तापसी पन्नू बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं जो किरदार भी चुनती हैं तो बहस छेड़ देती हैं... और बयान देती हैं तो सियासी गलियारों में हलचल मच जाती है... फिल्में भी फीमेल ऑरिएंटेड बनाती हैं और उसे बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारती हैं.. नई फिल्म अस्सी के साथ फिर तैयार हैं... इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान जो बयान इन्होंने दिया है बवाल खड़ा कर दिया है... राहुल गांधी के बजाय मोदी को चुना लेकिन फिर जो कहा खबरों की हैडलाइन में उसी से छा गईं... सवाल था कि राजनेता कौन पसंद हैं राहुल गांधी या नरेंद्र मोदी... तापसी ने जवाब दिया मुझे इस देश में रहना है, इसलिए मोदी जी... तापसी के इसी जवाब के कई मायने-मतलब निकाले जा रहे हैं.. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ये नई बॉलीवुड पीढ़ी की आवाज़ हैं जो सवाल भी करती है और जवाब भी देती है.. क्या है पूरा मामला, क्यों तापसी के इस बयान पर हो रहा भयंकर बवाल, क्या है फिल्मों के जरिए जनता को मैसेज देने वाली तापसी की कहानी जो इंजीनियर से बनीं एक्ट्रेस और क्या है 2021 वाली वो घटना जो अब उनका जवाब बन रहा मोदी सरकार के लिए जवाब बताएंगे चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में तो बने रहें वीडियो के आखिर तक...
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
