live blog active
लाइव

Assam, Kerala, Puducherry Voting 2026 LIVE UPDATES: असम सीएम ने कामाख्या मंदिर में किया दर्शन, केरलम और पुडुचेरी में भी हो रहे हैं मतदान

Assembly elections 2026 Voting Live Updates: आज असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान हो रहा है. असम की 126 सीटों पर आज जनता का फैसला EVM में कैद हो जाएगा. वहीं केरल की 140 सीटों के लिए आज मतदान शुरू हो गया है. इसी बीच असम सीएम हिमंता मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे.

Assembly Elections 2026 Live
Assembly Elections 2026 Live

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Live Assam, Kerala and Puducherry Assembly Chunav: भारत के तीन महत्वपूर्ण राज्यों- केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है. इस राज्यों में चुनाव का माहौल पूरी तरह गर्म है. असम की बात करें तो राज्य की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज मतदाता करेंगे. इसके लिए पूरे राज्य में 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रखने के लिए 35 जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. संवेदनशील बूथों पर खास नजर रखने के लिए माइक्रो-ऑब्जर्वर भी लगाए गए हैं. यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच माना जा रहा है, और बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं.

Read more!

केरल में भी आज एक ही चरण में सभी 140 सीटों पर वोटिंग हो रही है. यहां कुल 883 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. राज्य के करीब 2.71 करोड़ मतदाता आज तय करेंगे कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी. सियासी मुकाबला भी दिलचस्प है- एलडीएफ लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रहा है, जबकि यूडीएफ अपनी खोई पकड़ वापस पाने की उम्मीद में है. वहीं एनडीए भी राज्य में अपना खाता खोलने के इरादे से मैदान में डटा हुआ है.

उधर पुडुचेरी में भी चुनावी तस्वीर साफ होने की ओर बढ़ रही है. यहां लगभग 9.50 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला ईवीएम के जरिए कर रहे हैं. कुल मिलाकर आज का दिन कई राज्यों के लिए बेहद अहम है, जहां जनता अपने वोट के जरिए अगली सरकार की दिशा तय कर रही है.

तीनों राज्यों में वोटिंग के हर पल के अपडेट के लिए बने रहिए इस Live ब्लॉग पर....

  • 01:05 PM • 09 Apr 2026

    Assam Assembly Election 2026 LIVE: असम सीएम ने वोट डालते वक्त दिया गजब का रिएक्शन

    Assembly Elections 2026 Live: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए, असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 15 पर अपना वोट डाला. इस दौरान उनके चेहरे पर गजब की मुस्कान दिखी है, जो दर्शाती है कि वह चुनाव को लेकर काफी कॉन्फिडेंट है.

     

  • 12:51 PM • 09 Apr 2026

    Assam Election 2026 Live Updates: असम सीएम हिमंता ने मंदिर में की पूजा

    Assam Assembly Election 2026 LIVE: असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी से उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा मां कामाख्या मंदिर में पूजा करने के बाद उत्तरी गुवाहाटी के श्री श्री डोलगोविंदा मंदिर में पूजा की. उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा भी हैं.
     

     

  • 12:44 PM • 09 Apr 2026

    Kerala Elections 2026 Live: ममूटी और उनकी पत्नी ने डाला वोट

    Live Updates Kerala Assembly Elections: अभिनेता ममूटी और उनकी पत्नी सुल्फथ कुट्टी ने आज कोच्चि के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

     

  • 12:18 PM • 09 Apr 2026

    Assam Assembly Elections 2026 live: जुबीन गर्ग की बहन ने दिया बड़ा बयान

    Assembly Elections 2026 Live: असम के बूथ नंबर 116 पर वोट देने पहुंची जुबीन गर्ग की बहन पामी बोरठाकुर ने कहा है कि, आप लोग अलर्ट होकर वोट दें और अगर अपनी पसंद की अच्छी सरकार चाहते हैं, तो सोच-समझकर वोट दें.

     

  • 12:12 PM • 09 Apr 2026

    Kerala Assembly Elections 2026 Live Updates: वोट देने के बाद शशि थरूर ने बीजेपी को लेकर ये क्या कह दिया

    Assam Assembly Elections 2026 live: विधानसभा चुनाव में वोट देने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि केरल में BJP कोई मायने नहीं रखती. यह एक ऐसा राज्य है जहां विधानसभा में BJP के पास एक भी सीट नहीं है. यहां लड़ाई मौजूदा LDF सरकार और उसे चुनौती दे रही UDF के बीच है.

