एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा, मौत की वजह आई सामने!

न्यूज तक

28 Jun 2025 (अपडेटेड: Jun 28 2025 1:43 AM)

Shefali Jariwala Passed Away: अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट के कारण एक्ट्रेस की मौत हो गई. उनके पति पराग त्यागी ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

Shefali Jariwala passed away
Shefali Jariwala passed away
Google CTA

Shefali Jariwala Passed Away: अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट के कारण एक्ट्रेस की मौत हो गई. उनके पति पराग त्यागी ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. लेकिन दुख की बात है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मशहूर एक्ट्रेस सिर्फ 42 साल की थीं. 

Read more!

कैसे हुई मौत?

जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री को शेफाली शुक्रवार देर रात दिल का दौरा पड़ा. जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अभिनेत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया है

खबर की पुष्टि

सीनियर फिल्म क्रिटिक विकी लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेफाली जरीवाला के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शेफाली के पति उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल लाए थे, लेकिन डॉक्टर इलाज शुरू कर पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. विकी लालवानी ने अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर विजय लुल्ला से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया. बाद में, अस्पताल के एक और डॉक्टर, सुशांत ने खबर की पुष्टि की.

'कांटा लगा' से मिली थी पहचान

शेफाली जरीवाला युवाओं के बीच काफी पॉपुलर थीं. उनका जन्म अहमदाबाद में हुआ था. उन्होंने साल 2002 में आशा पारेख की फिल्म के गाने 'कांटा लगा' का म्यूजिक वीडियो री-क्रिएट किया था. यह गाना जबरदस्त हिट हुआ था और इसे काफी लोकप्रियता मिली थी. इस वीडियो के बाद शेफाली को 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से भी जाना जाने लगा था. शेफाली पॉपुलर टीवी शो बिगबॉस 13 का भी हिस्सा रही थी. उनकी अचानक मौत से उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

इनपुट: सना फरजीन