देश में डीजल-पेट्रोल और सीएनजी के दाम बढ़ते ही AAP नेता अनुराग ढांढा मोदी सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने GDP का अलग मतलब बताते हुए कहा कि हमसे ही समझने में भूल हो गई. मोदी जी ने कहा था कि GDP बढ़ाएंगे. हमें ये नहीं पता था कि इनके GDP का मतलब गैस, डीजल और पेट्रोल है.
ADVERTISEMENT
अनुराग ढांढा ने कहा- ''सुन रहा हूं कि ऑटो चालक भी हड़ताल कर रहे हैं. ट्रक यूनियंस भी हड़ताल कर रहे हैं. सब लोग परेशान हैं...पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. मुझे लग रहा है कि मोदी जी की गलती नहीं है. इसमें हम लोगों से ही समझने में गड़बड़ रह गई है. ऑटो वाले भाइयों से समझने में गड़बड़ रह गई. ट्रक वाले भाइयों से समझने में गड़बड़ रह गई. मोदी जी ने तो पहले ही कहा था कि जीडीपी बढ़ाएंगे. जी से गैस, डी से डीजल, प से पेट्रोल बढ़ा तो दी जीडीपी.''
अनुराग ढांढा ने आगे कहा- ''अगर ये अंदाज़ा होता कि जब मोदी जी कह रहे हैं जीडीपी तो इसका मतलब है कि गैस, डीजल और पेट्रोल. इसको अथाह बढ़ा देंगे. इतना बढ़ा देंगे की लोग खरीद ना पाएं. इतना परेशान कर देंगे लोगों को कि सड़क पर चल ना पाएं. इतना परेशान कर देंगे गरीब आदमी को कि घर में रोटी ना आ पाए. उसके उसकी थाली में भोजन ना आ पाए. उसके बच्चे खाना ना खा पाएं. इतना परेशान कर देंगे कि युवा रोजगार के लिए बाहर नहीं निकल पाए. तो अगर ये अंदाज़ा लोगों को पहले होता तो वो पहले से ही कह देते की मोदी जी ऐसी जीडीपी मत बढ़ाइए ऐसी जीडीपी हमें नहीं चाहिए जिसमें आम आदमी का जीवना मुश्किल है.''
ADVERTISEMENT


