'मैंने मना किया था, वो नहीं माने', सरके चुनर गाने के राइटर का बड़ा खुलासा, कहा- डायरेक्टर को दी थी चेतावनी!

Sarke Chunar song controversy: फिल्म 'केडी' के गाने 'सरके चुनर' के अश्लील बोलों पर विवाद जारी है. राइटर रकीब आलम ने खुलासा किया कि उन्होंने डायरेक्टर को पहले ही हंगामे की चेतावनी दी थी और अपना नाम क्रेडिट से हटाने को कहा था. फिलहाल, विवाद के बाद गाना सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है और सिंगर माफी मांग चुकी हैं.

Sarke Chunar song controversy
Sarke Chunar song controversy

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Sarke Chunar song controversy: संजय दत्त की आने वाली साउथ फिल्म 'केडी' का गाना 'सरके चुनर' इन दिनों विवादों के घेरे में है. इस गाने के हिंदी वर्जन के अश्लील बोल (लिरिक्स) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हो रहा है. अब इस विवाद पर गाने के राइटर रकीब आलम ने चुप्पी तोड़ी है और फिल्म के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read more!

राइटर ने पल्ला झाड़ा, बोले- "मैंने पहले ही रोका था"

गाने के लेखक रकीब आलम ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें इस गाने के कन्नड़ वर्जन के शब्द पहले से ही पसंद नहीं थे. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर प्रेम को साफ कह दिया था कि इन शब्दों का हिंदी अनुवाद सही नहीं लगेगा और इससे विवाद हो सकता है.

रकीब के मुताबिक, उन्होंने अपना एक अलग वर्जन लिखकर भी दिया था, लेकिन डायरेक्टर अपनी बात पर अड़े रहे. उन्हें गाने की हर लाइन का हुबहू अनुवाद (Translation) ही चाहिए था.

"क्रेडिट लिस्ट से नाम हटाने की भी की थी गुजारिश"

विवाद की आशंका को देखते हुए रकीब आलम ने डायरेक्टर से यहां तक कह दिया था कि क्रेडिट लिस्ट में उनका नाम न डाला जाए. उन्होंने चेतावनी दी थी कि यह गाना रिलीज होने पर हंगामा होगा और इसके परिणाम बुरे होंगे. हालांकि, डायरेक्टर ने उनकी एक न सुनी और भरोसा दिलाया कि वे सब संभाल लेंगे.

सिंगर मंगली मांग चुकी हैं माफी

इस गाने को लेकर केवल राइटर ही नहीं, बल्कि नोरा फतेही और सिंगर मंगली भी ट्रोल्स के निशाने पर हैं. विवाद बढ़ता देख सिंगर मंगली पहले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुकी हैं. उन्होंने कहा कि यह गलती अनजाने में हुई थी और उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. फिलहाल, इस विवादित गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है.

    follow google news