अमिताभ बच्चन, आमिर खान और रणबीर के साथ एक्टिंग करने वाला निकला कैदी, मिल चुकी है उम्रकैद की सजा

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अमिताभ, आमिर, रणबीर के साथ अभिनय करने वाले कलाकार 12 साल बाद दबोच लिया है. कैदी को उम्रकैद की सजा मिल चुकी है. ये पैरोल जम्प करके भागा था. कैदी फिल्म, वेब सीरीज, थियेटर में कर रहा था एक्टिंग.

NewsTak
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अभिनेता हेमंत नगीनदास मोदी को किया गिरफ्तार.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बड़े पर्दों से लेकर वेबसीरीज में काम करने वाला एक कलाकार जब अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा तो बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई. 53 साल का ये एक्टर हेमंत नगीनदास एक कैदी है. इसे उम्रकैद की सजा मिल चुकी है. ये पैरोल जम्प करके भागा था. 12 सालों से पुलिस ढूंढ रही थी. इधर आरोपी नगीनदास बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन, आमिर खान और रणबीर कपूर के साथ फिल्मों में काम कर रहा था. 

Read more!

साल 2014 में पैरोल जम्प करने के बाद पिछले लगभग एक दशक से अभिनेता हेमंत नगीनदास मोदी फरार था. लेकिन इस दौरान हेमंत बतौर अभिनेता फ़िल्मों, वेब सीरीज, थियेटर में विभिन्न किरदार निभाता रहा. अभिनेता हेमंत मोदी मूल रूप से अहमदाबाद के नरोड़ा का रहनेवाला है. हाल ही में अभिनेता को अहमदाबाद में घीकांटा मेट्रो स्टेशन के पास एक घर में से अहमदाबाद क्राइम ब्रांच द्वारा ट्रैक किया गया. जिसके बाद एक दशक से फरार अभिनेता नगीनदास मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया.

क्या है पूरा मामला ? 

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजीत राजियान ने कहा, साल 2005 में अहमदाबाद के नरोड़ा में हुई हत्या मामले में हेमंत नगीनदास मोदी को कोर्ट ने आजीवन कैद की सजा सुनाई थी. नगीनदास को महेसाणा जेल में शिफ्ट किया गया था. लेकिन साल 2014 में हेमंत पैरोल पर बाहर आया था. माननीय गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा दी गई 30 दिनों की पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी हेमंत ने आत्मसमर्पण नहीं किया था. जिसके बाद आरोपी को 25 जुलाई, 2014 को 'पैरोल जंपर' घोषित कर दिया गया था.

कैदी ने इन लोकप्रिय फिल्मों में किया काम

डीसीपी अजीत राजियान ने कहा, हेमंत मोदी ने फरार रहने के अपने दस वर्षों से भी अधिक समय के दौरान, मनोरंजन जगत में एक बेहद सक्रिय और चर्चित करियर बनाए रखा. इस दौरान अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, रणवीर सिंह के साथ जयेशभाई जोरदार जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. इस फरारी के दौर में उनके पेशेवर पोर्टफोलियो में आने वाली फिल्में लाहौर 1947 और मेट्रो इन दिनों, दक्षिण भारतीय फिल्म L2: Empuraan, वागले की दुनिया तथा मेरे साईं जैसे कई टीवी सीरियल भी शामिल थे. 

थिएटर में भी बनाया कॅरियर

पर्दे के अलावा, हेमंत मोदी थिएटर में भी सक्रिय रहा और युगपुरुष तथा गांधी विरुद्ध गोडसे जैसे नाटकों में अभिनय किया. फिल्मों, वेब सीरीज़ और टीवी सीरियल में लोगों के सामने रहने वाले करियर के बावजूद, नगीनदास क्राइम ब्रांच द्वारा हाल ही में पकड़े जाने तक विभिन्न एजेंसियों से सफलतापूर्वक बचता रहा. कोई इस पैरोल जम्प करके उम्रकैद के आरोपी को पहचान तक नहीं पाया. लेकिन आखिरकार 12 सालों के बाद दोबारा हेमंत पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

इनपुट: अतुल तिवारी

दिवंगत अभिनेता इरफान खान और विद्या बालन की 25 पहले अटकी फिल्म 'द लास्ट टेनेंट' YouTube पर हुई रिलीज़
 

    follow google news