाम रहा. कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेजों के गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी ने जहां चुनावी रैली में हिमंता को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया, वहीं पवन खेड़ा ने उनकी पत्नी के पासपोर्ट को लेकर सनसनीखेज दावा किया है. इस पूरे विवाद ने असम की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है.

Read more!

राहुल गांधी का हिमंता पर सीधा हमला और जेल की चेतावनी

असम में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा पर जमकर बरसे. राहुल ने कहा कि हिमंता ने अपने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया है और असम की जनता को धोखा दिया है. उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब मुख्यमंत्री को जनता और कांग्रेस से माफी मांगनी पड़ेगी. राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में आने पर उन पर कानूनी कार्रवाई करेगी और उन्हें जेल भेजेगी. राहुल ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट साझा कर हिमंता को सांप्रदायिक और भ्रष्ट करार दिया.

पवन खेड़ा के तीन पासपोर्ट और करोड़ों के गबन के आरोप

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा पर बड़ा आरोप लगाया. खेड़ा ने दावा किया कि रिनिकी के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ जैसे तीन देशों के पासपोर्ट हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शर्मा परिवार ने अमेरिका के एक टैक्स हेवन इलाके में एक कंपनी के जरिए लगभग 52,000 करोड़ रुपये जमा किए हैं. खेड़ा ने कुछ दस्तावेज और क्यूआर कोड भी साझा किए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होने लगी.

हिमंता बिस्वा शर्मा का पलटवार और मानहानि की धमकी

कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने तुरंत तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इन आरोपों को मनगढ़ंत, दुर्भावनापूर्ण और राजनीति से प्रेरित बताया. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस द्वारा दिखाए गए पासपोर्ट और दस्तावेजों में भारी गड़बड़ियां हैं. उन्होंने बताया कि पासपोर्ट पर सरनेम की स्पेलिंग गलत है और फोटो भी इंटरनेट से उठाई गई एक पब्लिक इमेज है. हिमंता ने घोषणा की है कि वह अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मामला दर्ज करेंगे.

पत्नी रिनिकी ने फोटोशॉप और एआई जनरेशन पर उठाया सवाल

मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा. उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी फोटोशॉपिंग और एआई तकनीक में काफी कमी रह गई है. उन्होंने इसे एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रवक्ता की गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया और कहा कि काल्पनिक पासपोर्ट बनाना कानून का उल्लंघन है. रिनिकी ने साफ कर दिया है कि अब वह इस मामले को अदालत में ले जाएंगी और फर्जी दस्तावेजों को प्रचारित करने के लिए कानूनी कदम उठाएंगी.

यह भी पढ़ें: 'सबूत दिए, घर आए अफसर, फिर भी काट दिया नाम',  संविधान सजाने वाले नंदलाल बोस के परिवार का नाम वोटर लिस्ट से कटा!

    follow google news