बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' पर चढ़ा भोजपुरी का खुमार, अक्षय कुमार का धमाकेदार भोजपुरी गाना रिलीज, अक्षरा ने किया था डांस के लिए इनवाइट

न्यूज तक डेस्क

25 May 2026 (अपडेटेड: May 25 2026 4:24 PM)

Akshay Kumar Bhojpuri song: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के इस नए भोजपुरी गाने में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह साबुन के झाग के साथ मस्ती भरे अंदाज में थिरकते नजर आ रहे हैं. इस गाने में दोनों की शानदार जुगलबंदी और डांस ने सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है.

अक्षरा सिंह और अक्षरा का धमाकेदार गाना (PC- Instagram)
अक्षरा सिंह और अक्षरा का धमाकेदार गाना (PC- Instagram)
Google CTA

Akshay Kumar Akshara Singh Bhojpuri Song: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. जिस बड़े सरप्राइज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था वो आखिरकार सामने आ गया है. अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) का एक नया गाना रिलीज हो गया है और इस गाने की खासियत यही है कि इसके लिरिक्स पूरी तरह भोजपुरी में हैं.

Read more!

इस जबरदस्त गाने को अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है. वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में लिखा, ‘ई गाना सुनके अगर आप नाचने लग जाएं… त हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा.'

अक्षरा ने दिया था चैलेंज

इस गाने के पीछे की बैकस्टोरी भी बेहद दिलचस्प है. दरअसल, 22 मई को अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अक्षय कुमार को भोजपुरी में हाथ आजमाने का चैलेंज दिया था. वीडियो में अक्षरा ने कहा था, ''बहुत दिनों से आपका हिंदी गाना देख रहे हैं हम 'टिप टिप बरसा पानी, चुरा के दिल मेरा’... अब थोड़ा भोजपुरी में भी आइए, अपना तड़का और जलवा दिखाइए, हमारे साथ ठुमका लगाइए! वक्त और दिन आप बताएं, हम चले आएंगे!’’

अब अक्षरा के इस इनविटेशन को अक्षय कुमार कैसे टालते. उन्होंने तुरंत अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अक्षरा के इस न्योते को स्वीकार किया. नतीजन एक ऐसा गाना निकलकर आया जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की होगा. आज दोनों का एक साथ थिरकते हुए यह धमाकेदार गाना रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है.

जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनयनी से हो

बता दें कि इस इस चैलेंज से पहले फरवरी में अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी. उस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनयनी से हो और... कहानी अभी बाकी है. बड़ा सरप्राइज लोड हो रहा है.' तभी से फैंस गेस कर रहे थे कि ये दोनों जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में साथ दिखने वाले हैं जो अब सच साबित हो गया है.

सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी स्टारकास्ट

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अपनी महा-स्टारकास्ट को लेकर पहले ही जबरदस्त सुर्खियों में है. अक्षय कुमार की लीड रोल वाली इस फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन और लारा दत्ता जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इसे हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों में गिना जा रहा है. यह मल्टीस्टारर फिल्म इसी साल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.