live blog active
लाइव

West Bengal Tamil Nadu 2026 Voting Live Updates: मालदा में मतदान केंद्र पर बवाल, सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% तो तमिलनाडु में 17.69% वोटिंग

West Bengal Tamil Nadu Elections 2026 Voting LIVE: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण (152 सीटों) के लिए मतदान शुरू हो चुका है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी समेत कई नेता वोट डाल चुके है. जानिए पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव को लेकर पल-पल का अपडेट.

West Bengal Tamil Nadu Assembly Elections LIVE
West Bengal Tamil Nadu Assembly Elections LIVE

सौरव कुमार

follow google news

Tamil Nadu West Bengal Voting LIVE: लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का एक महत्वपूर्ण पड़ाव आज यानी 23 अप्रैल को शुरू होने जा रहा है. दक्षिण भारत के शक्तिशाली राज्य तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों और पूर्वी भारत के रणनीतिक राज्य पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे है. बंगाल में ममता बनर्जी की TMC और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. पहले चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल की कुल 152 सीटों पर मतदान होगा. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और करीब 80,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी. 

Read more!

तमिलनाडु: त्रिकोणीय मुकाबले की आहट

तमिलनाडु में इस बार मुकाबला केवल पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों यानी सत्तारूढ़ DMK और विपक्षी AIADMK के बीच नहीं है. अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) की एंट्री ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन जहां अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में हैं, वहीं एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली AIADMK वापसी के लिए संघर्ष कर रही है. राज्य के 5.67 करोड़ से अधिक मतदाता कल उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. 

दोनों ही राज्यों में मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरु हो गया है और शाम 6:00 बजे तक चलेगा. चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की है.

दोनों राज्यों के चुनाव के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ...

  • 10:02 AM • 23 Apr 2026

    Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: विजय ने चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

    Tamil Nadu Elections 2026 Live: TVK प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व तथा पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार विजय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखकर मतदान का समय दो घंटे बढ़ाकर रात 8:00 बजे तक करने का आग्रह किया है. पत्र में लिखा है, 'यात्रा में रुकावटों और लंबी कतारों में इंतजार की जरूरत के चलते देर से पहुंचने वाले मतदाताओं की भारी संख्या को देखते हुए, सभी प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय रात 8:00 बजे तक बढ़ाया जाना चाहिए.'

     

  • 09:51 AM • 23 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: शुभेंदु अधिकारी के सीट का क्या है हाल?

    Bengal Elections 2026 Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सुबह से मतदान हो रहा है और 9 बजे तक 18.76% वोटिंग हुई है. इसी बीच बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी की सीट की भी खूब चर्चा हो रही है. वोटर टर्नआउट के मुताबिक नंदीग्राम सीट पर 19.11 फीसदी मतदान हुआ है.

  • 09:44 AM • 23 Apr 2026

    Bengal Elections 2026 Voting Live: पश्चिम मेदिनीपुर में सबसे ज्यादा तो मालदा में सबसे कम मतदान

    West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए सुबह से ही लोग मतदान कर रहे है. इसी बीच 9 बजे तक के वोटर टर्नआउट के मुताबिक यहां 18.76% मतदान हुआ है. इसमें पश्चिम मेदिनीपुर में सबसे ज्यादा 20.51 फीसदी मतदान हुआ है तो वहीं मालदा में सबसे कम 16.96 फीसदी मतदान हुआ है.


     

  • 09:40 AM • 23 Apr 2026

    Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: तमिलनाडु में सुबह 9 बजे तक का वोटर टर्नआउट

    Tamil Nadu Elections 2026 Live: तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए सुबह से मतदान शुरू हो चुके है. इसी बीच 9 बजे तक वोटर टर्नआउट सामने आया है, जिसमें की राज्य में 17.69%मतदान हुआ है.
     

  • 09:36 AM • 23 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक के मतदान का आंकड़ा

    Bengal Elections 2026 Voting Live: पश्चिम बंगाल में पहले फेज में राज्य के 152 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहे है. इसी बीच 9 बजे तक का वोटर टर्नआउट सामने आया है जिसमें की  18.76% मतदान हुआ है.
     

  • 09:31 AM • 23 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: पश्चिम बंगाल के इस सीट पर मच गया बवाल

    Bengal Elections 2026 Voting Live: मालदा के मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में, बालुआचारा हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र के बाहर EVM में खराबी आने के बाद तनाव फैल गया. सेक्टर अधिकारी के पहुंचने में काफी देरी होने पर, आम मतदाता, जिनके साथ मोथाबाड़ी से BJP उम्मीदवार निबारन घोष भी शामिल थे, उन्होंने गुस्से से भड़क उठे और उन्होंने अधिकारी को घेर लिया. कैमरों में ऐसे दृश्य भी कैद हुए जिनमें कई मतदाता सेक्टर अधिकारी की बांह पकड़कर उन्हें खींचते हुए और उनके साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
     

  • 09:23 AM • 23 Apr 2026

    West Bengal Election 2026 Phase 1 Live Updates: बीजेपी ने ममता के खिलाफ की शिकायत

    West Bengal Voting 2026 LIVE: BJP ने ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तरी 24 परगना जिले में दिए गए ममता के दिए गए भाषण को MCC का उल्लंघन बताते हुए, 48 घंटे तक चुनाव प्रचार में रोक लगाने की मांग की है. BJP ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों के खिलाफ लोगों को भड़काया है और मतदाताओं को हथियारों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए भी उकसाया है.

