'कोई है जो उसे लगातार....' अभिनेत्री संचिता उगले की मौसी ने बताई हैरान करने वाली बात, पिता की भावुक अपील

संचिता की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. मौसी और पिता ने दावा किया है कि उस पर दबाव बनाया जा रहा था. जानिए संचिता का आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो, सुशांत सिंह राजपूत और 14 जून के संयोग की चर्चा, परिवार के आरोप और पूरे मामले की हर डिटेल.

NewsTak
तस्वीर: संचिता के इंस्टा से.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री में 22 साल की अभिनेत्री संचिता उगले की मौत ने सबको हैरान कर दिया है. हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल है...सुशांत राजपूत की तरह संचिता उगले भी ऐसा कदम क्यों उठाया ? इधर संचिता मौसी ने इंडस्ट्री पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा ''कोई व्यक्ति उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उस पर दबाव बना रहा था.''

Read more!

संचिता की मौसी ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा- 'अगर उसने यह बात पहले घरवालों को बताई होती, तो हम कुछ कदम उठा सकते थे. पुलिस को इस मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए और जो भी उसकी मानसिक प्रताड़ना के लिए जिम्मेदार है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य लड़की के साथ ऐसा न हो.'

रोते हुए पिता बोले- 'बेटी को न्याय मिले' 

इधर संचिता के पिता मछिंद्र उगले ने भावुक अपील करते हुए बेटी के लिए न्याय की मांग की. उन्होंने बताया कि संचिता सामान्य तौर पर हमेशा खुश रहती थी, लेकिन अचानक वह डिप्रेशन में चली जाती थी. यह देखकर वे स्वयं रोज उसके साथ आना-जाना करते थे. पिता ने मानसिक दबाव की तरफ इशारा किया और बोले- ' संचिता का काम की जगह पैसों या अन्य किसी कारण से लगातार मानसिक दबाव और उत्पीड़न किया जा रहा था. मेरी बेटी को आखिर किस बात का इतना कष्ट था, यह सच सामने आना ही चाहिए. सिर्फ मेरी बेटी को ही नहीं, बल्कि देश की सभी बेटियों को न्याय मिलना चाहिए.''  

जेसिका बोली- संचिता तो बहुत मजबूत लड़की थी 

संचिता की फ्रेंड और सह अभिनेत्री जेसिका ने बताया कि संचिता बहुत मजबूत लड़की थी. जेसिका ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह सकारात्मक सोच वाली लड़की थी. वह हमेशा सभी के साथ मिल-जुलकर रहती थी. जेसिका ने आगे कहा- 'मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि उसने ऐसा कोई कदम उठाया होगा. उसके जाने से पूरे परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है. लेकिन इंडस्ट्री के कार्य-तंत्र (वर्क सिस्टम) में सुधार होना बेहद जरूरी है, ताकि कलाकारों पर इस तरह का मानसिक दबाव न बने.'

तो क्या संचिता परेशान थी ? 

संचिता की मौसी ने बताया कि वो पिछले 2 से 4 महीनों से संचिता काफी चिंतित और परेशान रहती थी. पिता ने भी कभी कभार डिप्रेशन में चले जाने की बात कही. ध्यान देने वाली बात है कि संचिता कुमकुम भाग्य में दीया टंडन, वगले की दुनिया में रुचिता जेटली, दिलवाली दूल्हा ले जाएगी टीवी शो में सौरभ बेदी के अपोजिट 'सुकून' और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'छावा' में 'ताराबाई' की भूमिका निभाने वाली 22 साल की संचिता उगले का शव 14 जून को घर में सीलिंग फैन से लटका मिला. 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जब ये घटना हुई तब संचिता घर पर अकेली थीं. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर इलाके में रहती थीं. रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी बहन अंजली घर से बाहर गई थी. जैसे ही परिवार के सदस्य घर आए तो संचिता फैन से लटकी थीं. उन्हें इस हाल में देख आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

मौत के कुछ घंटों पहले इंस्टा पर पोस्ट किया वीडियो 

संचिता ने मौत के कुछ ही घंटों पहले इंस्टा पर वीडियो पोस्ट किया था. वे इस 'डफली वाले डफली बाजा...' गाने पर लिप्सिंग करती हुई देखी गईं. तब उनके चेहरे पर किसी तरह का डिप्रेशन का भाव नहीं दिखा. एक और वीडियो संचिता ने इसी कॉस्ट्यूम में मौत के 2 दिन पहले पोस्ट किया था. माना जा रहा है कि उसी दिन संचिता ने ये वीडियो भी शूट किया था जिसे मौत के पहले पोस्ट किया गया. 

संचिता का एक और वीडियो पोस्ट है चर्चा में

संचिता उगले का एक और वीडियो पोस्ट काफी चर्चा में है. इस वीडियो में उनकी बचपन की तस्वीर है. जिसमें वो सिर पर सब्जियों की टोकरी उठाए खड़ी हैं. कैप्शन लिखा है- पढ़ाई-लिखाई छोड़कर एक्टिंग ट्राई कर क्या ही हो जाएगा...फिर अगले दृश्य में उनकी अभी की तस्वीर के साथ कैप्शन है...मैं तो हिरोईन बन गई.

संचिता के साथ सुशांत राजपूत की चर्चा क्यों शुरू हो गई ?

सोशल मीडिया पर संचिता की तस्वीर के साथ सुशांत राजपूत की तस्वीर भी शेयर हो रही है. उसमें लिखा है...आज 14 जून है. ध्यान देने वाली बात है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे. 

    follow google news