     

  • 11:54 AM • 09 Apr 2026

    Live  Kerala Assembly Elections: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने डाला वोट, चेहरे पर दिखी खुशी

    Kerala Assembly Elections 2026 LIVE: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा चुनावों में अपना वोट डाला है. इस दौरान उनके चेहरे पर एक गजब की मुस्कान दिखी है. वोट देने के बाद उन्होंने वहां मौजूद जनता को प्रणाम भी किया है.

     

  • 11:46 AM • 09 Apr 2026

    Assembly Elections 2026 Live: हिमंता बिस्वा सरमा के सीट का वोटिंग परसेंटेज

    Assam Assembly Elections 2026 live: असम में 11 बजे तक 38.92% वोटिंग हुई है. लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की सीट जालुकबारी में अब तक 34.24% ही वोटिंग हुई है. यह आंकड़े इसलिए भी चौंकाने वाले है क्योंकि असम के कई और सीट जैसे अभयापुरी पर 41.55% तो बजली सीट पर 39.87% वोटिंग हुई है.

  • 11:36 AM • 09 Apr 2026

    Vidhan Sabha Chunav 2026 Live Updates: 11 बजे तक कहां हुई कितनी वोटिंग?

    Live Vidhan Sabha Chunav 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में सुबह से लगातार वोटिंग हो रही है. इसी बीच 11 बजे तक का वोटर टर्नआउट सामने आया है जिसमें सबसे ज्यादा वोटिंग 38.92% असम में हुई है. इसके अलावा पुडुचेरी में 37.06% और केरलम में 33.28% वोटिंग हुई है.

  • 11:30 AM • 09 Apr 2026

    Assam Assembly Elections 2026 live: अभिनेत्री एमी बरुआ ने असम को लेकर बड़ा दावा

    Assembly Elections 2026 Live Updates: असम के मंत्री और जागीरोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष हजारिका की पत्नी, अभिनेत्री एमी बरुआ ने कहा, 'यह मेरे पति का चौथा चुनाव है और मुझे लगता है कि नतीजा अच्छा रहेगा. यह तय है कि असम में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी. असम की बेटी होने के नाते, मैं कह सकती हूं कि यहां भाजपा ही आ रही है...'

     

  • 11:15 AM • 09 Apr 2026

    Assembly Elections News 2026 Live Updates: वोटिंग के बीच असम सीएम ने दिया बड़ा बयान

    Assembly Elections 2026 Live:असम के सीएम और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,"असम में आज चुनाव है चुनाव के दिन मां कामाख्या के दर्शन करने का मौका मिला. असम का मंगल हो , जनता आगे बढ़े यही मां से प्रार्थना किया.
     

     

  • 11:06 AM • 09 Apr 2026

    Kerala Election LIVE: त्रिशूर में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने डाला वोट

    Kerala Election LIVE: सुबह के सात बजे केरल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. वोटिंग सेंटर्स पर युवाओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. इसी बीच केरल के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने त्रिशूर में भी अपने मतदान अधिकार की इस्तेमाल करते हुए पोलिंग स्टेशन पर अपना वोट डाल दिया है. 

    मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि मैंने मतदान किया है और मैं राज्य के सभी लोगों से रिक्वेस्ट कर रहा हूं कि बड़ी से बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आएं और अपने कर्तव्य का पालन करें.

     

  • 10:43 AM • 09 Apr 2026

    LIVE असम चुनाव 2026: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने डाला वोट


    LIVE Assam Assembly Elections 2026: मतदान के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई जोरहाट के डीसीबी गर्ल्स हाई स्कूल के वोटिंग सेंटर पर अपना वोट डाल चुके हैं. इस दौरान का उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह वोटर्स के बीच लाइन में नजर आ रहे हैं. वोट करने के बाद उन्होंने कहा, 'आज असम के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. मैं काफी भाग्यशाली हूं कि आज मेरी मां भी यहां वोट डालने आई हैं. स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वो लोकसभा चुनाव के दौरान वोट नहीं डाल पाई थीं. उन्होंने आज मुझे आशीर्वाद दिया है.'