  • 09:14 AM • 23 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: पश्चिम बंगाल चुनाव में धांधली के आरोप

    Bengal Elections 2026 Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक ऑडियो बातचीत में उन्होंने चुनाव में धांधली की कथित साजिश का दावा करते हुए अपनी जीत को लेकर पूरा आत्मविश्वास जताया है.

  • 08:56 AM • 23 Apr 2026

    Tamil Nadu Elections 2026 Live: रजनीकांत ने डाला वोट

    Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026  के लिए मतदान जारी है, अभिनेता रजनीकांत ने स्टेला मैरिस कॉलेज के बूथ नंबर 237 पर अपना वोट डाला.


     

  • 08:42 AM • 23 Apr 2026

    Live Tamil Nadu Election 2026 Updates: TVK चीफ विजय थलापति पहुंचने वोट डालने

    Tamil Nadu Elections 2026 Live: TVK प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व तथा पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार विजय अपना वोट डालने के लिए चेन्नई स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे. उनको देखने के लिए वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई.

     

  • 08:31 AM • 23 Apr 2026

    Bengal Elections 2026 Voting Live: बंगाल में हिंदू मां-बहनें रो रही है- शुभेंदु अधिकारी

    West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'यहां पूरा परिवर्तन का माहौल है. मैंने मतदान किया है...इस बार अगर परिवर्तन नहीं होगा तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि यहां हिंदू मां-बहनें हो रही है इसलिए इस बार परिवर्तन तय है.

     

  • 08:27 AM • 23 Apr 2026

    Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: कमल हसन और श्रुति हसन वोट देने अलवरपेट स्कूल पहुंचे

    Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: MNM प्रमुख और अभिनेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने के लिए अलवरपेट स्कूल पहुंचे. 

  • 08:22 AM • 23 Apr 2026

    Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: एक्ट्रेस श्रुति हसन और उनके पिता जाने-माने एक्टर कमल हसन भी वोट देने पहुंचे

    Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: कमल हसन और श्रुति हसन भी एल्डम्स रोड स्थित कामराज सलाई म्यूनिसिपल स्कूल अपना वोट देने पहुंचे. 

  • 08:20 AM • 23 Apr 2026

    West Bengal Election 2026 Phase 1 Live Updates: वोटिंग शुरू होते ही शुभेंदु अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

    West Bengal Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग शुरू हो गई है. इसी बीच नंदीग्राम से बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने SIR पर बोलते हुए कहा है कि, अगर कोई मृत या फर्जी मतदाता, या घुसपैठिया न हो, तो ममता के जीतने का कोई मौका ही नहीं है.

    साथ ही उन्होंने कहा कि, हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं. मैंने पूजा-अर्चना की, नमन किया. मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग एजेंटों से बात की... मतदान शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए.

     

  • 08:19 AM • 23 Apr 2026

    Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: कोयंबटूर में जिला कलेक्टर और उनकी पत्नी का स्वागत रोबोट ने किया

    Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: कोयंबटूर के ज़िला कलेक्टर पवन कुमार और उनकी पत्नी चिन्मयी जब वोट डालने पहुंचे तब उनका स्वागत एक एक रोबोट ने किया. 

  • 08:10 AM • 23 Apr 2026

    West Bengal Voting 2026 LIVE: SIR के तहत नाम हटने से मायूस होकर लौटा वोटर

    West Bengal Voting 2026 LIVE: बंगाल के रहने वाले और आंध्र प्रदेश में ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले बिलाल शेख मालदा कोतवाली प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डालने आए थे, लेकिन SIR प्रक्रिया के तहत उनका नाम हटा दिया गया था। नाम हटा दिए जाने के कारण इस बार उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई.- इनपुट: अनुपम मिश्रा

  • 08:08 AM • 23 Apr 2026

    West Bengal Voting 2026 LIVE: मालदा में मतदान को लेकर दिख रहा जबरदस्त उत्साह, देखें तस्वीरें

    West Bengal Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल की मालदा सीट पर मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कोतवाली प्राइमरी स्कूल से तस्वीरें आ रही हैं जहां मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. 

  • 08:00 AM • 23 Apr 2026

    West Bengal Voting 2026 LIVE: BJP का गढ़ माने जाने वाले उत्तर बंगाल का हाल

    West Bengal Voting 2026 LIVE: गृह मंत्रालय के पूर्व राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक माथाभांगा से चुनावी मैदान में हैं. BJP कूचबिहार और आस-पास के इलाकों में अपना दबदबा कायम रखने की उम्मीद कर रही है. 

  • 07:54 AM • 23 Apr 2026

    West Bengal Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में भारी सुरक्षाबल की तैनाती

    West Bengal Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में उत्तर से दक्षिण तक 2,400 से अधिक CAPF कंपनियों की भारी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है. पहले फेज में 7 कद्दावरों का भविष्य ईवीएम में कैद होगा. इनमें नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी बनाम प्रबित्रा कर, बहरामपुर में अधीर रंजन चौधरी बनाम सुब्रत मैत्रा, आसनसोल दक्षिण में अग्निमित्र पॉल बनाम तापस बनर्जी, खड़गपुर सदर में दिलीप घोष बनाम प्रदीप सरकार, माथाभांगा में निसिथ प्रमाणिक बनाम सबलू बर्मन, डोमकल में हुमायूं कबीर बनाम मुस्ताफिजुर रहमान और पानीहाटी में रत्ना देबनाथ बनाम निर्मल घोष शामिल हैं. 

  • 07:50 AM • 23 Apr 2026

    Assembly Election 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग शुरू

    Assembly Election 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल के पहले फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है. शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है. लोगों में वोट डालने को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है. 

follow google news