Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर बोलीं पत्नी हेमा मालिनी, कहा-'वो अस्पताल में भर्ती, इलाज का दिखा रहा है असर

न्यूज तक डेस्क

11 Nov 2025 (अपडेटेड: Nov 11 2025 11:38 AM)

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों के बीच उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल का बयान सामने आया है. दोनों ने सोशल मीडिया पर साफ किया कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है और वो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

Dharmendra Health Update
Dharmendra health update (File Photo)
Google CTA

Dharmendra Health Update: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की सोशल मीडिया पर फैलाई जा अफवाहों के पर अब उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल का बयान सामने आया है. हेमा मालिनी ने कहा कि अस्पताल में भर्ती हैं और उनपर इलाज का असर दिख रहा है. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है. इससे पहले मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर आग की तरह फैल गई थी. आपको बात दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 89 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल भर्ती हैं. सांस लेने हो रही दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था.

Read more!

निधन की अफवाहों पर पत्नी ने क्या कहा?

दरअसल, मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र निधन की खबर ट्रेड कर रही थी. इस बीच उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने एक आधिकारिक बयान जारी निधन की खबर को अफवाह बताया. उन्होंने एक  पोस्ट में लिखा, 

"जो हो रहा है वह अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें."

उधर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता की हालत स्थिर है. उनकी हालत में सुधार हो रहा है. ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, 

"लगता है मीडिया हद से ज़्यादा सक्रिय है और झूठी खबरें फैला रही है. मेरे पिता की हालत स्थिर है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को निजता का ध्यान रखें. पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद."

1960 में की फिल्मी करियर की शुरुआत

गौरतलब है कि धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा का लिजेंड माना जाता है. धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी. 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित हो चुके हैं. अपने 6 दशक के करियर में उन्होंने 'यादों की बारात', 'मेरा गांव मेरा देश', 'नौकर बीवी का', 'फूल और पत्थर', 'बेताब' और 'घायल' जैसी पुरस्कार विजेता फिल्में की हैं.

पंजाब में हुआ जन्म, 19 साल की पहली शादी

धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना के एक गांव में हुआ था. फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने 1954 में 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी की थी. इसके बाद उन्हें अभिनेत्री हेमा मालिनी से प्यार हो गया और उनसे शादी कर ली.

आपको बता दें कि 89 साल के धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे अक्सर अपनी जीवनशैली को दिखाते वाले वीडियो शेयर करते रहते हैं. उन्होंने  इंस्टाग्राम पर ट्रैक्टर चलाते हुए, खेत की देखभाल करते हुए और अपने फैंन्स खेती के टिप्स बताते हुए शेयर किए हैं.