Charchit Chehra: 26 साल का रिश्ता, दो बच्चे और अब अलग होने की चर्चा…कौन हैं संगीता सोरनलिंगम जो थलापति विजय से मांग रहीं तलाक?

Charchit Chehra: साउथ के मेगा स्टार की पर्सनल लाइफ में आया भूचाल अब सुर्खियों में है. 26 साल पुरानी शादी टूटने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है. पत्नी ने तलाक की अर्जी में गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि बेटे के सोशल मीडिया कदम ने भी अटकलों को तेज कर दिया है. क्या सच में रिश्ते खत्म?

Thalapathy Vijay divorce news
Thalapathy Vijay divorce news

कीर्ति राजोरा

follow google news

Thalapathy Vijay divorce news: जब भी थलापति विजय की बात होती है, तो उनके स्टारडम, फिल्मों और राजनीति की चर्चा जरूर होती है. राजनीति में एंट्री करने के बाद से विजय लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने का कारण राजनीति नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. एक तरफ जहां उनकी आखिरी फिल्म 'जननायकन' की रिलीज को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं दूसरी तरफ खबर है कि उनकी पत्नी संगीता सोनलिंगम ने शादी के 26 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है. श्रीलंकाई मूल की संगीता ने तलाक की अर्जी में जो आरोप लगाए हैं, उससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है, क्योंकि उन्होंने विजय पर एक बड़ी एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाया है. क्या है पूरा मामला? कौन है संगीता सोना लिंगम जो विजय की एक झलक के लिए यूके से आ गई थी चेन्नई कैसे विजय के पेरेंट्स के शादी के सवाल पर संगीता ने कर दी थी हां और कौन है पतिप के बीच की वो जिनके नाम के बार-बार जिक्र होने से तंग आकर संगीता ने मांग लिया सुपरस्टार पति से तलाक क्या है पूरा मामला बताएंगे इस खबर में..

Read more!

बेटे ने पिता को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो?

विजय और संगीता के तलाक की खबरों के बीच उनके बेटे जसन संजय भी चर्चा में आ गए हैं. संजय आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ऐसी चर्चा है कि उन्होंने अपने पिता थलापति विजय को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता ने 'विशेष विवाह अधिनियम 1954' की धारा 27(1)(a) के तहत तलाक की अर्जी दायर की है. याचिका में उन्होंने विजय पर एडल्ट्री, मानसिक क्रूरता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता व फाइनेंशियल सिक्योरिटी को सीमित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. वर्तमान में संगीता अपनी बेटी के साथ यूके में रह रही हैं, जबकि बेटा संजय जल्द ही बतौर प्रोड्यूसर करियर की शुरुआत करने वाला है.

ऐसे शुरू हुई एक फैन और स्टार की प्रेम कहानी

विजय और संगीता के परिवार में हमेशा से ऐसा तनाव नहीं था. इनकी लव स्टोरी साल 1996 में शुरू हुई थी, जब विजय की फिल्म 'पुवे उना कागा' रिलीज हुई. यह उनके करियर की पहली बड़ी हिट थी जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. यूके में रहने वाली श्रीलंकाई तमिल मूल की संगीता इस फिल्म को देखकर विजय की एक्टिंग की मुरीद हो गई थीं. संगीता एक बड़े श्रीलंकाई तमिल बिजनेसमैन की बेटी थीं, जिनकी परवरिश यूके में हुई थी. वह विजय को बधाई देने के लिए खास तौर पर लंदन से चेन्नई आई थीं. शूटिंग के दौरान जब सादगी भरी संगीता उनसे मिलने पहुंचीं, तो विजय उनकी सादगी से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें अपने घर डिनर पर बुला लिया.

परिवार की रजामंदी के बाद 1999 में की शादी

पहली मुलाकात में ही संगीता ने विजय के माता-पिता, मशहूर डायरेक्टर एस. चंद्रशेखर और प्लेबैक सिंगर शोभा का दिल जीत लिया था. कुछ महीनों बाद जब विजय ने उन्हें दोबारा डिनर पर बुलाया, तो उनके पेरेंट्स समझ चुके थे कि संगीता विजय के लिए खास हैं. जब पेरेंट्स ने संगीता से पूछा कि क्या वह उनके बेटे की जीवन संगिनी बनेंगी, तो उन्होंने बिना झिझक हां कर दी. विजय की सहमति के बाद 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में दोनों ने शादी कर ली. विजय ईसाई थे और संगीता हिंदू, लेकिन यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई और इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक बनी, क्योंकि यह एक स्टार और उसकी फैन की शादी थी.

तृषा कृष्णन के साथ बढ़ती नजदीकियों ने डाली रिश्ते में दरार?

शादी के बाद इस जोड़े के दो बच्चे हुए-बेटा जसन संजय और बेटी दिव्या साशा. करीब 20 साल तक इनकी शादी में कोई विवाद नहीं रहा, लेकिन पिछले कुछ सालों में कहानी बदल गई. विजय का नाम साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन से जोड़ा जाने लगा. दोनों ने 2004 में फिल्म 'गिल्ली' में साथ काम किया था और फैंस उन्हें असल जिंदगी में भी साथ देखना पसंद करते थे. 15 साल के लंबे अंतराल के बाद 2023 में फिल्म 'लियो' और फिर 'गोट' में तृषा का कैमियो चर्चा में रहा. सोशल मीडिया पर उनकी साथ में तस्वीरें और बर्थडे पोस्ट्स ने अफेयर की अफवाहों को हवा दी. संगीता ने अपनी तलाक की अर्जी में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारा तृषा की तरफ ही माना जा रहा है.

चुपचाप अलग हुए विजय और संगीता: क्या है पूरा सच?

खबरों की मानें तो विजय और संगीता पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं. संगीता का लंदन में रहना, विजय का पूर्णकालिक राजनीति में आना और तृषा के साथ बढ़ती नजदीकियों को इस अलगाव का मुख्य कारण बताया जा रहा है. हाल ही में जब विजय ने अपनी पार्टी 'तमिलगा वेट्री कलगम' (TVK) बनाई, तब भी उनकी निजी जिंदगी पर खूब कीचड़ उछाला गया. यहां तक कि बीजेपी के एक नेता की भद्दी टिप्पणी पर तृषा ने कानूनी नोटिस भी भेजा था. फिलहाल, आधिकारिक तौर पर दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन तलाक की अर्जी दाखिल होने की खबर ने यह साफ कर दिया है कि इस पावर कपल के बीच दूरियां अब काफी बढ़ चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: Charchit Chehra: तलाक के बाद भी दिल बड़ा! हार्दिक पंड्या ने एक्स-वाइफ और बेटे के लिए खरीदी 4 करोड़ की लग्जरी SUV

    follow google news