     

  • 10:01 AM • 09 Apr 2026

    LIVE Assam Assembly Election: मतदान से ठीक पहले कांग्रेस को झटका, उदलगुड़ी सीट से उम्मीदवार ने पार्टी छोड़ने का किया एलान

    Assam Assembly Election 2026 Live:असम विधानसभा चुनाव के एकमात्र चरण के मतदान से ठीक पहले उदलगुड़ी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन दैमरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी नेतृत्व से नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें नजरअंदाज किया गया. पत्रकारों से बातचीत में दैमरी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाने के बावजूद न तो उनसे संपर्क बनाए रखा और न ही कोई जरूरी सहयोग दिया. उन्होंने कांग्रेस को “विश्वासघाती पार्टी” बताते हुए कहा कि उनके बार-बार संपर्क करने की कोशिशों का भी कोई जवाब नहीं मिला. दैमरी ने कहा, “कांग्रेस एक धोखेबाज पार्टी है. उन्होंने मेरे साथ धोखा किया. टिकट देने के बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. मैंने कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने उठाया नहीं.”

  • 09:55 AM • 09 Apr 2026

    LIVE Assembly Elections 2026: असम, केरलम और पुडुचेरी में सुबह 9:00 बजे तक मतदान प्रतिशत

    LIVE Assembly Elections 2026: सुबह 9 बजे तक असम में कुल 17.87% मतदान दर्ज किया गया. वहीं निर्वाचन आंकड़ों के अनुसार इसी समय तक केरल में 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% मतदान हुआ है.
     

  • 09:33 AM • 09 Apr 2026

    LIVE Kerala Elections: केरल में सीएम पिनाराई विजयन ने डाला अपना वोट

    Live Kerala Elections 2026: केरल में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने मत अधिकार का इस्तेमाल किया. उन्होंने कन्नूर जिले के अपने गृह क्षेत्र पिनाराई में आरसी अमला बेसिक अपर प्राइमरी स्कूल वाले मतदान केंद्र पर वोट डाला. इस दौरान उन्होंने मतदान अधिकारी से भी बातचीत की और अपना वोट ईवीएम मशीन में डाला. 

     

     

  • 09:24 AM • 09 Apr 2026

    Kerala Assembly Election Live:केरलम में सिर्फ दो घंटें में 10% से ज्यादा लोगों ने की वोटिंग

    LIVE Kerala Elections 2026: केरलम में मतदान शुरू हो चुका है. इस बीच निर्वाचन आयोग के आंकड़ें सामने आए है जिसके अनुसार शुरुआत के दो घंटें में केरलम में 10 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है. आयोग ने अनुमान लगाया है कि अगर इसी तेजी से वोटिंग होती रही को पिछले विधानसभा चुनाव में हुए मतदान का रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकता है, क्योंकि शाम छह बजे तक मतदान होना है. 

  • 09:14 AM • 09 Apr 2026

    Kerala Assembly Election Live: केसी वेणुगोपाल ने डाला वोट

    LIVE Kerala Assembly Elections: केरल में चल रही वोटिंग के बीच कांग्रेस के महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने अंबलपुझा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

     

  • 09:11 AM • 09 Apr 2026

    LIVE Puducherry Assembly Elections Updates: पुडुचेरी के पूर्व सीएम ने किया मतदान

    LIVE Puducherry Assembly Elections 2026: पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने वीओसी सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

  • 09:06 AM • 09 Apr 2026

    LIVE केरल विधान सभा चुनाव 2026 : वामपंथ का दुर्ग या कांग्रेस की वापसी?

    केरल विधान सभा चुनाव 2026 LIVE: केरल में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अगुवाई में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) सत्ता की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरा है. वामपंथ के लिए यह राज्य उनका आखिरी सियासी किला है, जिसे बचाने के लिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी है. दूसरी ओर, कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 10 साल के वनवास को खत्म कर सत्ता में लौटने की जद्दोजहद कर रहा है. हालांकि, बीजेपी ने कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाकर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है.

  • 09:05 AM • 09 Apr 2026

    पुडुचेरी विधान सभा चुनाव 2026 LIVE: केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता की जंग

    LIVE पुडुचेरी विधान सभा चुनाव 2026: पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं. यहां की छोटी विधानसभा भी राष्ट्रीय दलों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है. अभी तक के रुझान बताते हैं कि मतदाताओं में भारी उत्साह है. अब देखना यह है कि जनता विकास के वादों पर मुहर लगाती है या बदलाव का रास्ता चुनती है.

follow google news