इस मशहूर यूट्यूबर की जान को खतरा? इंस्टाग्राम पोस्ट से मची खलबली, लिखा- 'मुझे मारने की प्लानिंग हो रही है'

Famous Youtuber Anurag Dobal: अनुराग डोबाल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है. बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर की इस पोस्ट के बाद फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं.

अनुराग डोबाल
अनुराग डोबाल

न्यूज तक डेस्क

follow google news

पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोबाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह कोई शो या व्लॉग नहीं, बल्कि उनकी एक चिंताजनक सोशल मीडिया पोस्ट है. अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है और पिछले काफी समय से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है.

Read more!

अपनी पोस्ट में अनुराग ने लिखा कि बीते साल से कुछ लोग उन्हें लगातार मेंटली हैरेस कर रहे हैं. उनका आरोप है कि उनसे उनकी फैमिली की आर्थिक ताकत और रिश्ते तक छीन लिए गए. उन्होंने यह भी कहा कि अपने ही लोगों ने उन्हें इतना परेशान किया कि वह खुद को जीने लायक महसूस नहीं कर पा रहे.

मेरे खिलाफ रची जा रही है साजिश

अनुराग ने आगे दावा किया कि अब वही लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं और उन्हें डर है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. उन्होंने लिखा कि जितना सह सकते थे, सह लिया, लेकिन अब और नहीं. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन यह जरूर कहा कि वह सच सामने लाकर ही रहेंगे.

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. उनके फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं और लगातार कमेंट्स के जरिए उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं. कई लोग उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं और चाहते हैं कि वह सुरक्षित रहें. 

मोटो व्लॉगर हैं अनुराग डोबाल

अनुराग डोबाल पेशे से मोटो व्लॉगर हैं और सोशल मीडिया पर ‘The UK07 Rider’ के नाम से मशहूर हैं। उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. बिग बॉस 17 में उनका सफर काफी चर्चा में रहा था. शो के दौरान उनकी मुनव्वर फारूकी के साथ कई बार बहस हुई जबकि मन्नारा चोपड़ा के साथ उनकी दोस्ती भी सुर्खियों में रही. इतना ही नहीं शो के होस्ट सलमान खान से भी उनकी तकरार चर्चा का विषय बनी थी. फिलहाल अनुराग की इस पोस्ट ने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है. सभी को उम्मीद है कि वह सुरक्षित रहें और जल्द ही पूरे मामले पर खुलकर बात करें.

ये भी पढ़ें: Charchit Chehra: 26 साल का रिश्ता, दो बच्चे और अब अलग होने की चर्चा…कौन हैं संगीता सोरनलिंगम जो थलापति विजय 

    follow google news