पुष्पा 2 के रिलीज होते ही अल्लू अर्जुन को लगा बड़ा झटका, पुलिस ने इस मामले में कर दी बड़ी कार्रवाई

सुमित पांडेय

05 Dec 2024 (अपडेटेड: Dec 5 2024 8:40 PM)

Pushpa 2 Release Controversy: पुलिस ने महिला की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए केस फाइल कर दिया है, जिसमें अल्लू अर्जुन को दोषी ठहराया गया है. साथ ही संध्या थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज किया गया है. इस मामले में एक महिला की जान चली गई थी. भगदड़ की वजह से 9 साल का बच्चा बेहोश हो गया था. 

NewsTak
Google CTA

Pushpa 2 Release Controversy: पुष्पा 2: द रूल के रिलीज होते ही स्टार अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका लगा है. उनके फैंस को परेशान करने वाली बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म की रिलीज को भारी विवाद में घेर लिया. असल में, 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' का प्रीमियर शो रखा गया था. इस मौके पर अल्लू अर्जुन अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने के लिए अचानक थिएटर पहुंच गए थे. अपने फेवरेट एक्टर को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई और लोग ऐसे उमड़े कि थिएटर में भगदड़ मच गई. इसमें एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चा बेहोश हो गया था.

Read more!

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अल्लू अर्जुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इस मामले में अल्लू अर्जुन को आरोपी ठहराया गया है. साथ ही संध्या थिएटर के मैनेजमेंट पर भी केस दर्ज हुआ है. इस मामले में एक महिला की जान जा चुकी है. अल्लू अर्जुन को देखने के लिए मची भगदड़ में एक 9 साल का बच्चा बेहोश हो गया था. 

क्या था पूरा मामला?

रेवती नाम की महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ फिल्म देखने आई थीं. जैसे ही अल्लू अर्जुन थिएटर में पहुंचे, उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ अनियंत्रित हो गई. थिएटर में भगदड़ के कारण कई लोग घायल हो गए. रेवती और उनके बेटे को गंभीर हालत में विद्यानगर के दुर्गा भाई देशमुख अस्पताल ले जाया गया, जहां रेवती को मृत घोषित कर दिया गया. उनके बेटे को आगे इलाज के लिए बेगमपेट के KIMS अस्पताल में भर्ती किया गया है.

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अल्लू अर्जुन और संध्या थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि भीड़ नियंत्रण में विफलता और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण यह हादसा हुआ. 

घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे सुरक्षा का ध्यान रखें. उन्होंने कहा, "मुझे अपने फैंस से बहुत प्यार है, लेकिन उनकी सुरक्षा मेरी प्राथमिकता है." हालांकि, यह बयान पीड़ित परिवार के लिए पर्याप्त नहीं है. 'पुष्पा 2' के मिडनाइट शोज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था. सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन्स वायरल हो रहे हैं. फैंस ने अल्लू अर्जुन के डांस और एक्शन सीक्वेंस की जमकर तारीफ की है.

'पुष्पा-2' का जबरदस्त क्रेज, हैदराबाद में प्रीमियर पर पहुंचे अल्लू अर्जुन, बेकाबू भीड़ में महिला की मौत  

एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने भी इस पर नाराजगी जताई है. उन्होंने बेंगलुरु डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर को एक लेटर लिखा, जिसमें फिल्म के शो की टाइमिंग और टिकट की ऊंची कीमतों को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद में 'पुष्पा 2' के शोज सुबह 3 बजे से शुरू हो रहे हैं। टिकट की कीमतें 500 से 1500 रुपये तक हैं, जो एसोसिएशन के अनुसार कानून का उल्लंघन है.

यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस की कार्रवाई और विवादों का फिल्म की कमाई पर क्या असर पड़ता है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों का बिजनेस किया है, लेकिन इस हादसे ने अल्लू अर्जुन और फिल्ममेकर्स के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. 'पुष्पा 2' ने जहां दर्शकों का दिल जीत लिया है, वहीं यह घटना एक दुखद याद के रूप में इसके सफर का हिस्सा बन गई है.