'दो अलग-अलग दुनिया से...', हिंदू बॉयफ्रेंड रॉकी से शादी रचाने के बाद पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने क्या कहा?

न्यूज तक

• 10:19 AM • 05 Jun 2025

Hina Rocky Wedding: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ शादी कर ली है.

Hina Rocky Wedding
Hina Rocky Wedding
Google CTA

Hina Rocky Wedding: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ शादी कर ली है. हिना ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी दी, जिसे देखकर उनके चाहने वाले शॉक्ड रह गए.

Read more!

रॉकी की हुईं हिना, सिविल मैरिज की तस्वीरें वायरल

हिना ने रॉकी जैसवाल के साथ सिविल मैरिज की है. तस्वीरों में दोनों शादी के पेपर्स पर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं. हिना ने इस खास दिन के लिए ऑलिव ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने पेस्टल पिंक कलर का दुपट्टा लिया था. दुल्हन के लिबास में हिना बेहद प्यारी लग रही थीं. वहीं, रॉकी ने हिना को कॉम्प्लिमेंट करते हुए आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी. दोनों साथ में गज़ब ढा रहे थे.

हिना ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा, "दो अलग-अलग दुनिया से आकर, हमने प्यार का एक सुंदर संसार बसाया. हमारे फर्क मिट गए, दिल एक हो गए, और एक ऐसा रिश्ता बना जो कई जन्मों तक चलेगा." उन्होंने आगे लिखा, "हम ही एक-दूसरे का घर हैं, एक-दूसरे की रोशनी और उम्मीद हैं, और साथ मिलकर हम हर दीवार को पार कर सकते हैं. आज हमारा बंधन प्यार और कानून दोनों में हमेशा के लिए जुड़ गया है."

10 साल का प्यार और हर मुश्किल में साथ

हिना और रॉकी पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. इस दौरान दोनों ने हर खुशी और मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का साथ दिया. हाल ही में जब हिना कैंसर से जूझ रही थीं, तब रॉकी ने उनका पूरा ख्याल रखा और हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे.

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां

इस खुशखबरी के बाद फैंस और सेलेब्स दोनों से ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं. हर कोई इस खूबसूरत कपल की तारीफ कर रहा है. फैंस ने लिखा कि उनकी जर्नी आसान नहीं थी, लेकिन प्यार हर मुश्किल से ऊपर रहा. सभी ने हिना और रॉकी के हमेशा खुश रहने की दुआ की है.