हरियाणवी मॉडल और कलाकार अंकित बाल्यान हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. वारदात को अंजाम देने से महज 2 से 3 घंटे पहले शूटर आर्यन सिंधु और सत्यम काद्यान की करनाल की एक मोबाइल शॉप की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है.
ADVERTISEMENT
करनाल की दुकान से खरीदा नया सिम कार्ड
26 अगस्त की सीसीटीवी फुटेज में शूटर आर्यन सिंधु (ब्लैक टी-शर्ट) और सत्यम काद्यान (ब्लैक शर्ट) करनाल की एक दुकान में दुकानदार को अपना फोन देकर नया सिम कार्ड एक्टिवेट कराते नजर आ रहे हैं. दोनों ने करीब 5:30 बजे नया सिम खरीदा, पुराना फोन बंद किया और नए सिम कार्ड के जरिए अपनी प्लानिंग आगे बढ़ाई. इसके बाद दोनों शामली पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दो अन्य साथियों (सुमित और मोहित) से मुलाकात की. अंकित बाल्यान के जिम से बाहर निकलते ही कार में बैठते वक्त उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं.
पुलिस को इस तरह दिया धोखा
वारदात के बाद रात 10 बजे तक शूटरों का नया सिम एक्टिव रहा, जिसके बाद फोन और सिम दोनों को नष्ट कर दिया गया. पुलिस से बचने के लिए दोनों शूटरों ने प्रॉक्सी IP (Proxy IP) का इस्तेमाल किया, जिससे पुलिस की टीमें हिमाचल, गुजरात और बिहार में दबिश देती रहीं. जब पुलिस ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ट्रेस करना शुरू किया, तो दोनों ने अपने अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिए.
1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित
उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोनों शूटरों पर इनाम की राशि बढ़ाकर 1-1 लाख रुपये कर दी है.
- आर्यन सिंधु: पंकू गैंग का शूटर
- सत्यम काद्यान: गोगी गैंग का गुर्गा
दोनों आरोपी रसूखदार परिवारों से हैं और उनके घरों पर ताले लटके हुए हैं. पुलिस को अंदेशा है कि दोनों फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेश भाग चुके हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: अंकित बालियान केस में फरार आर्यन संधू, सत्यम काद्यान की CCTV से नया खुलासा, पुलिस के फूले हांथ-पैर!
ADVERTISEMENT


