'10 का 20 तो पहले भी होता था..' राहत इंदौरी का शेर पढ़ टिकट ब्लैक होने को लेकर दिलजीत ने क्या-क्या कहा

सुमित पांडेय

09 Dec 2024 (अपडेटेड: Dec 9 2024 12:28 PM)

Indore News: मंच मध्य प्रदेश के इंदौर में सजा था और दिलजीत दोसांझ जैसे ही मंच पर नुमाया हुए, भीड़ चिल्लाने लगी. दिलजीत ने सबसे पहले महाकाल की जयकार लगवाई, फिर राहत इंदौरी का शेर सुनाया और जमकर वाहवाही लूटी. बोले- लोग कहते हैं कि मेरे कार्यक्रम के टिकट ब्लैक होते हैं तो इसमें गायक का क्या कसूर...

Diljit Dosanjh
दिलजीत दोसांझ
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

दिलजीत ने इंदौर में जीता दिल, बोले- अब भारतीय संगीत का वक्त आ गया है...

point

महाकाल के जयकारे लगवाए, फिर राहत इंदौरी का शेर पढ़कर शो को किया डेडिकेट

Diljit Diluminati Show: सुपरस्टार सिंगर दिलजीत दोसांझ वर्ल्ड टूर के बाद अब इंडिया टूर पर हैं. वह देश के अलग-अलग शहरों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं. उनके शो इतने सुपरहिट जा रहे हैं कि कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक तक किए जा रहे हैं. रविवार को उनका कॉन्सर्ट मध्य प्रदेश के इंदौर में था. अपने इंदौर कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने शो के टिकट ब्लैक होने को लेकर मंच से बात की. उन्होंने कहा- टिकट ब्लैक हो रहे हैं तो इसमें मेरा क्या क्या कसूर है. इसके साथ उन्होंने राहत इंदौरी का एक शेर पढ़ते हुए जमकर वाहवाही लूटी. 

Read more!

मंच मध्य प्रदेश के इंदौर में सजा था और दिलजीत दोसांझ जैसे ही मंच पर नुमाया हुए, भीड़ चिल्लाने लगी. दिलजीत ने सबसे पहले महाकाल की जयकार लगवाई, फिर राहत इंदौरी का शेर सुनाया और जमकर वाहवाही लूटी. बोले- लोग कहते हैं कि मेरे कार्यक्रम के टिकट ब्लैक होते हैं तो इसमें गायक का क्या कसूर... मैं कहता हूं कि ऐसा आज से थोड़ी न है, 10 का 20 तो बहुत पहले से हो रहा है. लोग फिल्म का टिकट खरीदने जाते थे तो वह भी ब्लैक होते थे. पहले गायक और संगीतकार पर्दे के पीछे रहता था, लेकिन अब गायक आगे आ गए हैं. अब भारतीय संगीत का समय आ गया है. इसके बाद इंदौरी झूमने लगे. 

बता दें कि एक दिन पहले ही बेंगलुरू में हुए शो में दिलजीत के साथ दीपिका पादुकोण ने मंच शेयर किया था. दोनों को एक साथ देखकर लोग चिल्लाने लगे. इंदौर में दिलजीत ने मंच से एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया. दिलजीत ने मंच से पहले लोगों से दोनों हाथ ऊंचे करवाकर बाबा महाकाल का जय घोष करवाया. कॉन्सर्ट की टिकट बिक्री को लेकर कहा कि टिकट ब्लैक हो रही हैं तो इसमें मेरा क्या कसूर है. अगर कोई शख्स 10 रुपये का टिकट खरीदता है और उसे 100 रुपए में बेच देता है, तो यह काम कलाकार का नहीं है. 

दिलजीत ने मंच से यह भी कहा कि 'पहले विदेशी सिंगर जब भारत में आकर परफॉर्मेंस देते थे तो उनकी टिकट ब्लैक होती थीं लेकिन अब हिंदुस्तान के सिंगरों के टिकट ब्लैक हो रहे हैं और यही तो लोकल फॉर वोकल है.'

इंदौर के कॉन्सर्ट को राहत इंदौरी को समर्पित किया 

दिलजीत ने यह भी कहा कि इंदौर राहत इंदौरी का शहर है और टिकट ब्लैक को लेकर मैं उनका ही एक शेर पढ़ता हूं. आज का कॉन्सर्ट मैं उन्हीं को डेडिकेट करता हूं. उन्होंने राहत इंदौरी का एक शेर भी मंच से ही अपने फैन्स को पढ़कर सुनाया. दलजीत ने कहा, 'मेरे हुजरे (झोपड़ी) में नहीं और कहीं पर रख दो, आसमाँ लाए हो ले आओ ज़मीं पर रख दो, अब कहाँ ढूँढने जाओगे हमारे क़ातिल, आप तो क़त्ल का इल्ज़ाम हमीं पर रख दो.'

बजरंग दल ने दी थी धमकी, 10 बजे कॉन्सर्ट हो गया बंद

दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए प्रशासन ने शाम चार बजे से रात 10:00 बजे तक इजाजत दी थी. इसी के चलते बजरंग दल ने भी घोषणा की थी कि अगर कॉन्सर्ट रात को 10 बजे के बाद चला तो वह खुद मौके पर आकर कॉन्सर्ट को बंद करवा देंगे. हालांकि दिलजीत ने अपना कॉन्सर्ट 10 बजे से पहले खत्म कर दिया. इससे पहले कॉन्सर्ट के लिए इंदौर पहुंचे दिलजीत ने इंदौरी पोहे का भी लुत्फ उठाया.