बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई. राहत की बात है कि इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. उन्हें कोई चोट नहीं आई है. फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से यह पोस्ट सामने आया है. दोनों को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया गया है. हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता और उसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.
ADVERTISEMENT
टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, पुलिस ने दी जानकारी
डीसीपी मोहित गर्ग, जोन-1, पश्चिमी क्षेत्र ने स्पष्ट किया कि टाइगर श्रॉफ इस फायरिंग में सुरक्षित हैं. उन्हें कोई चोट नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग क्यों की गई और इस घटना के पीछे किसका हाथ है.
आरोपियों की तलाश में पुलिस की 12 टीमें गठित
फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. मामले की जांच करने और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 12 टीमें गठित की गई हैं. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. वहीं, फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
लॉरेंस गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट
फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से एक पोस्ट सामने आया है. इसमें दावा किया गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले भी फोन करके धमकी दी गई थी.
गैंगस्टर अनिल पंडित के नाम से किए गए पोस्ट में लिखा गया, 'जय महाकाल... जय श्रीराम.... सभी भाइयों को राम राम... आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है. इसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. हमने इसको कॉल करके समझाया था. लेकिन इसे समझ नहीं आया. इसलिए आज इसे बढ़िया तरीके से समझा दिया गया है. जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा. अगला नंबर उसका होगा. वेट एंड वॉच. कुछ और ग्रुप के लोग जो हमारे नाम से फेम लेने की सोचते हैं. इनको जल्द ही मार कर फेमस करेंगे. '' हालांकि, इस पोस्ट की सत्यता और इसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
खबर अपडेट की जा रही है.
ADVERTISEMENT


